चार वर्षों में 207 जवान शहीद, 214 आम नागरिकों की मौत रायपुर। विधानसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान बस्तर संभाग में शहीद हुए जवानों और मारे गए आम नागरिकों का मामला सदन में उठा। प्रदेश के बस्तर संभाग में पिछले चार वर्षों में नक्सली हमलों में सुरक्षा बल के 207 जवान शहीद हुए तथा 214 आम नागरिक मारे जा चुके हैं। यह जानकारी गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विधानसभा में दी। प्रश्नकाल में भाजपा सदस्य भीमा मंडावी ने बस्तर संभाग में नक्सली हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को…
महीना: फ़रवरी 2019
जोगी और मूणत ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका
जोगी और मूणत ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका बिलासपुर। अंतागढ़ टेपकांड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को चुनौती दी है। दोनों ने कोर्ट पहुंचकर अलग-अलग याचिकाएं दायर की है। याचिका में अंतरिम राहत के रूप में स्टे की मांग की गई है। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं की है।
मित्तल हॉस्पिटल से गायब हुआ मरीज,हंगामा
मित्तल हॉस्पिटल से गायब हुआ मरीज,हंगामा रायपुर। मोवा स्थित मित्तल हॉस्पिटल से बुधवार तड़के एक मरीज आईसीयू से गायब हो गया। इससे अस्पताल में सनसनी फैल गई है। मरीज के पिता अनुप खलको अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल की लापरवाही की वजह से उनका इकलौता बेटा अस्पताल से गायब हो गया है। इससे अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजिमी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम नहीं होने के चलते मेरा बेटा अस्पताल से गायब हुआ है। मोवा के मित्तल हॉस्पिटल में पहले भी मरीज…
20 हजार संविदा कर्मचारी 24 को घेरेंगे सीएम हाउस
20 हजार संविदा कर्मचारी 24 को घेरेंगे सीएम हाउस रायपुर। राज्य के 20 हजार संविदा कर्मचारी, 24 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। बुधवार को ये जानकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव राजकुमार कुशवाहा ने दी। प्रदेश सचिव कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में सभी अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की बात कही थी, लेकिन अब तक बजट नहीं होना बताकर कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ के बैनर…
अवैध परिवहन करते सपड़ाए 14 वाहन
अवैध परिवहन करते सपड़ाए 14 वाहन दुर्ग। खनिज महकमा के अधिकारी लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच कर रहे हैं। जांच के दौरान विभाग की टीम ने पिछले दो दिनों में बिना रायल्टी पर्ची के अवैध रूप से खनिज परिवहन कर रहे 14 वाहनों को पकड़े हैं। इन वाहनों को खनिज सहित जब्त कर संबंधित थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में खड़े किए गए हैं। अवैध खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहनों पर कुल 1 लाख 15 हजार रुपए जुर्माना आरोपित…
फरार वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे
फरार वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे भिलाईनगर। छावनी थाना अंतर्गत चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को सिविल लाइन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छावनी थाना प्रभारी भावेश साव ने बताया कि भिलाई-3 निवासी हेमंत साहू क्षेत्र में चोरी करने के बाद से फरार चल रहा था, जिसके खिलाफ वारंट था। मुखबीर से सूचना मिलने पर आज आरोपी हेमंत को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
आरंग के पास बस-ट्रक टक्कर, 5 मौतें
आरंग के पास बस-ट्रक टक्कर, 5 मौतें पिथौरा/महासमुंद। रायपुर से सराईपाली जा रही बस की आरंग बाईपास के पास ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें बस सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 3से ज्यादा गंभीर हैं, लगभग 25 यात्रियों को चोटें आई हैं, एक दर्जन घायलों को रायपुर भेजा गया है। घायलों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर के मेकाहारा में लाकर दाखिल कराया गया है। राजधानी रायपुर से जीत ट्रैव्हल्स की यह बस दोपहर 1.30 बजे सराईपाली के लिए निकली थी। बस में लगभग 35 लोग सवार…
अवैध उत्खनन और परिवहन के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश
अवैध उत्खनन और परिवहन के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने जन शिकायत के प्रकरणों का निर्धारित अवधि में निराकृत नहीं होने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की और निर्धारित अवधि में निराकृत करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने गौण खनिजों के भण्डारण और परिवहन की जानकारी प्राप्त की। उनहोंने अवैध उत्खनन एवं अवैध परिवहन…
भेडि़या ने किया 71 स्व सहायता समुह और सक्षम योजना के 13 हितग्राहियों को चेक प्रदान
भेडि़या ने किया 71 स्व सहायता समुह और सक्षम योजना के 13 हितग्राहियों को चेक प्रदान जांजगीर-चांपा। प्रदेश के जांजगीर-चांपा जिले के महानदी नदी के तट में स्थित पवित्र स्थल शिवरीनारायण में आयोजित शिवरीनारायण महोत्सव एवं माघी पूर्णिमा मेला के अवसर पर लाल महंतदास कालेज के प्रांगण में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयोजन प्रदेश के महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेडि़या की मुख्य आतिथ्य में किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि श्रीमती भेडि़या ने शिविर के आयोजन के लिए महिला…
मांगों को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
मांगों को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम जांजगीर चाम्पा। जिले के अकलतरा ब्लाक के हरदी गांव के लोगों ने बुधवार को 4 सूत्रीय मांगों को लेकर दो घंटे चक्काजाम कर दिया। मामला अकलतरा ब्लाक के हरदी महामाया गांव का है। चक्काजाम की वजह से जांजगीर—बलौदा मार्ग पूरी तरह से बाधित रहा। इस दौरान जोगी कांग्रेस के लोग भी मौके पर पहुँच गए और ग्रामीणों के समर्थन में धरने पर बैठ गए। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ और ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। दरअसल ग्रामीणों का आरोप…
