गौर मुकुट से राहुल का स्वागत

गौर मुकुट से राहुल का स्वागत रायपुर। राहुल गांधी के बस्तर जिले के ग्राम धुरागांव में आयोजित आदिवासी कृृषक भू-अधिकार सम्मेलन पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने परम्परागत गौर मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद श्री पी.एल. पुनिया, मंत्रिमंडल के सदस्यगण सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आदिवासी एवं किसान उपस्थित थे।

टाटा के अधिग्रहीत भू-स्वामी किसानों को राहुल ने बांटा प्रमाण पत्र

टाटा के अधिग्रहीत भू-स्वामी किसानों को राहुल ने बांटा प्रमाण पत्र रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद श्री राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले के ग्राम धुरागांव में आयोजित आदिवासी कृृषक भू-अधिकार सम्मेलन में शामिल हुए। श्री राहुल गांधी ने इस अवसर पर किसानों से वर्ष-2008 में अधिग्रहित की गई जमीन वापस करने और उनके जमीन का भू-अधिकार प्रदान करने के उद्देश्य से किसान किताब और अधिग्रहित जमीन वापसी का प्रमाणपत्र प्रदाय किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद श्री…

चोरी के लोहा खपाने का प्रयास करते ट्रक चालक गिरफ्तार

चोरी के लोहा खपाने का प्रयास करते ट्रक चालक गिरफ्तार रायपुर। राखी थाना पुलिस के टीम ने आज मुखबिर की सूचना पर लाखों रूपए के चोरी का लोहा खपाने के उद्देश्य से ग्राहक तलाशते एक ट्रक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लोहे के सामान से लदा ट्रक जब्त किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम मुकेश निषाद (24) निवासी ग्राम पारागांव का रहने वाला है। आज दोपहर आरोपी ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडी 3589 में लोहे का सामान लेकर रायपुर पहुंचा और बेचने के लिए…

दहेज प्रताडऩा के दो मामलों में 6 के खिलाफ एफआईआर

दहेज प्रताडऩा के दो मामलों में 6 के खिलाफ एफआईआर रायपुर। दहेज प्रताडऩा के दो मामलों 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया।एक महिला ने अपने पति पर शराब पीकर पीटने और दहेज मांगने का आरोप लगाया है। वहीं एक अन्य महिला ने अपने पति, सास, ससुर, देवर व ननंद पर दहेज के लिए शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर की रीना मनहर की शादी जांजगीर चांपा के शिवा मनहर से दो साल पहले हुई थी।शादी के बाद…

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत रायपुर। सुंदर नगर टोल प्लाजा के पास एक बाइक सवार की मौत ट्रक की चपेट में आने से हो गई। सुंदर नगर की तरफ जाने के लिए सडक़ पार करते समय बाइक सवार के साथ हादसा हुआ। जोरदार टक्कर से आई गंभीर चोट से उसकी मौत मौके पर हो गई। हादसा शनिवार को करीब 10 बजे सुबह हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डिपरापारा के आरडीए कॉलोनी में रहने वाला आनंद प्रसाद बाइक से सुंदर नगर की तरफ जाते समय तेज…

ई-टेंडरिंग घोटाला, साइबर एक्सपर्ट ने डाटा खंगाले

ई-टेंडरिंग घोटाला, साइबर एक्सपर्ट ने डाटा खंगाले रायपुर। ई-टेंडरिंग घोटाले की पड़ताल चल रही है। इसी कड़ी में साइबर एक्सपटर््स डाटा खंगालने में जुटे हैं। बताया गया कि ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के 70 फीसदी डाटा निकाल लिए गए हैं। बाकी 30 फीसदी डाटा कापी करने का काम चल रहा है। डाटा निकलने के बाद इसकी पड़ताल की जाएगी। ई-टेंडरिंग घोटाले की पड़ताल ईओडब्ल्यू की टीम कर रही है और यहां ई-प्रोक्योरमेंट का डाटा जांचने के लिए दिल्ली से साइबर एक्सपटर््स आए हैं। हफ्तेभर में ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के 70 फीसदी डाटा निकाले…

नान घोटाला,कौशलेन्द्र ने समय मांगा

नान घोटाला,कौशलेन्द्र ने समय मांगा रायपुर। नागरिक आपूर्ति निगम घोटाले की ईओडब्ल्यू पड़ताल कर रही है। पूर्व एमडी कौशलेन्द्र सिंह को भी जवाब-तलब किया गया था। आईएफएस अफसर कौशलेन्द्र सिंह ने तबियत खराब होने की वजह से रविवार को पूछताछ के लिए उपस्थित होने की सूचना दी है। ईओडब्ल्यू के एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने कहा कि कौशलेन्द्र सिंह ने तबियत खराब होने की सूचना दी है। कौशलेन्द्र सिंह से पूछताछ के बाद ही कुछ और लोगों को बुलाए जाने पर फैसला होगा।

जब राहुल ने दिखाई सह्दयता

जब राहुल ने दिखाई सह्दयता रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के धुरगांव में थी। यहां उन्होंने किसानों को अधिग्रहित जमीनों की वापसी का पट्टा वितरण किया। कार्यक्रम में मंच पर पहुंचे राहुल गांधी ने सबसे पहले अपना स्थान ग्रहण किया। इसके कुछ क्षण बाद ही वे अपनी कुर्सी से उठे और मंच संचालन कर रहे व्यक्ति के पास पहुंचकर कहा कि कार्यक्रम में सबसे पहले गुरुवार को पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, उसके बाद कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे, इसकी घोषणा करें। राहुल…

कैट का 18 को प्रदेश बंद

कैट का 18 को प्रदेश बंद रायपुर। कैट के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 15 फरवरी को हमले में शहीद हुए सैनिको की शहादत के विरोध में छत्तीसगढ़ कैट द्वारा प्रदेश बंद का आह्वान किया गया है जिसे रायपुर की सभी व्यापारिक एसोसिएशन ने समर्थन दिया है। राठी ने बताया कि 18 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे नगर घडी चौक में प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी की अगुवाही में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी है जिसमे प्रमुख रूप से कार्यकारी अध्यक्ष मंगेलाल मालू,…

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बीएसएफ जवानों ने किया सिविक एक्शन प्रोग्राम

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बीएसएफ जवानों ने किया सिविक एक्शन प्रोग्राम पखांजूर। पखांजूर के नाहगीदा पंचायत के आश्रित ग्राम नेडगांव में शनिवार को 34 सीओबी में तैनात बीएसएफ के 114वी वाहिनी द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम रखा गया। जो पखांजूर मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर धूर नक्सल प्रवाभित क्षेत्र है। आदिवासी क्षेत्र होने से बीएसएफ जवानों को ये पता था कि उक्त ग्राम और आसपास के ग्रामीणों को जरूरत के सामान के साथ बीएसएफ की कार्य शैली के संबंध में जानकारी होना चाहिए। इसको देखते हुए 114वी वाहिनी जवानों द्वारा सिविक…