खेलों को बढ़ावा देने और शारीरिक विकास के लिए स्कूल शिक्षा विभाग और टेनविक संस्था के मध्य अनुबंध रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शारीरिक विकास और खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) कार्यालय में स्कूल शिक्षा विभाग और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान खिलाड़ी श्री अनिल कुंबले और श्री वसंत भारद्वाज के द्वारा संचालित संस्था टेनविक के मध्य अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी, भारतीय क्रिकेट टीम…
महीना: फ़रवरी 2019
परमेश्वरी महोत्सव में 30 लाख के विकास कार्यों की घोषणा
परमेश्वरी महोत्सव में 30 लाख के विकास कार्यों की घोषणा दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के दो महत्वपूर्ण फैसलों 2500 रुपये मूल्य में धान खरीदी एवं कर्ज माफी से किसानों में उत्सव का माहौल बना है। खराब आर्थिक स्थिति से गुजर रहे किसानों के लिए इस निर्णय ने मरहम का काम किया है। मैं जहां भी किसान भाइयों से बात करता हूँ। वे अपनी खुशी व्यक्त करते हैं। किसानों के हित में प्रदेश के हित में लिया गया यह बड़ा निर्णय है। इससे पूरे प्रदेश में खेती की स्थिति सुधरेगी। यह बात…
जिला स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता 18 को
जिला स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता 18 को राजनांदगांव। गुरू घासीदास लोककला महोत्सव 2018 के अंतर्गत राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतिस्पर्धा के लिए जिले से 2 सर्वश्रेष्ठ पंथीनृत्य दलों का चयन करने जिला स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता अब 18 फरवरी को आयोजित की गई है। पहले जिला स्तरीय प्रतियोगिता 17 फरवरी को होने वाली थी। जिला स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता राजनांदगांव के सतनाम भवन में 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। पंथी नृत्य दल का प्रदर्शन पंजीयन क्रम के अनुसार होगा। प्रत्येक दल को नृत्य प्रदर्शन के लिए 10…
अपर मुख्य सचिव ने नरवा- गरवा, घुरवा एवं बारी के कार्यान्वयन हेतु ली बैठक
अपर मुख्य सचिव ने नरवा- गरवा, घुरवा एवं बारी के कार्यान्वयन हेतु ली बैठक दंतेवाड़ा। अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री आरपी मण्डल ने दंतेवाड़ा जिले में छतीसगढ़ की चार चिन्हारी नरवा-गरवा, घुरवा एवं बारी के कारगर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों की बैठक ली और कार्ययोजना के अनुरूप बेहतर ढंग से कार्यान्वयन किये जाने निर्देशित किया। उन्होंने बैठक के दौरान राज्य सरकार की उक्त महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत जिले के चयनित ग्राम पंचायतों की जानकारी ली तथा कलस्टर के इन सभी ग्राम पंचायतों में नरवा-गरवा, घुरवा एवं बारी…
आतंकवाद के खिलाफ भाजपा का धरना
आतंकवाद के खिलाफ भाजपा का धरना रायपुर। आतंकवाद के खिलाफ भाजपा ने राजधानी के धरना स्थल बूढ़ापारा में रविवार को धरना दिया। जिला कार्यकर्ता जम्मू में हुए आतंकी हमले का विरोध स्वरूप धरने पर बैठे हैं। 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हो गए। जिसको लेकर देशभर में लोग आतंक और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
दो क्विंटल गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार
दो क्विंटल गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार जांजगीर चांपा। सारागांव थाना पुलिस ने लगभग दो क्विंटल गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गांजा तस्कर कार में उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहा था, तभी ग्राम मुड़पार के पास ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. सारागांव पुलिस आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम कृष्णा दास है जो कि कोरबा के काशीनगर क्षेत्र का रहने वाला है. तस्कर उड़ीसा…
नौकरी के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़,पांच गिरफ्तार
नौकरी के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़,पांच गिरफ्तार रायपुर। राजधानी में बेरोजगारों को सरकारी नौकरी के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भांडाफोड़ हुआ है. बाकायदा युवाओं की भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही थी. सूचना पर राखी थाना पुलिस ने नया रायुपर स्थित सेक्टर-25 की प्राथमिक शाला में दबिश दी. एसएफ जॉब एजेंसी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को सूचना मिली की जॉब एजेंसी एसएफ ने कई सरकारी विभागों में फर्जी भर्ती निकाला है. और नया रायपुर के सेक्टर-25 के एक स्कूल में…
रेत से भरे ट्रैक्टर ने ले ली मासूम की जान
रेत से भरे ट्रैक्टर ने ले ली मासूम की जान कांकेर। जिले के हल्बा चौकी अंतर्गत ग्राम टाहाकापार गांव में रेत से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है. पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेने के साथ ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. दुर्घटना में मौत का शिकार हुई मासूम बच्ची के परिजनों के अनुसार, बच्ची घर के सामने खेल रही थी. उसी दौरान गांव से आ रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और…
सूने मकान में लाखों की चोरी
सूने मकान में लाखों की चोरी महासमुन्द। महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के लहरौद गांव के वार्ड क्रमांक 8 बया कसडोल मार्ग पर स्थित बलबीर अग्रवाल के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने सूने मकान का दरवाज़ा तोड़कर लगभग पांच लाख रुपए नगद औऱ कीमती गहनों को पार कर दिया है. वहीं सप्ताह भर में यह एक की इलाके में चोरी की तीसरी बड़ी घटना है. मिली जानकारी के मुताबिक बलवीर अग्रवाल का परिवार घर से बाहर पिथौरा में भागवत कथा…
पुलिस ने 3 घंटे में पकड़े 200 बदमाश, सभी से कराई परेड
पुलिस ने 3 घंटे में पकड़े 200 बदमाश, सभी से कराई परेड रायपुर। प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए राजधानी पुलिस ने रविवार को नया तरीका निकाला। पुलिस ने शनिवार रात 11 बजे से 2 बजे तक पूरे जिले के करीब 200 गुंडे बदमाशों की धरपकड़ कर पुलिस कंट्रोल रूम के सामने परेड कराई। इसमें सभी थानों में स्थायी वारंटी, निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश, अड्डेबाज, चाकू बाज अपराध में शामिल करीब 200 बदमाशों को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया। रायपुर पुलिस द्वारा अचानक की गई…
