आधा दर्जन आईपीएस अधिकारियों को दी गई पदोन्नति और क्रमोन्नति

आधा दर्जन आईपीएस अधिकारियों को दी गई पदोन्नति और क्रमोन्नति रायपुर। राज्य शासन ने आज भारतीय पुलिस सेवा के आधा दर्जन अधिकारियों की पदोन्नति एव क्रमोन्नति का आदेश जारी किया है. इसके तहत दो वरिष्ठ आईपीएस अफसरों 2001 बैच के आनंद छाबड़ा और के.सी.अग्रवाल को आईजी पद के वेतनमान पर पदोन्नत किया गया है. साथ ही इन दोनों अधिकारियों को नवीन पदस्थापना देते हुुए यथावत उनको अपने स्थान पर ही पदस्थ किया गया है.आनंद छाबड़ा जो अब तक रायपुर रेंज के प्रभारी आईजी थे,उन्हें रायपुर आईजी पद पर पदस्थ किया…

वन विभाग के 2 अधिकारियों का तबादला

वन विभाग के 2 अधिकारियों का तबादला रायपुर। वन विभाग के 2 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी कर दिया गया है. एसपी पैकरा को कांकेर वन मंडल भेजा गया है. वही सतोविशा समाजदार को बालोद वन मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस संबंध में राज्यपाल के नाम से आदेशनुसार वन विभाग के विशेष सचिव बीएल बंजारे के हस्ताक्षरित आदेश जारी किया गया है. एसपी पैकरा भारतीय वन सेवा 2002 के अधिकारी हैं. वे वर्तमान में बालोद वन मंडल में बतौर वन मंडलाधिकारी पदस्थ थे. तबादला आदेश के बाद वे…

आईपीएस भोजराम पटेल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

आईपीएस भोजराम पटेल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट दुर्ग। राजभवन में पदस्थ आईपीएस भोजराम के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. न्यायाधीश रामजीवन देवांगन ने वारंट को तामिल कराने आईजी को पत्र लिखने आदेश दिया है. एक विचाराधीन प्रकरण में स्वतंत्र गवाहों का बयान पूरा हो चुका है. विवेचना अधिकारी के अलावा राजपत्रित अधिकारी तत्कालीन सीएसपी भोजराम पटेल का बयान होना बाकी है. पटेल को उपस्थित होने न्यायालय 4 बार नोटिस जारी कर चुका है. डेढ़ वर्ष पहले आदित्य नगर निवासी के.ज्योति की हत्या उसके पति टी. याकुब ने…

सुकमा मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, बंदूक व सामान बरामद

सुकमा मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, बंदूक व सामान बरामद जगदलपुर। सुकमा जिले में गुरूवार दोपहर को पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया, जिसकी शिनाख्त की जा रही है। मौके से पुलिस ने बंदूक समेत दैनिक उपयोग की सामग्रियां बरामद की है। बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि चिंतागुफा थाने से कोबरा बटालियन एवं डीआरजी का संयुक्त पुलिस बल गश्त सर्चिंग के लिए रवाना हुआ था। ग्राम सिंगनमडगू के निकट जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।…

नान घोटाला मामले में तीन और गवाह मुकरे

नान घोटाला मामले में तीन और गवाह मुकरे रायपुर। नागरिक आपूर्ति निगम घोटाला प्रकरण के तीन और सरकारी गवाह गुरूवार को अपने बयान से पलट गए। तीनों राइस मिलर ने इस बात से इंकार किया है कि उन्होंने नान के अफसरों को किसी तरह की रिश्वत दी है। ईओडब्ल्यू ने राईस मिलर राजेश बिंदल, संदीप धामेजानी और गरियाबंद के मोहम्मद हुसैन मेमन को सरकारी गवाह बनाया था। तीनों गुरूवार को जिला अदालत में हाजिर हुए। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि उन्होंने नान के अफसरों को क्वालिटी में समझौते…

कुपोषण में साढ़े तीन फीसदी की कमी

कुपोषण में साढ़े तीन फीसदी की कमी रायपुर। प्रदेश के कुपोषण खत्म करने के लिए चल रहे अभियान के फलस्वरूप कुपोषण में 3.54 फीसदी की कमी आई है। यह जानकारी महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। जनता कांग्रेस के सदस्य धर्मजीत सिंह ने जानना चाहा कि प्रदेश में एक जनवरी 2015 से 31 दिसंबर 2018 की अवधि में कुपोषण बच्चों का सर्वे कब-कब किया गया? इसके जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कुपोषण के आंकलन…

एथलेटिक क्लब पदाधिकारियों ने सीएम से की चर्चा

एथलेटिक क्लब पदाधिकारियों ने सीएम से की चर्चा रायपुर। छत्तीसगढ़ के एथलेटिक क्लब के संरक्षक गिरीश देवांगन अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल एवं सचिव परवेज शकीलुद्दीन ने गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हें सुभाष स्टेडियम में एथलेटिक क्लब द्वारा वर्ष 1958 से नेहरू अखिल भारतीय गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता आयोजित किए जाने की जानकारी देते हुए उनसे मुख्य संरक्षक बनने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सहमति प्रदान करते हुए अन्तरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता आयोजित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सलाम रिजवी, मंसूर…

तेज रफ़्तार टाटा सफारी पुल के नीचे जा गिरी

तेज रफ़्तार टाटा सफारी पुल के नीचे जा गिरी बिलासपुर। इंदिरा सेतु (नया पुल) पुल से एक सफ़ेद रंग की टाटा सफारी नीचे जा गिरी। गाड़ी इतने ज़ादा रफ़्तार में थी के सीधा पुल के साइड बैरियर को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। इस घटना में अब तक किसी के मौत की खबर नहीं मिली है।

पिता-पुत्री की बोलेरो वाहन की चपेट में आने से मौत

पिता-पुत्री की बोलेरो वाहन की चपेट में आने से मौत कोंडागांव। शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम कंदाढ़ी कोयलीबेड़ा से भानुप्रतापपुर आ रहे पिता-पुत्री की बोलेरो वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर भेज जिया गया है। वहीं दूसरी ओर कोंडगांव में कार दुर्घटना में एक महिला और एक पुरूष की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मोहर सिंह मंडावी बेटी रमा मंडावी के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए भानुप्रतापपुर…

ट्रैक्टर से नीचे गिरने से एक बच्चे की मौत

ट्रैक्टर से नीचे गिरने से एक बच्चे की मौत राजनांदगांव। सोमनी थाना क्षेत्र के बैगाटोला के पास पास टैक्टर से नीचे गिरने पर एक बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम फूलझर निवासी धर्मेन्द्र मंडले का परिवार मंगलवार को ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर अपने किसी रिश्तेदार के घर जन्मदिन पार्टी में जाने निकले थे। बैगाटोला के पास ट्रैक्टर अचानक उछला और 5 वर्षीय हर्ष मंडले नीचे गिर गया और पहिया के चपेट…