डीकेएस में नौकरी के नाम पर ठगों की संक्या तीन नहीं पांच

डीकेएस में नौकरी के नाम पर ठगों की संक्या तीन नहीं पांच रायपुर। डीकेएस अस्पताल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 153 लोगों से 18 लाख से अधिक की ठगी करने के मामले में आमानाका पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ के दौरान ठगी के मामले में शामिल तीन और आरोपियों का नाम सामने आया है। पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही है। ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी तोरण नेताम निवासी सड्डू और मितेश कुमार पिल्ले निवासी दलदल सिवनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस…

पति ने पत्नी मिट्टी का तेल डालकर जला दिया

पति ने पत्नी मिट्टी का तेल डालकर जला दिया रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आमदी में एक युवक ने अपनी पत्नी पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिया। इससे गम्भीर रूप से घायल महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम आमदी निवासी मृतका रानी जोशी (20) वर्ष ने 16 फरवरी की शाम अपने पति अशोक जोशी (22) से बीसी का पैसा के लिए 3 हजार रुपए मांगा। इससे…

मंदिर के पास धमाका, उपचार के दौरान बालक की मौत

मंदिर के पास धमाका, उपचार के दौरान बालक की मौत जगदलपुर। जगदलपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर देउरगांव में सुबह अचानक हुए धमाके से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह धमाका गांव के ही रहने वाले विद्याधर के यहां उस वक्त हुआ जब घर में शादी थी और इसके लिए घर की साफ सफाई की जा रही थी। बताया जा रहा है कि घर से लगे शिव मंदिर में भी साफ सफाई की जा रही थी। उसी दौरान अचानक धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसमें 4…

मटरगश्ती की शुरूआत फिर

मटरगश्ती की शुरूआत फिर रायपुर। राजधानी में हर उम्र के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने मटरगश्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर निगम और रायपुर स्मार्ट सिटी संस्थाओं ने फिटनेस टिप्स देने मटरगश्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मरीन ड्राइव, तेलीबांधा में रविवार की सुबह 6 से 8 बजे तक आयोजित मटरगश्ती में युवाओं और विशेषकर महिलाओं ने जुंबा डांस का आनंद लिया, वहीं बच्चों ने गली क्रिकेट, बैडमिंटन के जरिए खूब मौज-मस्ती की। रोप जंप, हुला हूप, डोरा पावर, डंबल्स, रॉड एक्सरसाइज, टायर टर्न के जरिए युवाओं…

सोते रहे सुरक्षा कर्मी, चार किशोर हुए फरार

सोते रहे सुरक्षा कर्मी, चार किशोर हुए फरार राजनांदगांव। नया ढाबा स्थित शासकीय बाल संप्रेषण गृह से अपराधिक मामलों में शामिल चार नाबालिक अपचारी बालक फरार हो गए। विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त 4 नाबालिक अपचारी बालकों को व्यवहार में सुधार के लिए संप्रेषण गृह में रखा गया था। रात लगभग 2 बजे चारों अपचारी बालक संप्रेषण गृह की खिड़की की रॉड तोड़कर फरार होने में सफल हो गए। घटना के बाद यहां के बच्चों की सुरक्षा को लेकर अब बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया है। जिस वक्त ये…

शिक्षाकर्मी के सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

शिक्षाकर्मी के सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री दुर्ग। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के विकासखण्ड मुख्यालय पाटन में शिक्षाकर्मी संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते है। भारत के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। देश को जब भी जरूरत महसूस हुआ है, शिक्षकों ने उल्लेखनीय योगदान दिया है। भारत को संस्कार, उपदेश और ज्ञान देने का काम किया है। जरूरत पड़ने पर स्वतंत्रता आंदोलन में भी योगदान दिया है। मुख्यमंत्री…

कोटवार परिवारों को 35 किलो चावल एवं मनरेगा में काम देने की घोषणा

कोटवार परिवारों को 35 किलो चावल एवं मनरेगा में काम देने की घोषणा दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के विकासखंड मुख्यालय पाटन में आयोजित प्रांतीय कोटवार संघ के अभिवादन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रत्येक कोटवार परिवारों को 35 किलो चावल एवं मनरेगा के तहत रोजगार देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोटवार मेहनतकश होते है। शासन-प्रशासन का काम मुस्तैदी से करते है। गांव में कोटवारों का बहुत सम्मान होता है। जब गांव में कोई बाहरी व्यक्ति आता है तब सबसे पहले कोटवार…

मुख्यमंत्री कन्या विवाह में 113 जोड़ो का विवाह

मुख्यमंत्री कन्या विवाह में 113 जोड़ो का विवाह सूरजपुर। प्रतापपुर विकासखण्ड के मिनी स्टेडियम भवन में स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग मंत्री डॉ. प्रेमसाय के मुख्य अतिथि में कुल 64 जोड़े जिसमें 01 ईसाई जोड़ा भी अपने-अपने वैदिक रिती-रिवाज के अनुसार विवाह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने नव दम्पतियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। भैयाथान विकासखण्ड के सामुदायिक भवन में विधायक भटगांव श्री पारसनथ राजवाड़े के मुख्य अतिथि में कुल 13 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ। प्रेमनगर विधायक श्री खेलसाय सिंह के…

अवैध उत्खनन,चार ट्रेक्टर पकड़े

अवैध उत्खनन,चार ट्रेक्टर पकड़े सूरजपुर। जिले में खनिज संपदा का अवैध खनन करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुवे सरजपुर जिले के अनुविभागीय अधिकारी सुभाष राज के नेतृत्व में खनिज विभाग के संयुक्त दल ने गिट्टी एव रेत खनन करने वाले 4 ट्रैक्टर को पकड़ कर कर्यवाही की है एअभियान में तहसीलदार नंद जी पांडेय एव खनिज विभाग के कर्मचारी साथ रहे।

ट्रांस ब्यूटी क्वीन वीणा सेंद्रे ने किया कांग्रेस प्रवेश

ट्रांस ब्यूटी क्वीन वीणा सेंद्रे ने किया कांग्रेस प्रवेश रायपुर। मिस ट्रांस क्वीन वीणा शेन्द्रे ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है. उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. बैंकाक जाने से पहले आज परिजनों के साथ सीएम हाउस पहुंची. जहां सीएम भूपेश बघेल से उन्होंने मुलाकात की. इस मुलाकात में वीणा ने सीएम भूपेश बघेल से राजनीति में आने की इच्छा जताई. वीणा ने सीएम से कहा कि वे भी राजनीति में आना चाहती हैं और महिला सशक्तिकरण व अपनी कम्यूनिटी के लिए कुछ करना चाहती हैं.…