बैंक और एटीएम से सुरक्षाकर्मी मिले नदारद कोरबा। पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर शहर के बैंक और एटीएम की सघन जांच की. इस दौरान बैंक और एटीएम में गार्ड नजर नही आये. बैंकों की सुरक्षा को लेकर कई लापरवाही देखने को मिले।पुलिस ने बैंक प्रबंधक और मौजूद सुरक्षाकर्मी को जमकर फटकार लगाया.
महीना: फ़रवरी 2019
पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक,युवक की मौत
पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक,युवक की मौत गरियाबंद। नेशनल हाईवे-130 में गौरघाट से 4 किलोमीटर आगे तेज रफ्तार बाइक पुलिया से जा टकराई. इस घटना में बाइक चालक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. बाइक में सवार अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को संजीवनी एक्सप्रेस-108 से मैनपुर लाया गया है. मृतक युवक और दोनों घायल युवक आरंग के भलेरा गांव के निवासी बताये जा रहे हैं. मामला दर्ज कर पुलिस ने विस्तृत तस्दीक शुरू कर दी है.
स्कूल परिसर में पेड़ से गिरकर छात्र की मौत
स्कूल परिसर में पेड़ से गिरकर छात्र की मौत सुकमा। जिला मुख्यालय स्थित कुम्हारास मिडिल स्कूल में पढऩे वाले छात्र की सोमवार को पेड़ से गिरने से मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद शव को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं मृत छात्र और स्कूल प्रबंधन के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कुम्हारास मिडिल स्कूल में कक्षा 8वीं के छात्र सुरेन्द्र नाग की पेड़ से गिरने से मौत हो गई, जिस पेड़ से वह गिरा वह स्कूल परिसर में ही स्थित है। परिजनों का कहना था…
टमाटर के बाद अब पान भी नहीं जाएंगे पाकिस्तान, किसानों ने किया निर्णय
टमाटर के बाद अब पान भी नहीं जाएंगे पाकिस्तान, किसानों ने किया निर्णय भोपाल। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले के बाद पूरे देश में रोष व्याप्त है। किसान से लेकर व्यापारी तक हर कोई अपने-अपने स्तर पर पाकिस्तान का विरोध जताने से पीछे नहीं हट रहा है। इस कड़ी में मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के किसानों ने पाकिस्तान को पान नहीं भेजने का निर्णय ले लिया है। आपको बताते जाए कि छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा, महाराजपुर, पिपट, पनागर और महोबा जिले में पान की…
UP की तरह MP और उत्तराखंड को लेकर भी BSP-समाजवादी में आपसी सहमति बनी
UP की तरह MP और उत्तराखंड को लेकर भी BSP-समाजवादी में आपसी सहमति बनी नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के करीब आते ही राजनीतिक पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच हुए गठबंधन के बाद अब दोनों दलों के बीच मध्य प्रदेश और उत्तराखंड को लेकर भी आपसी सहमति बन गई है। उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों में से सपा 1 सीट पर तो बाकी की 4 सीटों पर बसपा चुनाव लड़ेगी। जबकि…
चुनाव के मद्देनजर जल्द खत्म हो जाएगी परीक्षाएं
चुनाव के मद्देनजर जल्द खत्म हो जाएगी परीक्षाएं रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं-12वीं बोर्ड और 9वीं-11वीं के होम एग्जाम एक साथ कराने जा रही है। इसकी तैयारी माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पूरी कर ली है। सुबह के सत्र में बोर्ड की परीक्षाएं होगी और दोपहर को लोकल परीक्षाएं होंगी। मई में लोकसभा चुनाव को वजह से इस बार बोर्ड और लोकल परीक्षाएं एक साथ कराई जा रही है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल ने बताया कि 10वीं की परीक्षाएं 1 से 23, 12वीं की 2 से 29 मार्च…
अब मन की बात नहीं,सिर्फ काम की बात
अब मन की बात नहीं,सिर्फ काम की बात रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है- मन की बात नहीं, होगी… काम की बात। उनके 60 महीने सिर्फ नाम के, हमारे 60 दिन हैं काम के। भूपेश बघेल ने इस ट्वीट के जरिए यह बताने की कोशिश की है कि केंद्र की मोदी सरकार पिछले पांच साल में जो काम नहीं कर पाई है, वह कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में मात्र अपने दो महीने के कार्यकाल में…
बेमेतरा में स्वाईन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट
बेमेतरा में स्वाईन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट बेमेतरा। वर्तमान में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्वाईन फ्लू की शिकायतें मिली है। जिससे बचाव एवं सुरक्षा हेतु जिला बेमेतरा के निवासियों से अपील करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अलर्ट जारी किया गया है कि स्वाईन फ्लू से बचने के लिए निमयों का पालन करें.बुखार, खांसी, जुकाम, छीक, गले में खराश, आंखो में लाली, सांस लेने में कठिनाई वाले व्यक्ति से एक मीटर की दूरी रखें। बुखार, खांसी, जुकाम, छीक, गले में खराश, आंखो में…
फर्जी पुलिस ने लॉज में छापा मारकर लूट ली राशि,गिरफ्तार
फर्जी पुलिस ने लॉज में छापा मारकर लूट ली राशि,गिरफ्तार जगदलपुर। लोगों को ठगने के लिए शातिर नये-नये तरीके अपना रहे हैं. ऐसा ही एक दिलचस्प मामला जगदलपुर से आया है. जहां पुलिस की वर्दी पहन कर लॉज में छापा मारा. और वहां ठहरे दो व्यक्ति से जांच के नाम पर एक लाख रुपए लूट लिये. इसके अलावा वेटर के चार मोबाइल लेकर फरार हो गए. शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. दरअसल जगदलपुर मोना लॉज में बीजापुर निवासी दो शख्स रुके हुए थे.…
मुख्यमंत्री श्री बघेल का मुस्लिम समाज द्वारा अभिनंदन
मुख्यमंत्री श्री बघेल का मुस्लिम समाज द्वारा अभिनंदन रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मुस्लिम समाज द्वारा कल रात यहां शासकीय जे.एन. पाण्डेय हायर सेकेण्डरी स्कूल, छोटापारा परिसर में अभिनंदन किया गया। मुस्लिम समाज की विभिन्न जमातों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को महामाला पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री बघेल ने मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए शॉल पहनाकर और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया और उन्हें बधाई तथा शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुस्लिम डायरी का भी विमोचन किया। समारोह के प्रारंभ…
