मुख्यमंत्री शामिल होंगे विभिन्न कार्यक्रमों में जांजगीर-चांपा। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 23 फरवरी को जांजगीर-चांपा जिला आयेंगे और यहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल 23 फरवरी को प्रात: 11 बजे भिलाई-3 स्थित पुलिस स्टेशन हेलीपेड से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रात: 11.40 बजे जिले के विकासखण्ड मालखरौदा के ग्राम सतगढ़ पहुंचेंगे और यहां दोपहर 12.40 बजे तक चन्द्रनाहू समाज के 75वां वार्षिक महाधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 12.40 बजे सतगढ़ से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.55 बजे जिले के…
महीना: फ़रवरी 2019
वन्यप्राणी से घायल पांच ग्रामीणों के लिए दो लाख 38 हजार की स्वीकृति
वन्यप्राणी से घायल पांच ग्रामीणों के लिए दो लाख 38 हजार की स्वीकृति जांजगीर-चांपा। राज्य शासन के वन विभाग द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में वन्य प्राणी से घायल पांच ग्रामीणों के लिए दो लाख 38 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि की स्वीकृति वनमंडल जांजगीर-चांपा के वनमण्डलाधिकारी के अनुशंसा पर मुआवजा के रूप में प्रस्तुत देयक के आधार पर स्वीकृति दी है। वनमण्डलाधिकारी ने बताया कि वन्य प्राणी से घायल विकासखण्ड जैजैपुर के ग्राम झालरौंदा की श्रीमती नहर बाई चैहान के लिए 55 हजार 119 रूपये, ग्राम…
खाद्य भण्डारण गोदाम का लोकार्पण करेंगे विस अध्यक्ष
खाद्य भण्डारण गोदाम का लोकार्पण करेंगे विस अध्यक्ष जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत 23 एवं 24 फरवरी को जांजगीर-चांपा जिले के भ्रमण पर रहेंगे और यहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत 23 फरवरी को प्रात: 9 बजे पुलिस ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रात: 9.30 बजे चांपा आयेंगे। डॉ. महंत दोपहर 12 बजे नगर पंचायत बाराद्वार के ग्राम कड़ारी में आम लोगों से सौजन्य मुलाकात करेंगे तत्पश्चात खाद्य भण्डारण गोदाम का लोकार्पण करेंगे। डॉ. महंत दोपहर 2 बजे ग्राम बरपाली,…
निर्वाचन संबंधी विभिन्न दलो का संयुक्त प्रशिक्षण आयोजित
निर्वाचन संबंधी विभिन्न दलो का संयुक्त प्रशिक्षण आयोजित जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार बनसोड़ के निर्देश पर लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए गठित विभिन्न दलों का सयुंक्त प्रशिक्षण जिला पंचायत परिसर के पुराना लाईवलीहुड कॉलेज भवन में आयोजित किया गया। सहायक कलेक्टर श्री राहुल देव, अपर कलेक्टर एके धृतलहरे एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे की उपस्थित में वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, उड़नदस्ता-स्थैतिक निगरानी टीम, लेखा टीम और सहायक व्यवपे्रक्षकों को उनके दायित्व, दस्तावेज संधारण, रिपोर्टिंग, आकस्मिक जांच एवं निरीक्षण आदि के बारे में…
मास्टर ट्रेनर्स मतदान दलों को त्रुटिरहित व बारीकी से प्रशिक्षण देंगे
मास्टर ट्रेनर्स मतदान दलों को त्रुटिरहित व बारीकी से प्रशिक्षण देंगे मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 की तैयारी हेतु प्रशिक्षण का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश नशीने की उपस्थिति में शुक्रवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स श्री जयमंगल सिंह ध्रुव, श्री व्हीपी सिंह द्वारा विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को गहन प्रशिक्षण दिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मास्टर ट्रेनर्स मतदान दलों को त्रुटिरहित एवं बारीकी से प्रशिक्षण देंगे। उन्होने कहा कि माकपोल और मतदान के…
आगामी लोकसभा निर्वाचन हेतु प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया सेल गठित
आगामी लोकसभा निर्वाचन हेतु प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया सेल गठित मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 हेतु एमसीएमसी के कार्यवाही हेतु प्रिंट, इलेक्ट्रानिक, सोशल मीडिया, एफएम रेडियो सेल एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया मानिटरिंग (अनुवीक्षण) सेल गठन किया है। यह आदेश लोकसभा निर्वाचन की घोषणा दिनांक से लागू होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रिंट मीडिया सेल के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री एनके सिंह दीक्षित को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। कृषि विस्तार अधिकारी श्री पीसी अग्रहरि, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती…
फरहदा में टी.बी./लेप्रोसी जनजागरण शिविर का हुआ आयोजन
फरहदा में टी.बी./लेप्रोसी जनजागरण शिविर का हुआ आयोजन मुंगेली। पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम एवं कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत टी.बी./लेप्रेासी जनजागरण शिविर विकासखण्ड मुंगेली के ग्र्राम फरहदा में 21 फरवरी को आयोजित किया गया। जिसमें संदेहास्पद मरीज पाये जाने पर उनकी उपयुक्त जांच कर चिकित्सा उपलब्ध करायी जाती है। उक्त गा्रमों में जनजागरण शिविर के लिए एक दिन पूर्व कोटवार के द्वारा मुनादी किया गया एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ और मितानिनो के द्वारा गांव में प्रचार-प्रसार किया गया था। इस शिविर में 63 मरीजों की जांच की गई। जिसमें संदेहास्पद…
मे. विजय कृषि केंद्र के कीटनाशक औषधि का विक्रय एवं भण्डारण प्रतिबंधित
मे. विजय कृषि केंद्र के कीटनाशक औषधि का विक्रय एवं भण्डारण प्रतिबंधित मुंगेली। अनुज्ञप्ति अधिकारी (कीटनाशी) एवं उप संचालक कृषि ने पौध संरक्षण गुण नियंत्रण अधिनियम 1968 की धारा 14 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए खण्ड 3 ई, 18 (सी) एवं 29 (1)(ए) का उल्लंघन पाये जाने के कारण मेसर्स विजय कृषि केंद्र मुंगेली के कारटाप हाइड्रोक्लोराइड 50 प्रतिशत एसपी कीटनाशक औषधि को मुंगेली जिले में विक्रय/भंडारण एवं प्रदर्शन किये जाने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया है। उल्लेखनीय है कि मेसर्स विजय कृषि केन्द्र से पौध संरक्षण…
विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के संविदा में भर्ती हेतु साक्षात्कार 1 मार्च को
विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के संविदा में भर्ती हेतु साक्षात्कार 1 मार्च को मुंगेली। जिला चिकित्सालय मुंगेली हेतु जिला खनिज न्यास निधि अंतर्गत शिशु रोग विशेषज्ञ, रेडियोलाजिस्ट, नाम कान गला रोग विशेषज्ञ एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ के संविदा पदों की भर्ती हेतु 01 मार्च 2019 को प्रात: 10.30 बजे से सायं 5 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मुख्य डाकघर के सामने जिला मुंगेली में साक्षात्कार आयोजित किया गया है। विज्ञापन संबंधी विस्तृत जानकारी, नियम एवं शर्ते जिले के वेबसाइट ूूूण्उनदहमसपण्हवअण्पद पर अवलोकन कर सकते है।
राजनीति पिछले दिनो——–ब्रजेश चौबे,वरिष्ठ पत्रकार
राजनीति पिछले दिनो——–ब्रजेश चौबे,वरिष्ठ पत्रकार फोटो – विधानसभा छत्तीसगढ़ कुछ तो वक्त लगेगा आदत डालने में कुछ तो वक्त लगेगा भाजपा विधायकों को, दरअसल बजट सत्र में सदन के भीतर जो नजारा बार-बार दिखाई पड़ रहा था, उसे लेकर खूब चटकारे लगे। एक तो संख्या बल में कम और सदस्य उपस्थित न रहे तो विपक्ष है भी या नहीं एहसास दिलाना पड़ता था, तब स्वाभाविक है हो-हल्ला करना। लेकिन सत्तापक्ष के बाहुबली भी बुलंद दिखे, इसलिए कि 15 साल बाद वापसी का जोश भरा हुआ है। इस बार सदन में…
