विधायक देवेंद्र ने हुडको की लीज व रजिस्ट्री का मुद्द उठाया रायपुर। भिलाई शहर के हुडको में रह रहे लोगों की सबसे बड़ी समस्या लीज व रजिस्ट्री की है। इस समस्या का समाधान करने के लिए भिलाई नगर विधायक देेवेंद्र यादव ने विधानसभा में प्रमुखता से सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हुडको क्षेत्र में रह रहे करीब 2000 हजार परिवार लंबे समय से अपनी जमीन मकान का रजिस्ट्री करने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन आज तक उनका ना रजिस्ट्री हो पाई औैर न ही लीज मिल पा रहा है।…
महीना: फ़रवरी 2019
एमसीएमसी, निर्वाचन अनुवीक्षण व्यय एवं उड़नदस्ते दलों को दिया गया प्रशिक्षण
एमसीएमसी, निर्वाचन अनुवीक्षण व्यय एवं उड़नदस्ते दलों को दिया गया प्रशिक्षण मुंगेली। जिले में लोकसभा निर्वाचन 2019 हेतु प्रशिक्षण का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज बुधवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष और आगर संगोष्ठी सभाकक्ष में पृथक-पृथक मास्टर ट्रेनर्स द्वारा एमसीएमसी, निर्वाचन अनुवीक्षण व्यय एवं उड़नदस्ता, स्थैतिक निगरानी दल, वीडियो निगरानी दलों को बारीकी से प्रशिक्षण दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश नशीने ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन सुव्यवस्थित एवं सावधानीपूर्वक संपन्न कराया जाना है। सभी दलों के अधिकारी कर्मचारी निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्त…
जिला पंचायत सीईओ ने ली सुराज गांव योजना के क्रियान्वयन की जानकारी
जिला पंचायत सीईओ ने ली सुराज गांव योजना के क्रियान्वयन की जानकारी मुंगेली। सुराजी गांव योजना के अंतर्गत आज 20 फरवरी को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चंद्राकर एवं जनपद सी.ई.ओ. श्री आर.एस. नायक के द्वारा ग्राम पंचायत छतौना बुचुवाकापा, फरहदा, खाम्हीकुर्मी का दौरा कर गौठान निर्माण कार्य का निरीक्षण तथा ग्राम गौठान समिति के सदस्यों से सुराजी गांव योजना छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा, गरवा, घुरूवा, अउ बाड़ी एला बचाना हे संगवारी क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की। उन्होने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में…
केस वर्कर के पद हेतु दावा आपत्ति 25 फरवरी तक आमंत्रित
केस वर्कर के पद हेतु दावा आपत्ति 25 फरवरी तक आमंत्रित मुंगेली। सखी वन स्टाप सेंटर में केस वर्कर के 3 पद हेतु 22 मई 2017 को प्राप्त आवेदनों का परीक्षण उपरांत पात्र/अपात्र अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया गया है। अभ्यर्थी अपना दावा आपत्ति 25 फरवरी 2019 को दोपहर 12 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग मुंगेली के कक्ष क्रमांक 256 में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है। उक्त तिथि को ही प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण कर पात्र अभ्यर्थियों का वॉक-इन-इंटरव्यू लिया…
पात्र अभ्यर्थियों का वाक-इन-इंटरव्यू आज
पात्र अभ्यर्थियों का वाक-इन-इंटरव्यू आज मुंगेली। सखी वन स्टाप सेंटर मुंगेली में व्यक्तिगत सेवा प्रदाता आईटी वर्कर एवं बहुउद्देशीय सहायक पद के आवेदकों से दावा आपत्ति प्राप्त किया गया था। जिसका निराकरण कर पात्र अभ्यर्थियों का वाक-इन-इन्टरव्यू आज 21 फरवरी 2019 को प्रात: 11 बजे से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला मुंगेली के कक्ष क्रमांक 256 में आयोजित किया गया है।
दो साल में डेंगू के 28 सौ मरीज पॉजिटिव, मलेरिया से 169 की मौतें
दो साल में डेंगू के 28 सौ मरीज पॉजिटिव, मलेरिया से 169 की मौतें रायपुर। प्रदेश में पिछले दो साल में मलेरिया के सवा दो लाख मरीज मिले। साथ ही डेंगू के कुल 28 सौ से अधिक मरीज पॉजिटिव पाए गए। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। कांग्रेस सदस्य अरूण वोरा ने पूछा कि प्रदेश में वर्ष 2017 और 2018 में मलेरिया व डेंगू के कुल कितने मरीज पॉजिटिव मिले हैं? इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दो साल में…
स्वास्थ्य बीमा के लिए रेलीगेयर के साथ एमओयू की प्रकिया जारी
स्वास्थ्य बीमा के लिए रेलीगेयर के साथ एमओयू की प्रकिया जारी रायपुर। प्रदेश में आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के क्रियान्वयन के लिए रेलीगेयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के साथ एमओयू की प्रक्रिया प्रगति पर है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। कांग्रेस सदस्य मोहन मरकाम के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के क्रियान्वयन के लिए वर्ष-2018 में 11 जुलाई को निविदा जारी की गई। उन्होंने बताया कि…
बिलासपुर सिम्स में आगजनी से किसी बच्चे की नहीं हुई मौत
बिलासपुर सिम्स में आगजनी से किसी बच्चे की नहीं हुई मौत रायपुर। बिलासपुर सिम्स में आगजनी से किसी बच्चे की मृत्यु दुर्घटना से नहीं हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। भाजपा सदस्य बृजमोहन अग्रवाल ने पूछा कि क्या सिम्स बिलासपुर में आगजनी की दुर्घटना हुई है? एक अन्य सवाल में उन्होंने पूछा कि उक्त दुर्घटना में कितने बच्चों की मृत्यु हुई है और कितने घायल हुए हैं? स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बिलासपुर सिम्स में आगजनी नहीं हुई है। सिम्स…
चार शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में शिक्षकों के सौ से अधिक पद खाली
चार शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में शिक्षकों के सौ से अधिक पद खाली रायपुर। प्रदेश में कुल 43 इंजीनियरिंग कॉलेज चल रहे हैं। इनमें 3 शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज शामिल हैं। यह जानकारी उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। बसपा सदस्य श्रीमती इंदू बंजारे ने पूछा कि प्रदेश में कुल कितने शासकीय और अशासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज संचालित हैं? इसके जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कुल 43 इंजीनियरिंग महाविद्यालय चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्राध्यापकों के…
महिला स्वसहायता समूहों पर बैंकों का 36 करोड़ का कर्ज
महिला स्वसहायता समूहों पर बैंकों का 36 करोड़ का कर्ज रायपुर। प्रदेश में सवा लाख से अधिक अपंजीकृत महिला स्व सहायता समूह गठित है। यह जानकारी पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। भाजपा सदस्य शिवरतन शर्मा ने पूछा कि प्रदेश में कितने पंजीकृत और अपंजीकृत महिला स्वसहायता समूह संचालित है? स्वसहायता समूहों पर वर्तमान में कितना कर्जा शेष है? इसके जवाब में पंचायत मंत्री ने कहा कि राज्य में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधीन संचालित राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत…
