ऋषि कुमार शुक्ला को सीबीआई का नया निदेशक नियुक्त किया गया

ऋषि कुमार शुक्ला को सीबीआई का नया निदेशक नियुक्त किया गया नई दिल्ली। लंबे उहापोह के बाद आखिरकार सरकार ने केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक के पद पर नियुक्ति का निर्णय लेते हुए भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी और मध्य प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला (Rishi Kumar Shukla) को यह जिम्मेदारी सौंपी है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति (Appointment Committee of the Cabinet) ने दिल्ली पुलिस स्थापना अधिनियम 1946 के तहत गठित समिति द्वारा भेजे गये नामों के पैनल के आधार पर शुक्ला की…

मुख्यमंत्री श्री बघेल के लखनऊ विमानतल पहुंचने पर राज्यसभा सांसद श्री राजबब्बर ने आत्मीय स्वागत किया

मुख्यमंत्री श्री बघेल के लखनऊ विमानतल पहुंचने पर राज्यसभा सांसद श्री राजबब्बर ने आत्मीय स्वागत किया रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज लखनऊ के चौधरी चरण सिंह विमानतल पहंुंचने पर उनका राज्यसभा सांसद श्री राजबब्बर तथा नागरिकों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने यहां उनके साथ औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से चर्चा की तथा यहां से बाराबंकी के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से चर्चा की

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से चर्चा की रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बाराबांकी दौरे के समय उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचने पर वहां औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों से बैठक कर छत्तीसगढ़ में औद्योगिक संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि नया राज्य छत्तीसगढ़ खनिज, वन, प्राकृतिक एवं मानव संसाधन, अधोसंरचना आदि से समृद्ध है। यहां उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण हैं और औद्योगिक विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। श्री बघेल ने राज्य में औद्योगिक विकास के लिए राज्य सरकार…

प्रदेश को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है राज्य सरकार- राजस्व मंत्री

प्रदेश को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है राज्य सरकार- राजस्व मंत्री कोरबा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, पंजीयन एवं मुद्राक मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल आज ग्राम दादर खुर्द स्थित भारत विद्या मंदिर के वार्षिक उत्सव समारोह एवं बाल सदन स्कूल बालको में पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों का कर्ज माफ करने के साथ पच्चीस सौ रूपये प्रति क्ंिवटल धान खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा पांच डिसमिल से कम जमीन की रजिस्ट्री पर लगी रोक…

अब तक बैंकिंग सुविधा से वंचित रहे ग्रामीणो में हर्ष की लहर

अब तक बैंकिंग सुविधा से वंचित रहे ग्रामीणो में हर्ष की लहर कोण्डागांव। विकासखण्ड माकड़ी के सुदूर सीमावर्ती ग्राम हीरापुर में आर.बी.एल बैंक शाखा का शुभारंभ जिला कलेक्टर नीलकंठ टीकाम की उपस्थिति में हुआ। लंबे समय से बैंकिंग सुविधा के लिए तरह रहे ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर की इस पहल का स्वागत करते हुए आभार जताया। ज्ञात हो कि स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पूर्व में कलेक्टर के समक्ष बैंक की सुविधा की मांग की गई थी। ग्रामीणों ने कलेक्टर को अवगत कराया था कि उन्हें बैंक संबंधी कार्य यथा आहरण, जमा…

राजिम पुन्नी मेला की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक

राजिम पुन्नी मेला की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक धमतरी। कलेक्टर डॉ.सी.आर.प्रसन्ना आज दोपहर अधिकारियों की बैठक लेकर राजिम स्थित त्रिवेणी संगम पर 19 फरवरी से 04 मार्च तक आयोजित होने वाले माघी पुन्नी मेला की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मेला तिथि से पहले कार्ययोजना बनाकर सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि इस अवधि में तीन महत्वपूर्ण तिथियों 19, 26 फरवरी तथा 04 मार्च को विशेष रूप से एहतिहात…

कलेक्टर ने कटेकल्याण ब्लॉक मुख्यालय के दफ्तरों का किया आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर ने कटेकल्याण ब्लॉक मुख्यालय के दफ्तरों का किया आकस्मिक निरीक्षण दंतेवाड़ा। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने जिले दूरस्थ कटेकल्याण ब्लॉक मुख्यालय में संचालित जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय और बाल विकास परियोजना कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा शासकीय कामकाज का सुचारू ढंग से सम्पादन करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने इस दिशा में अधिकारियों- कर्मचारियों को मुख्यालय में नियमित रूप से उपस्थिति सुनिश्चित कर पूरी जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य निर्वहन करने निर्देशित किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने जनपद पंचायत कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पंजियों- नस्तियों सहित अभिलेखों…

जनपद पंचायत सीईओ ने ली सुराजी गांव योजना के तहत सचिवों की बैठक

जनपद पंचायत सीईओ ने ली सुराजी गांव योजना के तहत सचिवों की बैठक मुंगेली। सुराजी गांव योजना अंतर्गत आज 2 फरवरी को जनपद पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.एस. नायक द्वारा पंचायत सचिवो की 100 बिन्दु प्रपत्र की जानकारी का समीक्षा ग्राम पंचायतवार किया गया। सचिवों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में सुराजी गांव योजना का नारा लेखन एवं बेनर सार्वजनिक स्थल में लगाकर ग्रामीणों को योजना के बारे में जानकारी प्रदान करें। ग्राम पंचायत स्तर पर सुराजी गांव समिति बनाकर समुदाय के सहयोग से…

कुश्ती प्रतियोगिता 10 को

कुश्ती प्रतियोगिता 10 को रायपुर। भाठागांव की मातृभूमि में प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन स्व.शिव पहलवान के स्मृति में जय बजरंग व्यायाम शाला भाठागांव के द्वारा 10 फरवरी को शासकीय स्कूल भाठागांव में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्यतिथि सांसद रमेश बैस व अध्यक्षता विधायक बृजमोहन अग्रवाल होंगे। विजेताओं को पुरस्कार से नवाजा जायेगा।

रोमांस इन लेकुना, छत्तीसगढ़ की पहली इंग्लिश मूवी

रोमांस इन लेकुना, छत्तीसगढ़ की पहली इंग्लिश मूवी रायपुर। प्रदेश में पहली बार इंग्लिश मूवी की शुरुआत हुई है। इसका नाम रोमांस इन लेकुना है। इसको ईरा फिल्म्स की ओर से बनाया गया है। शनिवार को यह जानकारी अमित जैन और निर्देशक विक्रम ने पत्रकारवार्ता में दी। इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य है कि एक ध्वज, एक राष्ट्र की अवधारणा पर आधारित है। इस दो घंटे की मूवी में सिर्फ 20 मिनट का डॉयलॉग है। इस फिल्म में जहां संयुक्त निर्देशक की भूमिका रघुवीर गुप्ता ने निभाई है वहीं इस…