बंदरों की परेशानी विकास ने सदन में उठाया मामला रायपुर। कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान बंदरों के आतंक का मुद्दा उठाया. साथ ही विधायक ने पूर्व सरकार के कमल विहार योजना को सफ़ेद हाथी की उपमा दे डाली. उपाध्याय ने कहा कि अटारी और जरवाय में 100 से ज्यादा बंदरों का आतंक है. ये बंदर हर दिन ग्रामीणों को परेशान करते हैं. इन बंदरों को नंदनवन में रखने की व्यवस्था हो बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की. अपने विधानसभा के कई…
महीना: फ़रवरी 2019
55 लाख की ठगी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
55 लाख की ठगी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार रायपुर। 55 लाख की ठगी करने के मामले में सरस्वती नगर पुलिस ने आरोग्य इंडिया मल्टीस्टेट क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी के डायरेक्टर को उज्जैन से गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए एडीनशनल एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि आरोपी का नाम विकास विजयवर्गीय है। आरोपी आरोग्य इंडिया मल्टीस्टेट चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर है। आरोपी ने अपने साथियों के कई लोगों से 55 लाख रुपए का निवेश करवा कर ठगी किया। 2016 में निवेशक हरिकेश साहू ने सरस्वती नगर थाना में…
अंतागढ़ टेपकांड- किरणमयी और सरकार को नोटिस
अंतागढ़ टेपकांड- किरणमयी और सरकार को नोटिस बिलासपुर। अंतागढ़ टेपकांड मामले में एसआईटी जांच और एफआईआर निरस्त करने की मांग को लेकर लगी याचिका की आज जस्टिस गौतम भादुड़ी की कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने एफआईआर निरस्त करने की मांग की याचिका को स्वीकार कर लिया है वहीं एसआईटी जांच को निरस्त करने के मामले में सुनवाई से इंकार कर दिया है. कोर्ट ने एसआईटी जांच निरस्त करने के याचिकाकर्ताओं के आवेदन में सुनवाई करने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि ऐसी ही एक जनहित याचिका डबल…
डॉ पुनीत और मंतूराम मामले में न्यायाधीश सुनवाई से हटे
डॉ पुनीत और मंतूराम मामले में न्यायाधीश सुनवाई से हटे बिलासपुर। बहुचर्चित अंतागढ़ टेपकांड मामले में हाईकोर्ट से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता, मंतूराम पवार और पूर्व मंत्री राजेश मूणत को आज राहत नहीं मिली है. जस्टिस आरसी सामंत ने सुनवाई से इंकार करते हुए खुद को अलग कर लिया है. अब इस मामले की सुनवाई लिस्टिंग के बाद दूसरे बेंच में होगी.
डॉ. खूबचंद बघेल के मूर्ति का अनावरण
डॉ. खूबचंद बघेल के मूर्ति का अनावरण भिलाई। शुक्रवार को ग्राम मोरीद (उतई) में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कलाकार अंकुश देवांगन की बनाई गई डॉ. खूबचंद बघेल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस प्रतिमा के सौंदर्य पक्ष का निदेशन माडर्न आर्ट चित्रकार डीएस विद्यार्थी ने किया है। ग्राम मोरीद में स्थापित छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की इस प्रतिमा को अंकुश देवांगन ने रिकार्ड न्यूनतम समय में बनाया है। ज्ञात हो कि लिम्का बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकार्ड पुरस्कृत कलाकार अंकुश देवांगन की कला न सिर्फ भारत में…
निकायों के इंजीनियर, सीएमओ और सेनेटरी इंस्पेक्टर्स के तबादले
निकायों के इंजीनियर, सीएमओ और सेनेटरी इंस्पेक्टर्स के तबादले रायपुर। राज्य शासन ने नगरीय निकायों के 59 इंजीनियर, सीएमओ, सेनेटरी इंस्पेक्टर्स सहित 95 के ट्रांसफर कर दिए हैं. कार्यपालन अभियंता एनएस राठौर को अटल नगर रायपुर से नगर निगम कोरबा भेज दिया है. कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी को नगर निगम भिलाई चरौदा से नगर निगम दुर्ग तबादला किया गया है.
भाजपा-जकांछ जे के सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस में प्रवेश
भाजपा-जकांछ जे के सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस में प्रवेश रायपुर। जकांछ जे और भाजपा के सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कांग्रेस के महेंद्र चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए। इन लोगों ने ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा के आवास पर जाकर कांग्रेस में प्रवेश किया। ये सभी सड्ढू, दलदल सिवनी, आमासिवनी से आए थे।
एमआईसी बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
एमआईसी बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा रायपुर। नगर निगम में मेयर इन काउंसिल की बैठक गुरूवार को हुई। बैठक में निगम बजट के साथ ही 18 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इस बार 26 सौ करोड़ से अधिक का बजट रखा गया है. निगम में संविदा कर्मियों के नियमितीकरण पर भी चर्चा हुई. साथ ही निगम की 13 स्कूलों में छात्राओं की स्कूल फीस आधी करने पर सहमति बनी।
कोई रणनीति नहीं बस कानून का काम करना है-डीजी
कोई रणनीति नहीं बस कानून का काम करना है-डीजी रायपुर। ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंचे नए महानिदेशक वीके सिंह ने आज एसीबी और ईओडब्ल्यू का प्रभार ग्रहण कर लिया। डीजीपी डीएम अवस्थी ने उन्हें प्रभार सौंपा। प्रभार ग्रहण करने के बाद डीजी वीके सिंह ने कहा विधि संबत काम होगा। कोई रणनीति नहीं है बस कानून का काम करना है। मैं इस बात का ध्यान रखूंगा की कोई भी कानून ना तोड़ पाए। उन्होंने कहा इसके पहले राष्ट्रीय सुरक्षा की जो जिम्मेदारी मुझे दी गई थी उसे मैंने पूरा किया है और…
हड़ताल पर बैठे मीटर रीडर्स ने खोली अभियंताओं की पोल
हड़ताल पर बैठे मीटर रीडर्स ने खोली अभियंताओं की पोल रायगढ़। बिजली बिल रीडर्स ने कहा काम लिया सरकारी ने और बना दिया बाहरी विद्युत मीटर रीडर संघ को, जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राजपूत ने कहा कि हमें 4 रुपए प्रति मीटर दिया जाता है। यह मैन्युअल है, जिसमें हम घर-घर जाकर रीडिंग लेते हैं फिर कार्यालय आकर पुराने बिल से गणना कर पूरी चार्ट को रायपुर भेजते हैं और वहां से बिल आता है। शहर में हर रीडर को 1500 मीटर और गांव में 1000मीटर का काम सौंपा गया था…
