मतदान दलों को 50-50 सदस्यों के ग्रुप में प्रशिक्षण देने के निर्देश जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त मास्टर टेऊनर्स की बैठक सह-प्रशिक्षण आज जिला पंचायत के परिसर में आयोजित की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में मास्टर ट्रेनर्स को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों केे 50-50 सदस्यों का ग्रुप बनाकर प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स को पीठासीन की डायरी एवं ईव्हीएम मशीन संचालन की पुस्तिका उपलब्ध…
महीना: फ़रवरी 2019
अनग्रह प्रतिकर राशि प्रदान किया गया
अनग्रह प्रतिकर राशि प्रदान किया गया जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने विधानसभा निर्वाचन 2018 के कत्र्तव्य निर्वहन के दौरान प्रधानपाठक श्री जय प्रकाश नागेश की मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती पूर्णिमा को दल लाख रूपए की अनुग्रह प्रतिकर राशि का चेक प्रदान किया गया।
माकड़ी मे अगले माह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन
माकड़ी मे अगले माह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन कोण्डागांव। जिला महिला बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन विकासखण्ड माकड़ी में आयोजित किया जा रहा है। यह दो दिवसीय आयोजन स्थानीय मंडी प्रांगण मे आयोजित होगा। इस आयोजन मे अब तक 200 से अधिक हितग्राही आवेदन कर चुके है। आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय , सेक्टर पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से प्राप्त किया जा सकता हैं। आवेदन के साथ अंक सूची (जन्म तिथि अंकित हो) एवं खाद्यान योजना के तहत कोई भी राशन कार्ड धारी…
डीपीएस स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 बच्चे गंभीर
डीपीएस स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 बच्चे गंभीर जगदलपुर। जगदलपुर में एक स्कूल बस बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। स्कूल बस डीपीएस की बतायी जा रही है। हादसे में 14 स्कूली बच्चे जख्मी हो गये हैं, जिसमें 3 बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। हादसे के बाद तत्काल सभी बच्चों को एमपीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा दोपहर बाद करीब पौने दो बजे की है। स्कूल में छुट्टी के बाद सभी स्कूल बस एक कतार में निकल रही…
टैक्स निर्धारण को लेकर निगम की सामान्य सभा में हंगामा
टैक्स निर्धारण को लेकर निगम की सामान्य सभा में हंगामा रायपुर। नगर निगम सामान्य सभा में सर्वसम्मति से संकल्प पारित हुआ. प्रॉपर्टी टैक्स में प्रोविजनल शब्द को विलोपित करके नया आदेश जारी होगा, लेकिन पुराने तरीके से ही टैक्स लिया जाएगा. इसके पहले रायपुर नगर निगम सामान्य सभा की सोमवार को हुई बैठक मे फर्जी जीआईएस सर्वे और टैक्स निर्धारण को लेकर हुई जोरदार बहस में महापौर प्रमोद दुबे घिरे रहे. नगर निगम फर्जी जीआईएस करने वाली कंपनी को 2 करोड़ का भुगतान कर चुका है. सर्वे करने वाली दिल्ली…
किराए के टैंकरों का मामला उठा,कराएंगे एफआईआर
किराए के टैंकरों का मामला उठा,कराएंगे एफआईआर रायपुर। रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में किराए के टैंकर का प्रयोग करने के मामला उठते ही हंगामा मच गया. बैठक में उपनेता प्रतिपक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने मामला उठाते हुए कहा कि निगम के पास 26 पानी के टैंकर उपलब्ध हैं, इसके बावजूद पानी की आपूर्ति के लिए पांच टैंकर किराए पर लिया गया, जिसके लिए लगभग 56 लाख रुपए किराए के दिए गए. उपनेता प्रतिपक्ष द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद जल समिति के अध्यक्ष नागभूषण राव ने…
शिक्षक (पंचायत) के नियमितीकरण का प्रस्ताव पास
शिक्षक (पंचायत) के नियमितीकरण का प्रस्ताव पास जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत सभाकक्ष में सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदकिशोर हरवंश की अध्यक्षता में सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत मौजूद रहे। बैठक में पूर्व बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के उपरांत शिक्षक (पंचायत) का आपसी स्थानांतरण, शिक्षक (पंचायत) संवर्ग का नियमितीकरण एवं डीएड,बीएड के लिए दो वर्ष अध्ययन अवकाश का प्रस्ताव पर चर्चा की गई। जिला पंचायत सदस्यों को बताया गया कि आपसी स्थानांतरण के लिए जिले…
आचार संहिता लागू होने के पहले स्वीकृत कार्य तत्काल प्रारंभ करायें
आचार संहिता लागू होने के पहले स्वीकृत कार्य तत्काल प्रारंभ करायें मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सोमवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय सीमा के अंतर्गत अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की तथा कार्यो में गति लाने अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होने निर्माण एवं विकास कार्य से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि आचार संहिता लागू होने के पहले स्वीकृत निर्माण कार्य और विधायक निधि के कार्यो को तत्काल प्रारंभ करायें तथा जिला शिक्षा अधिकारी विद्यार्थियों को सायकल वितरण सुनिश्चित करें। उन्होने अधिकारियों से…
कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना की बैठक हुई
कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना की बैठक हुई मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय सीमा बैठक के पश्चात प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान धन योजना के क्रियान्वयन के संबंध में श्रम पदाधिकारी एवं लोक सेवा केंद्र के नोडल अधिकारी की बैठक ली। उन्होने श्रम पदाधिकारी से कहा कि वेयर हाऊस, धान संग्रहण केंद्र, नगर पालिका, स्कूलों में कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों एवं मजदूरों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। श्रम…
लोकसभा निर्वाचन हेतु अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया जागरूकता प्रशिक्षण
लोकसभा निर्वाचन हेतु अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया जागरूकता प्रशिक्षण मुंगेली। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 हेतु जिले में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों को प्रथम जागरूकता प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में मुंगेली विकासखण्ड के अधिकारी-कर्मचारियों को शासकीय बीआरसाव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और मिशन स्कूल दाउपारा में प्रशिक्षण दिया गया। इसी तरह विकासखण्ड पथरिया में शासकीय अवंती बाई लोधी महाविद्यालय में एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चंद्राकर की उपस्थिति में विकासखण्ड लोरमी में महंत जगनदास शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय…
