बस्तर के स्कूलों में ऑउटसोर्सिंग से शिक्षक पदस्थ नहीं रायपुर। बस्तर संभाग के अंतर्गत साढ़े 6 सौ से अधिक हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में ऑउटसोर्सिंग से शिक्षक पदस्थ नहीं किए गए हैं। यह जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। भाजपा सदस्य भीमा मंडावी के सवाल के लिखित जवाब में स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि बस्तर संभाग के अंतर्गत 295 हाईस्कूल और 376 हायर सेकेण्डरी स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में ऑउटसोर्सिंग से शिक्षक…
महीना: फ़रवरी 2019
ट्रेलर की ठोकर से युवक की मौत
ट्रेलर की ठोकर से युवक की मौत कोरबा। जिले के पसान थाना अंतर्गत लोकहड़ा जंगल मार्ग पर बीती रात ट्रेलर की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दो अन्य साथी भी घायल हो गए। बांगो थाना अंतर्गत ग्राम छिंदवारी पारा निवासी दिलमोहन एक्का अपने दोस्तों अजय एक्का तथा सुमिरन एक्का के साथ पेंड्रा सरमोड़ा मेला देखने गया था। रात को लौटते समय कोटमर्रा एवं लोकहड़ा के बीच ट्रेलर ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। दिलमोहन की मौके पर ही मौत हो…
इक्लेक्टिका में उभरी पुलवामा की गूंज
इक्लेक्टिका में उभरी पुलवामा की गूंज रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में शुक्रवार से शुरू हुए इक्लेक्टिका के तहत गूंज में नुक्कड़ नाटकों के जरिए युवाओं ने सामाजिक विसंगतियों पर चिंता जताई। नुक्कड़ नाटकों के जरिए युवाओं ने दर्शाया कि मोबाइल और सोशल मीडिया की पड़ताल में डूबे लोगों की उदासीनता से समाज में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। पुलवामा जैसी घटनाओं से देशवासी आक्रोशित होते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में उनका रोष ठंडा पड़ जाता है।
पुलिस ने तैयार किया वेब पोर्टल,दर्ज रिपोर्ट मोबाइल पर देख सकेंगे
पुलिस ने तैयार किया वेब पोर्टल,दर्ज रिपोर्ट मोबाइल पर देख सकेंगे रायपुर। हाईकोर्ट के आदेश के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस के नाम से एक पोर्टल बनाया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के हर जिले के सभी थानों में दर्ज हुए मामलों को अब पुलिस अपलोड कर रही है। छत्तीसगढ़ के किसी भी थाने में किसी भी व्यक्ति के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट अब मोबाइल या कंप्यूटर पर देखी जा सकेगी। इसके लिए पुलिस के पोर्टल का इस्तेमाल आपको करना होगा। क्राइम एंड क्रिमनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस ने…
न्यायिक रिमांड पर रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत
न्यायिक रिमांड पर रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत गरियाबंद। न्यायिक रिमांड पर रहे कैदी की इलाज के दौरान आज मौत हो गई. आदिवासी समाज ने इस मामले पर जाँच की मांग की है. आदिवासी समाज का कहना है कि इस मामले पर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेंगे. कुछ ही दिन पहले लीलाधर मरकाम को हिरण के सिंग के साथ गिरफ्तार किया गया था. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर गरियाबंद जेल में कैद किया गया था. लीलाधर मरकाम की अचानक तबीयत खऱाब होने के बाद उसे इलाज…
अंतागढ़ टेप मामले में सिद्दीकी ने कहा,मूणत की कोई भूमिका नहीं
अंतागढ़ टेप मामले में सिद्दीकी ने कहा,मूणत की कोई भूमिका नहीं रायपुर। अंतागढ़ टेप मामले को लेकर प्रमुख गवाह फिरोज सिद्दीकी ने बड़ा बयान दिया है. सिद्दीकी ने इस मामले में पूर्व मंत्री राजेश मूणत की संलिप्तता से इंकार करते हुए उन्हें पाक साफ बताया है. अंतागढ़ मामले के मास्टर माइंड फिऱोज़ सिद्दीकी और अमीन मेमन शुक्रवार को बयान दर्ज कराने के लिए गंज थाना पहुंचे. बयान दर्ज कराने से पहले मीडिया से चर्चा में फिरोज सिद्दीकी ने राजेश मूणत को पाक साफ बताते हुए कहा कि अंतागढ़ मामले में…
डेंटल कॉलेज की छात्रा की उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत
डेंटल कॉलेज की छात्रा की उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत रायपुर। डेंटल कॉलेज की छात्रा ने 11 फरवरी को हॉस्टल में आत्महत्या करने का प्रयास किया था और अपने ऊपर कर केमिकल डाल लिया था। इससे वह गंभीर रुप से झुलस गई थी, जिसे उपचार के लिए डीकेएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन परिवारवाले उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर चले गए थे, जहां उपचार के दौरान बीती रात मौत हो गई। बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनिका कुर्रे 11 फरवरी को अपने रुम में…
लक्ष्य हमारा-मोदी दोबारा,भाजयुमो लोकसभा की तैयारी में जुटी
लक्ष्य हमारा-मोदी दोबारा,भाजयुमो लोकसभा की तैयारी में जुटी रायपुर। करारी हार के बाद लोकसभा चुनाव से पहले निराशा से उबरने भाजयुमो आखिरकार मोदी का नाम लेकर आगे बढऩे के तैयारी में हैं। भाजपा युवा मोर्चा की एकात्म परिसर में बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में लक्ष्य हमारा, मोदी दोबारा का नारा बुलंद किया गया। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले भी बस्तर, राजनांदगांव और दुर्ग लोकसभा की बैठक हो चुकी है. इस बैठक का समापन 28 फरवरी को बिलासपुर लोकसभा में होगा. भाजयुमो…
नान घोटाला मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की तर्ज पर होगी सुनवाई
नान घोटाला मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की तर्ज पर होगी सुनवाई रायपुर। नान घोटाले में अब फास्ट ट्रैक कोर्ट की तर्ज पर मामले की सुनवाई होगी। अदालत में रोजाना 3 गवाहों के बयान लिए जाएंगे। इसके लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट लीना अग्रवाल ने 12 गवाहों को समंस जारी किया है। उन्हें 25 से 28 फरवरी तक कार्यालीन समय में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान अदालत में उनका लिखित बयान दर्ज किया जाएगा। साथ ही नान घोटाले में उसकी भूमिका की जानकारी ली जाएगी। बताया जाता…
सीआरपीएफ जी कंपनी ने चलाया सिविक एक्शन कार्यक्रम
सीआरपीएफ जी कंपनी ने चलाया सिविक एक्शन कार्यक्रम दंतेवाड़ा। जिले के भूसारास घाट की टेकरी पर तैनात सीआरपीएफ-230 जी कंपनी ने कैंप में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के साथ सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित किया. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय रिजर्व बल के जवान दंतेवाड़ा में वैसे तो नक्सली समस्या से निपटने के लिए तैनात है. मगर इसके साथ ही आदिवासी ट्राइबल जोन में तैनात सीआरपीएफ ग्रामीणों से बेहतर तालमेल और संबंधों को बनाए रखने के लिए सिविक एक्शन प्लान चलाकर ग्रामीणों से बेहतर संबंध बना रही है. सीनियर कमाण्डेन्ट डब्लूआर…
