नदी-नालों को पुनर्जीवित करने के लिए तेजी से कार्य करना जरूरी : मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अटलनगर नया रायपुर के सेक्टर 19 कैपिटल कॉम्प्लेक्स में 30 करोड़ रूपए की लागत से जल संसाधन विभाग के नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त प्रमुख अभियंता कार्यालय ‘शिवनाथ’ भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में राज्य में सिंचाई के क्षेत्र में स्वर्गीय पंडित श्यामाचरण शुक्ल और स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राज्य में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए इन महापुरूषों ने अथक प्रयास…
दिन: 28 फ़रवरी 2019
मुख्यमंत्री से एथलेटिक्स क्लब के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री से एथलेटिक्स क्लब के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ की सबसे पुरानी खेल संस्था एथेलिटिक क्लब रायपुर के पदाधिकारियो ने सौजन्य मुलाकात कर पंडित जवाहर लाल नेहरू अखिल भारतीय गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में चर्चा की। क्लब के श्री गिरीश देवांगन, सुशील सन्नी अग्रवाल और अन्य पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री से नेहरू मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षक बनने की अपील की जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान की। उन्होंने प्रतियोगिता को अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के रूप में आयोजित…
शिक्षा से ही छत्तीसगढ़ को मिलेगी सही दिशा और नयी पहचान : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
शिक्षा से ही छत्तीसगढ़ को मिलेगी सही दिशा और नयी पहचान : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां स्कूल शिक्षा विभाग की परियोजना विजयी सहित 20 योजनाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने शुभारंभ कार्यक्रम और सह-कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हमें मूल्यांकन और आत्म अवलोकन करने की जरूरत है। हमें देखना होगा की आज दुनिया विशेषकर भारत में छत्तीसगढ़ के बच्चों की स्थिति क्या है ? जब तक हम तुलना कर अपने सही स्तर को नहीं आकेंगे तब तक भविष्य…
भारत से आतंकवाद सहित सभी मुद्दों पर भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार: PM इमरान
भारत से आतंकवाद सहित सभी मुद्दों पर भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार: PM इमरान इस्लामाबाद। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनका देश आतंकवाद सहित सभी मुद्दों पर भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है तथा क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए बातचीत ‘‘एकमात्र तरीका’’ है। कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करते हुए खान ने सदस्यों को 14 फरवरी को पुलवामा आतंकवादी हमले और उसके बाद दोनों देशों के संबंधों से जुड़े ताजा घटनाक्रम की जानकारी दी। खान ने कहा, ‘‘क्षेत्र में शांति…
प्रगति के लिए सवाल पूछे और धैर्यता से जवाब भी सुने : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
प्रगति के लिए सवाल पूछे और धैर्यता से जवाब भी सुने : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्य़ालय परिसर के ऑडिटोरियम में दो दिवसीय 17 वीं छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक कांग्रेस के शुभारम्भ समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस भारत वर्ष ने आचार्य चरक, सुश्रुत, आर्यभट्ट, नागार्जुन जैसे महान वैज्ञानिक दिए हैं वह देश 19वीं सदी तक विज्ञान के क्षेत्र में पिछड़ गए। 19वीं सदी में भारत में कोई नई खोज नहीं हुई। आज भी भगवान गणेश की मूर्ति को दूध पिलाने…
तीनों सेनाओं ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दिखाए सबूत, पाकिस्तान के झूठ को भारत ने किया बेनकाब
तीनों सेनाओं ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दिखाए सबूत, पाकिस्तान के झूठ को भारत ने किया बेनकाब नई दिल्ली। सेना, वायुसेना और नौसेना ने साझा प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि पाकिस्तानी वायुसेना के विमान ने भारत में घुसने की कोशिश की और हमने उसे नाकामयाब किया। पाकिस्तान पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए वायुसेना ने कहा कि उसने हमारे दो विमान गिराने का दावा किया जो झूठ निकला। पाक ने हमारे दो पायलट के भी गिरफ्तार करने का झूठा दावा किया। वायुसेना ने स्पष्ट किया कि हमने पाक ने…
आदर्श आचरण संहिता से आम लोगों को न हो असुविधा अधिकारी रखें ध्यान : सुब्रत साहू
आदर्श आचरण संहिता से आम लोगों को न हो असुविधा अधिकारी रखें ध्यान : सुब्रत साहू रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने कहा है कि लोकसभा निर्वाचन के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू होने के बाद अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि आम लोगों को इससे किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि आदर्श आचरण संहिता के दौरान अधिक पैसे लाने ले जाने पर निगरानी दलों तथा जाँच केन्द्रों की छानबीन के दौरान आम लोगों को असुविधा हो सकती है। ऐसी स्थिति में निगरानी और…
अभी-अभी एक ‘पायलट प्रोजेक्ट’ पूरा हो गया, अभी रियल करना है, पहले तो प्रैक्टिस थी: प्रधानमंत्री श्री मोदी
अभी-अभी एक ‘पायलट प्रोजेक्ट’ पूरा हो गया, अभी रियल करना है, पहले तो प्रैक्टिस थी: प्रधानमंत्री श्री मोदी नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात को रेखांकित करते हुए कि जवान, किसान, विज्ञान और अनुसंधान नये भारत के निर्माण का रास्ता होगा बृहस्पतिवार को कहा कि हमें अपनी मौलिक शक्ति को बनाए रखते हुए भविष्य के समाज और अर्थव्यवस्था के हिसाब से ढलना होगा और संस्थाओं को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप अपने को गढ़ना होगा। प्रधानमंत्री ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार प्रदान…
पाक संसद में बोले इमरान खान, भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन को कल छोड़ेगा पाकिस्तान
पाक संसद में बोले इमरान खान, भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन को कल छोड़ेगा पाकिस्तान इस्लामाबाद। भारत की तरफ से पाकिस्तान को बिना शर्त उसकी हिरासत में बंद भारतीय वायुेसना के पायलट को छोड़ने की मांग के बाद पाकिस्तान ने इस बात का ऐलान किया है कि वह भारतीय पालयट को कल रिहा कर देगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच शांति के लिए हिरासत में लिए गए भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान को…
18 अपर तथा डिप्टी कलेक्टरों का तबादला
18 अपर तथा डिप्टी कलेक्टरों का तबादला रायपुर। राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा- अपर कलेक्टर तथा डिप्टी कलेक्टर आदि पद के 18 अधिकारियों का स्थानांतरण कर उनके नवीन पदस्थापना की गई है। इस आशय का आदेश आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) स्थित सामान्य प्रशासन विभाग से जारी किया गया है। इसमें जारी आदेश के अनुसार श्री गोविंद राम राठौर संयुक्त कलेक्टर दंतेवाडा को संयुक्त कलेक्टर कांकेर, श्री खगेश्वर सिंह मंडावी अपर कलेक्टर बेमेतरा को अपर कलेक्टर सरगुजा और श्री ए.के.बाजपेजी अपर कलेक्टर राजनांदगांव को अपर कलेक्टर बालोद के पद…
