पिछली सरकार लोगों के स्वास्थ्य से कर रही थी खिलवाड़-बृहस्पति

पिछली सरकार लोगों के स्वास्थ्य से कर रही थी खिलवाड़-बृहस्पति रायपुर। विधानसभा सत्र के आठवें दिन स्वास्थ्य विभाग के अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान विधायक बृहस्पति सिंह ने पिछली सरकार पर कई आरोप लगाये. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया है. कम कीमत की दवा अधिक कीमत पर बेची जाती रही. दवाओं के नाम पर जहर पिलाने का काम किया गया. इसी का परिणाम है कि नसबंदी कांड आंखफोड़वा कांड, गर्भाशय कांड जैसे हादसे होते रहे. विधायक बृहस्पति सिंह ने…

22 को नान घोटाला मामले में हाईकोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी एसआईटी

22 को नान घोटाला मामले में हाईकोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी एसआईटी रायपुर। नान मामले की जांच कर रही एसआईटी अब हाई कोर्ट को रिपोर्ट सौंपेगी। एसआईटी अपनी रिपोर्ट 22 फरवरी को सौंपेगी। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की तरफ से दायर याचिका पर कोर्ट ने एसआईटी से रिपोर्ट मांगा हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में नागरिक आपूर्ति निगम (नान) घोटाले की एसआईटी जांच के खिलाफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। कौशिक ने एसआईटी को राजनीति से प्रेरित बताते हुए जांच…

जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर किसाना मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर किसाना मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन रायपुर। किसानों की विभिन्न मांगों और वादा खिलाफी के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. किसान मोर्चा ने मंगलवार को हर जिले के कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है. रायपुर में किसान मोर्चा के अध्यक्ष पूनम चंद्राकर की मौजूदगी में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान पूनम चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने चुनाव के दौरान कहा था कि सरकार आने के बाद सभी किसानों का कर्जा माफ किया…

पाक को परास्त करने के अलावा कोई विकल्प नहीं-योगगुरू रामदेव

पाक को परास्त करने के अलावा कोई विकल्प नहीं-योगगुरू रामदेव रायपुर। एक सपना है हमारा की देश मे आर्थिक व सांस्कृतिक आजादी आये, आजादी के 70 वर्ष बाद भी हम भाषा की गुलामी, शिक्षा,चिकित्सा की गुलामी, आर्थिक गुलामी के दौर से गुजर रहे है, पतंजलि का अभियान स्वदेशी से स्वावलंबी भारत बनाने का है. यह बात रायपुर आए योगगुरू बाबा रामदेव ने पत्रकारों से चर्चा में कही.कश्मीर में पाक के हमले पर उन्होने कहा कि पाक को परास्त करने के अलावा कोई विकल्प नहीं। बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि…

आयकर विभाग ने की बिल्डर संजय वाजपेयी की संपत्ति कुर्क

आयकर विभाग ने की बिल्डर संजय वाजपेयी की संपत्ति कुर्क रायपुर। आयकर विभाग की टीम शारदा चौक स्थित बिल्डर स्व. संजय वाजपेयी की संपत्ति जब्त करने उनके एक पक्के मकान और दुकानों में पहुंची है. मौके पर आयकर विभाग की टीम ने बिल्डर्स संजय वाजपेयी की दुकान और मकान की कुर्की कर दी है.इसके लिए पहले ही सूचना चस्पा कर दिया गया लेकिन संबंधित पक्ष की ओर से कोई जबाव नहीं आया। इस मामले में आयकर विभाग के अधिकारी का कहना है कि काफी लंबे समय से बकाया रकम को…

जब रेणु ने कहा मेरा नाम जोगी है.. माँगना मेरा काम

जब रेणु ने कहा मेरा नाम जोगी है.. माँगना मेरा काम रायपुर। विधानसभा में विभागवार विषयों पर चर्चा के दौरान बारी आई स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की। माँग पत्र के साथ बोलने के लिए जब विधायक श्रीमती रेणु जोगी खड़ी हुई तो दिलचस्प नजारा सामने आया। रेणु जोगी माँग पत्र के साथ बोलने खड़ी हुई तो सदन से यह आवाज़ आई कि आप माँग भी करती है और विरोध भी तो मुस्कुराते हुए श्रीमती रेणु जोगी ने कहा देखिए मेरा नाम जोगी है, माँगना ही मेरा काम है, देना नहीं…

बस्तर की छात्रा ने गोआ स्केटिंग फेस्टिवल में जीता गोल्ड मेडल

बस्तर की छात्रा ने गोआ स्केटिंग फेस्टिवल में जीता गोल्ड मेडल जगदलपुर। गोआ में ओलंपिक गेम फेडरेशन पुणे की ओर से आयोजित गोआ स्केटिंग फेस्टिवल प्रतियोगिता में बस्तर की छात्रा ने पहला स्थान प्राप्त किया। गोल्ड मेडल के साथ एक लाख रुपए की ईनाम जीतकर बस्तर और राज्य का रोशन किया। शहर के विद्या ज्योति स्कूल में 11वीं की छात्रा तिथि मंदाविया ने प्रतियोगिता में अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आयोजकों ने तिथि को गोल्ड मेडल के साथ एक लाख रुपए…

कोरबा में 26 फरवरी को शुरू होगा पासपोर्ट केंद्र, मुख्य डाकघर में तैयारी पूरी

कोरबा में 26 फरवरी को शुरू होगा पासपोर्ट केंद्र, मुख्य डाकघर में तैयारी पूरी कोरबा। कोसाबाड़ी स्थित मुख्य डाकघर में 26 फऱवरी को पासपोर्ट सेवा केन्द्र शुरू होने जा रहा है। कोरबा में प्रदेश का चौथा पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र के संचालन के लिए रायपुर के अधिकारियों ने भवन का जायजा भी ले लिया है। कोरबा डाकघर में भी तैयारियां मुकम्मल की जा चुकी है। क्षेत्रीय सांसद डॉ. बंशीलाल महतो इस नए पासपोर्ट केंद्र का लोकार्पण करेंगे। अब तक कोरबा के लोगों को पासपोर्ट बनवाने या फिर उसके नवीनीकरण…

व्हाट्सएप्प पर रिश्वत मांगने वाला आवास मित्र निलंबित

व्हाट्सएप्प पर रिश्वत मांगने वाला आवास मित्र निलंबित कोरबा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बनाए जा रहे मकान के लिए जारी होने वाली राशि हितग्राही को मुहैय्या कराने के एवज में सोशल मीडिया व्हाट्सएप्प पर रिश्वत मांगने वाले आवास मित्र को पाली जनपद पंचायत के सीईओ ने बर्खास्त कर दिया है। रिश्वत मांगने वाले आवास मित्र का नाम प्रफुल्ल जायसवाल है। पाली के सीईओ आरपी कौशिक ने अपने जनपद के दूसरे आवास मित्र और इस आवासीय योजना से जुड़े दूसरे कर्मियों को सख्त हिदायत दी है की अगर इस…

अदृश्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए खरीदी, सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा

अदृश्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए खरीदी, सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा बस्तर । दंतेवाडा के स्वास्थ्य विभाग में डीएमएफ की राशि में एक और फर्जीवाडा सामने आया है । बीते साल जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो के लिये रेडिएंट वार्मर और फोटोथेरेपी मशीन की खरीदी की गयी थी, लेकिन नियमों को ताक में रखकर विभाग ने चहेते फर्म अशोका मेडिकेयर को फायदा पहुंचाया है। दंतेवाडा में साल 2018 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जिले के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो के लिये रेडिएंट वार्मर और फोटोथैरेपी मशीन की खरीदी की थी…