अतिसंवेदनशील क्षेत्र में सीआरपीएफ ने लगाया मेडिकल कैंप

अतिसंवेदनशील क्षेत्र में सीआरपीएफ ने लगाया मेडिकल कैंप सुकमा। अतिसंवेदनशील क्षेत्र में जगरगुंडा मार्ग पर स्थित पुसवाड़ा ग्राम में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में आस-पास के करीब दर्जनों गांव से करीब 250 महिला, पुरुष व बच्चों ने स्वास्थ्य लाभ लिया. 74 वाहिनी के डॉक्टर बीसी यादव ने मेडिकल कैंप में लोगों की जांच करते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उचित सलाह दिया एवं दवाई का वितरण भी नि:शुल्क किया. मेडिकल कैंप के आयोजन के दौरान मौजूद 74 वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी कुमम सोनी ने लोगों…

अंतागढ़ टेपकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

अंतागढ़ टेपकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग रायपुर। सबूत से किसी प्रकार छेड़छाड़ न हो इसलिए अंतागढ़ टेपकांड के प्रमुख आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उठाते हुए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा हैं। ज्ञापन में कहा गया कि अंतागढ़ टेपकांड के आरोपियों की जमानत खारिज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। इस पूरे मामले में राज्यपाल से हस्तक्षेप का आग्रह किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश चौबे, कुणाल शुक्ला और ममता शर्मा ने राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में बताया कि…

नदी में डूबने से बालिका की दुखद मृत्यु,4 लाख की आर्थिक सहायता

नदी में डूबने से बालिका की दुखद मृत्यु,4 लाख की आर्थिक सहायता रायपुर। रायपुर जिले के अभनपुर तहसील अंतर्गत गोबरा-नवापारा निवासी श्री जय कुमार पिता श्री भंगीराम सतनामी की 4 वर्षीय बालिका कु. नीलम माघ पुन्नी स्नान के लिए नेहरू घाट के पास अपने परिजनों के साथ महानदी में गई थी, जहां पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस. के निर्देशन पर राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।…

विपक्ष का वॉकआउट, उद्योगपतियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप

विपक्ष का वॉकआउट, उद्योगपतियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप रायपुर। विधानसभा सत्र के नौवें दिन भी प्रश्नकाल के दौरान जमकर हंगामा हो गया. विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर लिया. विपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उद्योगपतियों को संरक्षण दे रही है. विधायक सौरभ सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि अकलतरा में सांई लीलागर में विद्युत संयत्र में कार्यरत मजदूरों एवं कर्मचारियों का भुगतान लंबित है. इस पर मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि 125 लोगों का भुगतान किया गया है. जो बचा…

सोशल मीडिया पर अब वायरल नहीं होंगे सरकारी आदेश

सोशल मीडिया पर अब वायरल नहीं होंगे सरकारी आदेश रायपुर। सरकारी आदेशों को सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी। डीजीपी डीएम अवस्थी ने आदेश जारी कर कहा है कि राज्य सरकार, पीएचयू और ईओडब्ल्यू के आदेश वायरल नहीं होंगे और अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। डीजीपी ने लिखित आदेश जारी कर अधिकारियों/कर्मचारियों को कोई भी आदेश वायरल करते पाये जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए एडीजी, आईजी समेत सभी जिलों के एसपी को निर्देश…

ट्रक ने मारी टक्कर, 5 साल के मासूम की मौत

ट्रक ने मारी टक्कर, 5 साल के मासूम की मौत कांकेर। अन्तागढ़ मेला देखने जा रहे बाइक सवार रजमू राम को ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में सवार रजमु के 5 वर्षीय मासूम बेटे की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. मामला सिकसोड थाना क्षेत्र के भैसासुर पास का है.घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार होने के फिराक में था, लेकिन गांव वालों ने धर दबोचा. यह ट्रक निक्को कंपनी से लौह अयस्क माल की ढुलाई कर रहा था.…

वन कर्मचारी काली पट्टी बांधकर जता रहे विरोध

वन कर्मचारी काली पट्टी बांधकर जता रहे विरोध मगरलोड। धमतरी जिले के वन लिपिक द्वारा फर्जी सील मुहर प्रमाणकों में लगाकर हस्ताक्षर करने के विरोध में वन कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी बांधकर 250 कर्मचारी विरोध कर रहे हैं. फर्जी सील बनाकर कार्य करने वाले लिपिक को रेंजर भार मुक्त नहीं कर रहा है. जिस वजह से जब तक भार मुक्त नहीं होगा तब तक वन कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन चलते रहेगा.

ईशा मेटल और खुशी एप्लायंसेस में आयकर विभाग ने दी दबिश

ईशा मेटल और खुशी एप्लायंसेस में आयकर विभाग ने दी दबिश रायपुर। गोलबाजार स्थित खुशी एप्लायंस और ईशा मेटल पर आय़कर विभाग दस्तावेजों की जानकारी लेने के लिए सर्वे करने पहुंची हुई है. टैक्स चोरी की शिकायत पर आयकर विभाग मंगलवार रात को दबिश दी है और कल रात से ही कार्रवाई जारी है. जांच के बाद आयकर विभाग कुछ खुलासा कर सकती है. जानकारी के मुताबिक विभाग द्वारा ईशा मेटल की दो दुकाने, फैक्ट्री और दो गोडाउन में पड़ताल की जा रही है. ईशा मेटल के मालिक संजय गुप्ता…

चुनाव ड्यूटी का मानदेय नहीं मिलने से कर्मचारियों में गुस्सा

चुनाव ड्यूटी का मानदेय नहीं मिलने से कर्मचारियों में गुस्सा पिथौरा। शहर के सेंट फ्रांसिस स्कूल में चल रहे लोकसभा चुनाव के प्रशिक्षण का कर्मचारियों ने बहिष्कार कर दिया. कर्मचारी विधानसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी का मानदेय अब तक नहीं मिलने से गुस्से में थे. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नगर के सेंट फ्रांसिस स्कूल में करीबन 500 पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों प्रशिक्षण होना था, लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान की गई ड्यूटी का मानदेय अब तक नहीं मिलने से आक्रोशित कर्मचारियों ने प्रशिक्षण का बहिष्कार कर दिया. कर्मचारियों को…

सदन में डहरिया और अजय चंद्राकर में नोंकझोंक

सदन में डहरिया और अजय चंद्राकर में नोंकझोंक रायपुर। विधानसभा में आज श्रम मंत्री शिव डहरिया और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई, जिसके बाद सदन का माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया। प्रश्नकाल में हुडको की जमीन को लेकर देवेंद्र यादव के सवाल के दौरान पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर अपनी सीट पर खड़े हो गये और कहा आपका सवाल मंत्रीजी के सर के उपर से पार हो गया,जिसके बाद नाराजगी जताते हुए मंत्री शिव डहरिया अपनी सीट पर खड़े हो गये और कहा कि आप…