वन भूमि पर काबिज आदिवासियों को बेदखल करने के आदेश पर चर्चा रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस की अहम बैठक राजीव भवन में शुरू हुई. वन भूमि पर काबिज आदिवासियों की बेदखली को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चर्चा के लिए आयोजित की जा रही बैठक में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए. बैठक में सर्वोच्च न्यायालय के वनों से बेदखली के आदेश के बाद वहां रहने वाले आदिवासियों और परंपरागत निवासियों के आगे उठ खड़ी समस्या के अलावा आगामी लोकसभा चुनाव…
महीना: फ़रवरी 2019
आईजी जीपी सिंह ने संभाला ईओडब्ल्यू और एसीबी का कामकाज
आईजी जीपी सिंह ने संभाला ईओडब्ल्यू और एसीबी का कामकाज रायपुर। ईओडब्ल्यू और एसीबी के आईजी जीपी सिंह ने गुरुवार को कामकाज संभाल लिया. आईजी एसआरपी कल्लुरी ने उन्हें कार्यभार सौपा. बुधवार को ही सरकार ने आईजी एसआरपी कल्लूरी को हटाकर जीपी सिंह को ईओडब्लू और एसीबी का प्रभार दिया है. गौरतलब है कि ईओडब्ल्यू वर्तमान में नान, ई- टेंडर जैसे कई अहम मामले की जांच कर रही है. अब इन मामलों को सुलझाने की जिम्मेदारी जीपी सिंह पर रहेगी.
4 महीने की गर्भवती महिला छह अविकसित भ्रुणों को दिया जन्म
4 महीने की गर्भवती महिला छह अविकसित भ्रुणों को दिया जन्म जांजगीर-चाम्पा। जिले के जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 4 महीने की गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया. डॉक्टर की मदद से महिला एक 6 अविकसित भ्रुणो को जन्म दिया. समय से पहले हुए प्रसव में एक भी भ्रुण को जीवित नहीं रखा जा सका. प्रसव के बाद महिला की स्थिति सामान्य बताई जा रही है. गुरुवार को नंदेली की निवासी गंगा चंद्रा (25 वर्ष) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सामुदायिक अस्पताल में भर्ती…
बेटे की मौत के बाद पिता लगा ली फांसी
बेटे की मौत के बाद पिता लगा ली फांसी कोरबा। बेटे की संदिग्ध मौत के 2 माह बाद पिता ने खुदकुशी कर अपनी जान दे दी। मृतक मंगल सिंह मझवार ने घर पर ही में फांसी लगाकर जान दे दी। मामला जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र में बुंदेली की है। जहां 51 वर्षीय मंगल सिंह मंझवार ने घर के म्यार पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब मृतक मंगल सिंह को बार-बार आवाज देने के बाद भी वह अपने कमरे से बाहर नहीं…
समस्या का हल निकलने से राज्य सरकार की नई नीति की सराहना
समस्या का हल निकलने से राज्य सरकार की नई नीति की सराहना राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन की 5 डिसमिल से कम के छोटे भूखण्डों की रजिस्ट्री पर लगी रोक को हटाने की नई नीति से डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम कोकपुर निवासी श्री पूनाराम साहू की तात्कालिक समस्या दूर हो गई। नई नीति के चलते श्री पूनाराम ने साढ़े तीन डिसमिल जमीन बेचकर अपनी जरूरतों को पूरा किया। श्री साहू ने बताया कि उन्होंने जमीन बेचने से मिले पैसे से आंखों का इलाज कराया। खेती के लिए सीड ड्रील खरीदने में भी…
छोटे भूखण्ड की बिक्री से खान को बेटी की शादी करने में होगी सुविधा
छोटे भूखण्ड की बिक्री से खान को बेटी की शादी करने में होगी सुविधा राजनांदगांव। राज्य शासन की 5 डिसमिल से कम के भूखण्डों की खरीदी-बिक्री करने की नई नीतिके प्रभावशील होने के तत्काल बाद राजनांदगांव तहसील के ग्राम सिंघोला निवासी नसीब खान को पारिवारिक और सामाजिक दायित्व को पूरा करने में सुविधा होगी। उन्होंने मोतीपुर खार रामनगर राजनांदगांव स्थित दो अलग-अलग टुकड़ो में दो-दो डिसमिल के कुल 4 डिसमिल जमीन को बेचकर पारिवारिक जरूरतों को पूरा किया।
मतदान के प्रति उत्साहित एवं प्रेरित हुए दिव्यांगजन
मतदान के प्रति उत्साहित एवं प्रेरित हुए दिव्यांगजन जांजगीर-चांपा। जिले के नगर पालिका परिषद चांपा में आयोजित दिव्यांग मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांगजनों ने ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीन का संचालन को समझकर तथा डमी मतदान कर उत्साहित होकर मतदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर श्री आर.के. पाण्डेय ने दिव्यांग मतदाताओं को निर्वाचन आयोग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं एवं ईव्हीएम मशीन से मतदान की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। नगर पालिका परिषद चांपा में 200 दिव्यांग मतदाताओं ने खुद मतदान करने तथा 66 दिव्यांग…
जिला स्तरीय महिला जागृति शिविर सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
जिला स्तरीय महिला जागृति शिविर सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर आज संस्कृतिक भवन जांजगीर में श्रीमती किरण बनसोड़ के मुख्य आतिथ्य में महिला जागृति शिविर सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में जागरूक करने के लिए ऐसे कार्यक्रम उपयोगी और सार्थक होते हैं। उन्होंने महिला जागृति शिविर सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग…
जिला चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था एवं संस्थागत प्रसव बढ़ाने दिये निर्देश
जिला चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था एवं संस्थागत प्रसव बढ़ाने दिये निर्देश मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में शासकीय जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक आहूत की गई। उन्होने चिकित्सा अधिकारियों की बैठक लेकर एजेण्डावार चर्चा की तथा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। उन्होने चिकित्सकों से कहा कि उपलब्ध संसाधनों से आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा मुहैया करायें। सफाई व्यवस्था से जुड़े प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारियों को जिला चिकित्सालय को स्वच्छ रखने और संस्थागत प्रसव में प्रगति लाने सिविल…
अधिकारी-कर्मचारियों को जागरूक करने दिया गया प्रशिक्षण
अधिकारी-कर्मचारियों को जागरूक करने दिया गया प्रशिक्षण मुंगेली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को ईव्हीएम एवं वीवीपैट की जानकारी देने मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण देने का दौर संपन्न हो गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के कुशल मार्गदर्शन में जिले के तीनों विकासखण्डों, मुंगेली, पथरिया एवं लोरमी में विभिन्न स्थानों में अधिकारी-कर्मचारियों को लोकसभा निर्वाचन के संबंध में गहन प्रशिक्षण दिया गया। विकासखण्ड मुंगेली के अंतर्गत शासकीय बीआरसाव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शासकीय उच्चतर माध्यमिक…
