भेडि़या ने किया 71 स्व सहायता समुह और सक्षम योजना के 13 हितग्राहियों को चेक प्रदान

0

भेडि़या ने किया 71 स्व सहायता समुह और सक्षम योजना के 13 हितग्राहियों को चेक प्रदान

जांजगीर-चांपा। प्रदेश के जांजगीर-चांपा जिले के महानदी नदी के तट में स्थित पवित्र स्थल शिवरीनारायण में आयोजित शिवरीनारायण महोत्सव एवं माघी पूर्णिमा मेला के अवसर पर लाल महंतदास कालेज के प्रांगण में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में आयोजन प्रदेश के महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेडि़या की मुख्य आतिथ्य में किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि श्रीमती भेडि़या ने शिविर के आयोजन के लिए महिला एवं बाल विकास के अधिकारी को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ महिला कोष का ऋण योजना अंतर्गत 71 स्व सहायता समुह को 19 लाख 90 हजार तथा सक्षम योजना के तहत 13 हितग्राहियों को 5 लाख 40 हजार रूपये की ऋण राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री रामसुंदर दास, जिला पंचायत सदस्य श्री शशांक सिंह, कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रिती खोखर चखियार सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों