टाइटेनियम की पसली लगाकर युवक को दी नई जिंदगी रायपुर। मेकाहारा के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों की टीम ने 42 वर्षीय एक युवक के छाती की पसली में स्थित ट्यूमर की सर्जरी कर तथा आर्टिफिशियल पसली लगाकर नई जिंदगी दी. ऑपरेशन के बाद मरीज पूर्णतया स्वस्थ्य है. मेकाहारा की जनसंपर्क अधिकारी शुभ्रा ठाकुर के मुताबिक एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू व उनकी टीम द्वारा की गई यह सर्जरी आधुनिकतम सर्जरी में से एक है. इस…
दिन: 21 फ़रवरी 2019
सुकमा में पुलिस – नक्सली मुठभेड़, दो जवान घायल
रेखा नायर को तलाशने टीम जाएगी केरल
रेखा नायर को तलाशने टीम जाएगी केरल रायपुर। ईओडब्ल्यू की स्टेनोग्राफर रेखा नायर को तलाश करने के लिए पुलिस की टीम केरल जाएगी। उसे गिरफ्तार करने के लिए सात सदस्यों की टीम का गठन किया जा रहा है, जो रेखा नायर के घर कोल्लम जाकर उसे खोजेगी। साथ ही परिवार वालों के जरिए नोटिस की तामिली भी कराई जाएगी। इसे नहीं लेने पर घर पर चस्पा किया जाएगा। अगर इसके बाद भी रेखा नायर पेश नहीं होती तो उन्हें फरार घोषित करके पुलिस छापेमारी करेगी। ईओडब्लू के अधिकारी रेखा नायर…
स्वाइन फ्लू को लेकर सदन में हंगामा
स्वाइन फ्लू को लेकर सदन में हंगामा रायपुर। विधानसभा में आज स्वाईन फ्लू को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। भाजपा सदस्यों ने कहा कि इस भयंकर जानलेवा बीमारी को लेकर केन्द्र सरकार ने अलर्ट जारी किया है लेकिन छत्तीसगढ़ में इसे लेकर अभी तक कोई अलर्ट जारी नहीं कियका गया है। इसके अलावा सदन में आज स्वास्थ्य मंत्री के नदारद रहने पर भी विपक्ष गर्म रहा। विधानसभा में आज स्वाइन फ्लू को लेकर सदन गर्म हुआ। इसके बाद सदन में स्वास्थ्य मंत्री के नदारद रहने पर विपक्षी सदस्यों ने…
मुंगेली एवं बिलासपुर में कांग्रेस ने बदले जिला प्रभारी
मुंगेली एवं बिलासपुर में कांग्रेस ने बदले जिला प्रभारी रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आंशिक संशोधन करते हुए मुंगेली जिला प्रभारी श्रीमती वाणी राव के स्थान पर उत्तम वासुदेव तथा बिलासपुर शहर के लिए श्रीमती मंजू सिंह, एवं बिलासपुर ग्रामीण हेतु पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन को आगामी आदेश तक जिला प्रभारी नियुक्त किया जाता है।
रेत-सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी भाजपा का झूठा प्रोपोगंडा – कांग्रेस
रेत-सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी भाजपा का झूठा प्रोपोगंडा – कांग्रेस रायपुर। कांग्रेस ने सीमेंट, रेत के दामों में बढ़ोतरी को भाजपाई प्रोपोगंडा बताया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि मुद्दाविहीन भाजपा के पास कांग्रेस सरकार के बारे में कुछ भी नकारात्मक बोलने और कहने को है ही नहीं इसलिये अब भाजपा सीमेंट और रेत के दामों की बढ़ोतरी का दुष्प्रचार कर रही है। रेत राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में पहले भी 8000 रू. प्रति हाईवा लगभग 14 से 15 रू. फिट थी,…
जावा की बाइक अब रायपुर में भी उपलब्ध
जावा की बाइक अब रायपुर में भी उपलब्ध रायपुर। क्लासिक लीजेंड्स ने रायपुर में अपनी पहली शो रुम व दो जावा मोटरसाकियल को लॉच किया। शो रुम से अभी जो ऑनलाइन बुकिंग किए थे उन्हें मार्च से बाइक मिलना शुरु हो जाएगा और ऑफलाइन बुकिंग आज से रायपुर से सहित पूरे छत्तीसगढ़ में डीलरशिप के माध्यम से शुरु हो गई है, इसे सितंबर तक दिया जाएगा। लॉचिंग अवसर पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशिष सिंह जोशी, जीके ऑटोमोटिव प्रा.लि.के संचालकद्वय पुरूषोत्तम पारवानी और सूरज पारवानी और अमर पारवानी मुख्य…
जांजगीर-चांपा में 28 एनीकट, सिर्फ सोठीं से ही उद्योगों को मिल रहा पानी
जांजगीर-चांपा में 28 एनीकट, सिर्फ सोठीं से ही उद्योगों को मिल रहा पानी रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले में 28 एनीकट है। उनमें से एकमात्र सोठीं एनीकट से दो उद्योगों को पानी दिया जा रहा है। यह जानकारी कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। भाजपा सदस्य सौरभ सिंह ने पूछा कि जांजगीर-चांपा जिले में 15 जनवरी 19 की स्थिति में कितने एनीकट हैं? उनमें से कितने एनीकटों से कौन-कौन से उद्योगों को पानी दिया जा रहा है? इसके जवाब में जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने…
भिलाई नगर, मार्ग चौड़ीकरण में बाधक 40 से ज्यादा शेड हटाए गए
भिलाई नगर, मार्ग चौड़ीकरण में बाधक 40 से ज्यादा शेड हटाए गए भिलाई नगर। नेहरु नगर बाईपास बोगदा के नीचे से जामुल बोगदा कुरुद तक के मार्ग चौड़ीकरण में बाधक बन रही दुकानों के अवैध निर्माण को नगर पालिक निगम के तोड़ फोड़ दस्ते ने जेसीबी से हटा दिया है। इस दौरान क्षेत्र की लगभग 40 दुकानों को तोड़ा गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रस्तावित स्मृति नगर बाईपास बोगदा के नीचे से जामुल बोगदा कुरुद तक के सड़क के दोनों ओर आबंटित व्यावसायिक भूखण्ड में निर्मित…
यूथफेस्ट में जुटेंगे 6 देशों के 5 सौ से अधिक प्रतिभागी
यूथफेस्ट में जुटेंगे 6 देशों के 5 सौ से अधिक प्रतिभागी रायपुर। रविशंकर विश्वविद्यालय में 22 से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाले साउथ एशियन युनिवर्सिटी यूथ फेस्ट में 6 देशों के 571 प्रतिभागी जुटेंगे। दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में शुक्रवार सुबह 10 बजे यूथ फेस्ट का उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया जाएगा। रविशंकर विश्वविद्यालय में 22 से 26 फरवरी तक आयोजित साउथ एशियन युनिवर्सिटी यूथ फेस्ट में शामिल प्रतिभागी कुल 9 विधाओं में भाग लेंगे। यूथ फेस्ट में शामिल होने के लिए बंग्लादेश के 62 और नेपाल के 18…
