मुख्यमंत्री ने किया बालोद जिला सहकारिता संघ की स्मारिका का विमोचन रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बालोद जिले में सहकारिता क्षेत्र की उपलब्धियों पर केन्द्रित वर्ष 2018 की स्मारिका ‘लक्ष्य की ओर बढ़ती बालोद जिले की सहकारिता’ का विमोचन किया। बालोद जिला सहकारी संघ द्वारा प्रकाशित इस स्मारिका में सहकारिता के माध्यम से बालोद जिले में हाथकरघा उद्योग और श्वेत क्रांति के क्षेत्र में हुई प्रगति को भी दर्शाया गया है। इस अवसर पर बालोद जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष श्री…
महीना: फ़रवरी 2019
मुख्यमंत्री आज बालोद जिले के दौरे पर
मुख्यमंत्री आज बालोद जिले के दौरे पर रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 19 फरवरी को बालोद जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा हेलीपेड से दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.30 बजे डोण्डीलोहारा तहसील स्थित पाटेश्वरधाम पहंुचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 2.50 बजे ग्राम चौरेल (विकासखंड गुण्डरदेही) पहंुचकर वहां माघ पूर्णिमा मॉ गोरईया मेले के समापन समारोह में शामिल होंगे। श्री बघेल शाम 4.20 बजे रायपुर लौट आएंगे।
विस अध्यक्ष ने किया शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ
विस अध्यक्ष ने किया शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत आज शिवरीनारायण मंदिर में पूजा-पाठ कर मुख्य अतिथि की आसंदी से जांजगीर-चांपा जिले के महानदी नदी के तट में स्थित शिवरीनारायण में आयोजित शिवरीनारायण महोत्सव एवं माघी पूर्णिमा मेला का शुभारंभ किया। शिवरीनारायण महोत्सव और माघी पूर्णिमा का मेला इस माह की 24 फरवरी तक चलेगा। शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू भी मौजूद थे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा कि शिवरीनारायण…
मूणत का अग्रिम जमानत आवेदन खारिज
मूणत का अग्रिम जमानत आवेदन खारिज रायपुर। अंतागढ टेप प्रकरण में थाना पंडरी में दर्ज एफआईआर नंबर 39/19 में बतौर अभियुक्त दर्ज पूर्व मंत्री राजेश मूणत की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर अदालत में दोनो पक्षों ने बहस की जिसके बाद अदालत ने अग्रिम जमानत आवेदन ख़ारिज कर दिया है। बचाव पक्ष की ओर से पूर्व उप महाधिवक्ता रमाकांत मिश्रा ने जबकि राज्य की ओर से जमानत पर आपत्ति करने के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा उपस्थित थे।चतुर्थ अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार वर्मा की…
आतंकी हमले के विरोध में राजधानी बंद
आतंकी हमले के विरोध में राजधानी बंद रायपुर। पुलवामा हमले के खिलाफ आज दोपहर एक बजे तक छत्तीसगढ़ के सभी व्यापारी संगठनों से जुड़े व्यापारियों एवं सदस्यों ने अपने संस्थान बंद रखकर भारत बंद को समर्थन दिया। छत्तीसगढ़ चेम्बर और कैट प्रदेश इकाई के सभी सदस्यों ने राजधानी स्थित नगर घड़ी चौक पर एकत्रित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। हमले के विरोध में प्रदेश बंद का दोनों ही संगठनों ने आव्हान किया था जिसे सभी व्यापारियों का सहयोग मिला। चेम्बर से प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र बरलोटा, ललित जयसिंह, कैट से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर…
ग्रामोद्योग-ऋण में बैंक की विसंगति, सीएम ने कहा-जल्द दूर करेंगे
ग्रामोद्योग-ऋण में बैंक की विसंगति, सीएम ने कहा-जल्द दूर करेंगे रायपुर। ग्रामोद्योग से ऋण लेने में दिक्कतों का मामला सोमवार को विधानसभा में उठा। चर्चा के दौरान ग्रामोद्योग मंत्री रूद्र कुमार गुरु ने भरोसा दिलाया कि ऋण के लिए लंबित आवेदनों पर स्वीकृति इसी वित्तीय वर्ष में दे दी जाएगी। इस बीच बैंकों की अडग़ेंबाजी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही वे इस सिलसिले में बैंकर्स की बैठक लेंगे ताकि समय-सीमा के भीतर ऋण स्वीकृत हो सके। प्रश्नकाल में भाजपा सदस्य श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू के…
कानन पेंडारी में सर्पदंश से हुई सफेद शेर की मौत-वनमंत्री
कानन पेंडारी में सर्पदंश से हुई सफेद शेर की मौत-वनमंत्री रायपुर। बिलासपुर के कानन पेंडारी में सफेद शेर की मौत का मामला सोमवार को विधानसभा में उठा। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि सफेद शेर की मौत सांप काटने से हुई है और यह पीएम रिपोर्ट में आई है। उन्होंने माना कि चिडियाघर में 37 एनक्लोजर मापदण्ड के अनुरूप नहीं बनाए गए हैं। इसको ठीक करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। वन मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सफेद शेर की मौत के मामले पर लापरवाही के लिए…
जांजगीर-चांपा में राशन कार्ड में नाम जोडऩे 32 हजार आवेदन
जांजगीर-चांपा में राशन कार्ड में नाम जोडऩे 32 हजार आवेदन रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले में राशन कार्ड में नाम जोडऩे के लिए 32 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह जानकारी खाद्यमंत्री मो. अकबर ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। कांग्रेस सदस्य नारायण चंदेल ने पूछा कि प्रदेश में 15 जनवरी 2019 तक कौन-कौन से स्तर के कितने-कितने राशन कार्ड संचालित हैं? खाद्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 14 लाख 65 हजार 904 अंत्योदय राशन कार्ड, 42 लाख 72 हजार 567 प्राथमिकता राशन कार्ड, 7 हजार 265 अन्नपूर्णा राशन कार्ड,…
लोहे के प्लेट की चोरी,चार गिरफ्तार
लोहे के प्लेट की चोरी,चार गिरफ्तार रायपुर। एक फैक्ट्री से लोहे के प्लेट की चोरी के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी किया गया 80 किलो लोहे का प्लेट भी पुलिस ने बरामद किया। आरोपियों में एक नाबालिग भी है। पुलिस ने चोरी का समान खरीदने वाले कबाड़ी को इस मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आमानाका थाने के अंतर्गत तेंदुआ गांव के कृष्णा इंडस्ट्रीज नाम की नई फैक्ट्री लग रही है। निमार्णाधीन फैक्ट्री में रखे एमएस फाउंडेशन की 4 प्लेटें…
तलाकशुदा से 10 साल छोटे युवक ने किया रेप
तलाकशुदा से 10 साल छोटे युवक ने किया रेप रायपुर। तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। बस में सफर के दौरान युवक और महिला की जान-पहचान करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। दोस्ती होने के बाद युवक ने अपने घर में ले जाकर महिला से रेप किया और शादी का झांसा दिया। शादी से इनकार करने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरू गोविन्द सिंह वार्ड पंडरी में रहने वाली 35 साल की…
