विपक्षी दलों के गठबंधन की कोशिशों को नकारते हुए, मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है जनता : अमित शाह अहमदाबाद। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास जनता का जबर्दस्त समर्थन होने का दावा करते हुए मंगलवार को कहा कि भारत के एक वैश्विक महाशक्ति बनने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव एक अहम कदम हैं। शाह ने मोदी का मुकाबला करने के लिए लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन करने की कोशिश कर रहे विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन केवल राज्य स्तर…
दिन: 12 फ़रवरी 2019
अधिवक्ताओं के कल्याण एवं आवासीय मांगो पर सरकार खुले दिमाग से गौर करेगी : रविशंकर प्रसाद
अधिवक्ताओं के कल्याण एवं आवासीय मांगो पर सरकार खुले दिमाग से गौर करेगी : रविशंकर प्रसाद नई दिल्ली। अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए बजटीय आवंटन बढ़ाने, उनके चैंबर संबंधी सुविधाओं और आवास आदि की मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे वकीलों की मांगों पर सरकार ने मंगलवार को खुले दिमाग से विचार करने का आश्वासन दिया। विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान कहा कि सरकार वकीलों की मांगों पर खुले दिमाग से विचार करेगी। उन्होंने वकीलों के पेशे के प्रति पूरी तरह सम्मान जाहिर करते…
ED ने दिल्ली के बाद जयपुर में रॉबर्ट वाड्रा से की 3 घंटे तक पूछताछ
ED ने दिल्ली के बाद जयपुर में रॉबर्ट वाड्रा से की 3 घंटे तक पूछताछ जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीकानेर जिले में कथित जमीन घोटाले के संबंध में मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां मौरीन वाड्रा से पूछताछ की। वाड्रा से यह पूछताछ करीब तीन घंटे तक चली जबकि उनकी मां मौरीन करीब डेढ़ घंटे में ही ईडी कार्यालय से बाहर आ गई थीं। वाड्रा अपनी मां मौरीन के साथ सुबह साढे दस बजे ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। लगभग डेढ घंटे…
बेशर्मी की पराकाष्ठा हैं मोदी पर राहुल गांधी के आरोप : भाजपा
बेशर्मी की पराकाष्ठा हैं मोदी पर राहुल गांधी के आरोप : भाजपा नई दिल्ली। भाजपा ने राफेल विमान समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाए गए राहुल गांधी के आरोपों को मंगलवार को खारिज करते हुए इसे बेशर्मी और गैरजिम्मेदारी की पराकाष्ठा बताया। भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री की आलोचना करने के लिए राहुल ने एयरबस के जिस ईमेल का जिक्र किया, उसमें लड़ाकू विमान की खरीदारी नहीं, बल्कि किसी हेलीकॉप्टर सौदे का उल्लेख है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एयरबस को भी कटघरे…
व्यक्तिगत हित के लिए अटलजी ने कभी अपना रास्ता नहीं बदलना : प्रधानमंत्री मोदी
व्यक्तिगत हित के लिए अटलजी ने कभी अपना रास्ता नहीं बदलना : प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को आदर्शों से कभी समझौता नहीं करने वाला दिग्गज राजनेता बताते हुए कहा कि व्यक्तिगत जीवन के हित के लिए कभी अपना रास्ता न बदलना और लोकतंत्र में स्पर्धी होने के बावजूद एक दूसरे के प्रति आदर भाव रखना.. यह पूर्व प्रधानमंत्री से सीखने वाली बात है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के आदमकद तैलचित्र का अनावरण…
अमित शाह ने की पांच करोड़ घरों मे भाजपा का ध्वज फहराने के अभियान की शुरूआत
अमित शाह ने की पांच करोड़ घरों मे भाजपा का ध्वज फहराने के अभियान की शुरूआत नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को गुजरात में अपने आवास से ‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार’ नामक महत्वाकांक्षी अभियान की शुरूआत की जिसका मकसद लोकसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व पांच करोड़ घरों पर पार्टी का ध्वज फहराना है। यह अभियान दो मार्च तक चलेगा जिसके तहत भाजपा ने देश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के पांच करोड़ घरों पर पार्टी ध्वज फहराने का लक्ष्य रखा है। शाह ने इस अभियान…
सार्वजनिक जीवन की पाठशाला थे अटल बिहारी वाजपेयी : राष्ट्रपति कोविंद
सार्वजनिक जीवन की पाठशाला थे अटल बिहारी वाजपेयी : राष्ट्रपति कोविंद नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आदमकद तैलचित्र का अनावरण किया और कहा कि वाजपेयी सार्वजनिक जीवन की पाठशाला थे जिन्होंने दलगत राजनीति के बीच स्वयं को सदा संकीर्णता से ऊपर रखा और राष्ट्रसेवा के भाव से काम किया। संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘भारतीय राजनीति के महानायकों में अटल जी को हमेशा याद किया जाएगा।…
बलरामपुर जिले को मिले 15 नये चिकित्सक
बलरामपुर जिले को मिले 15 नये चिकित्सक बलरामपुर। छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा राज्य में 345 चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। जिसमें से बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लिए 15 नए डॉक्टरों की पदस्थापना है। जिला चिकित्सलय बलरामपुर में डॉ. प्रकाश जायसवाल, डॉ. पूनम पैकरा, डॉ. रविनिकल बारा एवं डॉ. अजीत लकड़ा को पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरगढ में डॉ. आलोक मिश्रा, डॉ. दुष्यंत कुमार व डॉ. जवाहर लाल मिंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुसमी में डॉ. राकेश ठाकुर, डॉ. अनुज टोप्पो व…
मुकेश गुप्ता व रजनेश सिंह ने दिया झूठा साक्ष्य,एफआईआर
मुकेश गुप्ता व रजनेश सिंह ने दिया झूठा साक्ष्य,एफआईआर रायपुर। एसीबी और ईओडब्लू ने एक और एफआईआर की है, उसका क्राईम नंबर है 07/2019. इस मामले में भी कमोबेश वही धाराएँ और आरोप है जो कि पिछली एफआईआर में हैं। जो धाराएँ लगी है उसका अर्थ है कि किसी प्रकरण में लोक सेवक होते हुए मुकेश गुप्ता और रजनेश सिंह ने लोक सेवक के पदीय दायित्वों के तहत कार्य नही किया, जो कार्यवाही की उससे किसी को लाभ पहुँचाने के लिए पदीय दायित्वों के दुरुपयोग किया, अदालत मे झूठा साक्ष्य…
आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण हो निराकरण
आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण हो निराकरण रायपुर। जिला कलेक्टरोट परिसर स्थित रेडक्रॉस के सभाकक्ष में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने साप्ताहिक समय-सीमा की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। डॉ. सिंह ने कहा कि सभी कार्यालय प्रमुख लंबित आवेदनों को व्यक्तिगत रूप से देखे और उनका निराकरण सुनिश्चित करें ताकि जरूरतमंद और आमजनों को लाभ मिल सके। डॉ. सिंह ने लोक सेवा केन्द्रों में प्राप्त आवेदनों की…
