अंतागढ़ टेपकांड में जोगी की सुनवाई अब 14 मार्च को

अंतागढ़ टेपकांड में जोगी की सुनवाई अब 14 मार्च को बिलासपुर। बहुचर्चित अंतागढ़ टेपकांड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की याचिका पर सुनवाई अब 14 मार्च को होगी। जस्टिस गौतम भादुड़़ी ने अजीत जोगी की याचिका को अन्य याचिकाओं के साथ तलब किया है। कोर्ट में आज अजीत जोगी की ओर से सीनियर एडवोकेट निर्मल शुक्ला, अमित जोगी और शैलेन्द्र शुक्ला ने पैरवी की वहीं राज्य शासन की तरफ से अतिरिक्त महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा ने पैरवी की। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने अंतागढ़ टेपकांड मामले में गठित एसआईटी जांच…

नक्सलियों ने जवानों पर पैसे उगाही का लगाया आरोप

नक्सलियों ने जवानों पर पैसे उगाही का लगाया आरोप सुकमा। माओवादियों के जगरगुंडा एरिया कमेटी ने आज एक पर्चा जारी किया है. जारी किये गए पर्चा में जवानों पर पैसे उगाही करने का आरोप लगाया गया है. माओवादियों ने इस मामले पर जवानों पर कार्रवाई करने की मांग की है. पर्चा में लिखा गया है कि जवानों ने अलग-अलग गांव के 17 ग्रामीणों से मारपीट कर 1 लाख 14 हजार रुपए का उगाही किया है. जवानों ने ग्रामीणों को पहले तो नक्सली बताकर पकड़ लिया फिर बाद में मोटी रकम…

आईएएस डॉ. प्रियंका बनीं नयी स्वास्थ्य संचालक

आईएएस डॉ. प्रियंका बनीं नयी स्वास्थ्य संचालक रायपुर। आईएएस डॉ. प्रियंका शुक्ला अब नयी स्वास्थ्य संचालक होंगी। आईएएस प्रियंका स्वास्थ्य संचालक के साथ-साथ परिवार कल्याण भी संभालेंगी। स्वास्थ्य विभाग अवर सचिव सुनील नरायनिया ने हस्ताक्षर का आदेश जारी किए हैं। 2009 बैच की आईएएस डॉ. प्रियंका इसके पहले स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव का काम संभाल रही थीं। इसके साथ वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में प्रबंध संचालक का जिम्मा भी संभाल रही थीं। प्रियंका शुक्ला इससे पहले जशपुर की कलेक्टर भी रह चुकी हैं।

स्वाइन फ्लू को लेकर जागा निगम का अमला

स्वाइन फ्लू को लेकर जागा निगम का अमला रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के प्रति लोगों को जागरूक करने, इससे बचाव और रोकथाम के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में स्वाइन फ्लू के लक्षणों के बारे में लोगों को आगाह करते हुए विभाग ने बताया है कि स्वाईन फ्लू (एच1 एन1) वायरस के कारण होता है। यह संक्रमित वस्तुओं के संपर्क से फैलता है। स्वाईन फ्लू के लक्षणों में बुखार, खांसी, नाक बहना, गले में खराश, सिर दर्द, बदन दर्द तथा उल्टी शामिल हैं। इस बीमारी का वायरस…

फ़ोन टेपिंग के मामले में जनता को गुमराह कर रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री

फ़ोन टेपिंग के मामले में जनता को गुमराह कर रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के 19 फरवरी को विधानसभा में मीडिया के समक्ष दिए गए बयान को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने भ्रम फैलाने वाला और जनता को गुमराह करने वाला बताया है. मोबाइल टेपिंग की प्रक्रिया के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा था कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा अनुमति दिए जाने के पश्चात ही मोबाइल टेपिंग संभव है,और पूर्व मुख्य सचिव…

सदन में उठा एसईसीएल कोयला खदानों में चोरी का मामला

सदन में उठा एसईसीएल कोयला खदानों में चोरी का मामला रायपुर। कोरबा जिले के एसईसीएल की खदानों से कोयला चोरी का मामला सदन में उठा. विधायक सौरभ सिंह ने ध्यानाकर्षण के जरिये मामला उठाया. सौरभ सिंह ने कहा कि 90 हजार टन कोयला चोरी का मामला है. बालको के वाइस प्रेसिडेंट कंवलजीत सिंह सलूजा ने अवैध तरीके से डीओ जारी किया है. उनके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी? सौरभ सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्टर श्रवण पोद्दार को बालको प्रबंधन ने डीओ जारी किया था. सीजेएम कोर्ट के आदेश पर श्रवण पोद्दार…

पब्जी गेम पर प्रतिबंध लगाए जाने की उठी मांग

पब्जी गेम पर प्रतिबंध लगाए जाने की उठी मांग रायपुर। विधानसभा सत्र के दौरान पब्जी जैसे मोबाइल गेम्स पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठी. शून्यकाल में कांग्रेस विधायक कुलदीप जुनेजा ने परीक्षा को देखते हुए पब्जी मोबाइल गेम पर प्रतिबंध लगाए जाने का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की तर्ज पर ऐसे मोबाइल गेम्स पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए. गौरतलब है कि पब्जी एक बहुत ही एडिक्टिव (लत) मोबाइल गेम है. इस गेम को खेलना एक बार शुरू करने के बाद बच्चे इसे घंटों तक खेलते रहते हैं. इससे…

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पर मांगी जानकारी

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पर मांगी जानकारी रायपुर। विधानसभा में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के धरमजीत सिंह ने अति पिछड़े वर्ग, विशेष रूप से संरक्षित जनजाति के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत सुविधाओं की जानकारी मांगी. उन्होंने राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र जाति के लोगों की जनसंख्या की जानकारी मांगी और पूछा कि इनके संरक्षण के सरकार का क्या कर रही है. मंत्री प्रेमसाय सिंह ने बताया कि इन ज़ाति के लोगों के संरक्षण और विकास को लेकर सरकार चिंतिंत है. इनके विकास के लिए केंद्र और राज्य पोषित प्राधिकरण भी…

वरिष्ठजनों के लिए सियान सदन शुरू

वरिष्ठजनों के लिए सियान सदन शुरू भिलाईनगर। शुक्रवार को आमदी नगर हुडको में नवनिर्मित सियान सदन का उद्घाटन विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर हुडको के वरिष्ठजन एवं पार्षदगण सुरेखा खटीक और दिनेश यादव उपस्थित रहे। उद्घाटन के दौरान महापौर ने व्यवस्थाओं के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए सभी वरिष्ठजनों से आग्रह किया कि वे इस भवन का पूरी तरह से उपयोग करें तथा जो भी कमियां होंगी उन्हें शीघ्र पूर्ण कर दिया जाएगा। उपस्थित वरिष्ठजनों ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए…

मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या

मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या कोंडागांव। नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में शुक्रवार को ग्रामीण की हत्या कर दी। मृतक मदार्पाल थाना क्षेत्र के कुधुर का रहने वाला नीलाधर यादव बताया जा रहा है। मृतक को पुलिस ने पहले नक्सली सदस्य के नाम से किया था गिरफ्तार। मृतक की पत्नी आंगनबड़ी कार्यकर्ता है। बताया जा रहा है घटना देर रात की है।