यादगार पल होता है छात्र जीवन : मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल यहां शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय परिसर में स्थित शहीद मेजर यशवंत गोरे छात्रावास में आयोजित छात्रावास दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छात्रों को छात्रावास दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रावास दिवस का उत्साह छात्रों में आज भी वैसा ही है जैसा पहले होता था। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के लिए यादगार समय होता है, छात्र जीवन। छात्रावास में छात्रों के बीच आपसी भाईचारे का संबंध…
महीना: जनवरी 2019
सभी समाजों के विकास से छत्तीसगढ़ विकसित बनेगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
सभी समाजों के विकास से छत्तीसगढ़ विकसित बनेगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है जब प्रदेश के सभी समाजों का विकास होगा, तभी छत्तीसगढ़ विकसित होगा। मुख्यमंत्री आज यहां बोरियाखुर्द स्थित नातिन धोबिन दाई परिसर में आयोजित ‘रजक महोत्सव’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का धोबी समाज एक मेहनतकश समाज है। राज्य सरकार इस समाज के विकास के लिए हर संभव सहयोग देगी। उन्होंने समाज द्वारा मिले सहयोग और आशीर्वाद के लिए आभार प्रकट किया। समाज के पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर…
कुंभ के बाद पर्यटन का सबसे केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश : CM योगी
कुंभ के बाद पर्यटन का सबसे केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश : CM योगी गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि कुंभ के दिव्य-भव्य आयोजन के बाद देश में पर्यटन का सबसे बड़ा केंद्र उत्तर प्रदेश होगा। बीते डेढ़ वर्षों में पर्यटन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश 18वें से स्थान से दूसरे स्थान तक की दूरी तय की है। सीएम लोहड़ी, पोंगल, मकर संक्रांति, खिचड़ी त्योहार की ह्दय से बधाई और शुभकानांए प्रदान की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर विश्वविश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय गोरखपुर महोत्सव के समापन…
योगी ने अखिलेश से पूछा, पीएम उम्मीदवार मुलायम होंगे या मायावती
योगी ने अखिलेश से पूछा, पीएम उम्मीदवार मुलायम होंगे या मायावती लखनऊ। रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक निजी टीवी चैनल के साथ बातचीत में योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा के गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा कि जनता समझ रही है कि इस गठबंधन का क्या उद्देश्य है और भविष्य है? गठबंधन यह नहीं बता रहा है कि प्रधानमंत्री पद का चेहरा मायावती होंगी या मुलायम सिंह यादव? योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भाजपा इस बार भी प्रचंड…
गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी गिरफ्तार
गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी गिरफ्तार नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शोपिया पुलिस के साथ मिलकर रविवार को हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार एक आतंकी 2017 से पहले कश्मीर पुलिस में थे। उसके बाद वह हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर के संपर्क में आए और आतंकी बन गए। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार एक आतंकी का नाम किफायतुल्लाह बुखारी है और दूसरा आतंकी अभी नाबालिग है। सूत्रों के मुताबिक स्पेशल सेल ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने में…
इंडिया गेट पर महिला ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, जवान पर उठाया हाथ, फेंका चप्पल
इंडिया गेट पर महिला ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, जवान पर उठाया हाथ, फेंका चप्पल नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली (New Delhi) के अति सुरक्षित इंडिया गेट (India Gate) इलाके में अमर जवान ज्योति (Amar Jawan Jyoti) के पास रविवार सुबह 35 वर्षीय हंगामा करने लगी। वह अमन जवान ज्योति की तरफ बढ़ने लगी तो उसे सुरक्षाकर्मियों ने रोका। इस पर वह नाराज हो गई और उसने हंगामा शुरू कर दिया। वह पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगी और उसने चप्पल फेंकने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों…
उद्धव ठाकरे का अमित शाह को जवाब, कहा- शिवसेना को हराने वाला अभी पैदा नहीं हुआ
उद्धव ठाकरे का अमित शाह को जवाब, कहा- शिवसेना को हराने वाला अभी पैदा नहीं हुआ मुंबई। लोकसभा चुनाव के पहले गठबंधन नहीं होने की स्थिति में अपने पूर्व सहयोगी दलों को हराने संबंधी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की टिप्पणी पर हमला बोलते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी को हराने वाला अभी पैदा नहीं हुआ। बयान की आलोचना करते हुए ठाकरे ने कहा ‘‘मैंने किसी से ‘पटक देंगे’ जैसे शब्द सुने हैं। शिवसेना को हराने वाला अभी पैदा नहीं हुआ।’’ उल्लेखनीय है कि…
कोविंद, मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
कोविंद, मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 10वें सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह को उनकी 352वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘गुरु गोविंद सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्होंने अपना जीवन लोगों की सेवा और सच्चाई, न्याय और करुणा को बनाए रखने के लिए समर्पित कर दिया। गुरु गोविंद सिंह का उदाहरण और शिक्षाएं हमें प्रेरित करती रहती हैं।’’ वहीं, मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं श्री…
कानून बनाकर रोकेगी केन्द्र सरकार, संपत्ति की फर्जी खरीद फरोख्त
कानून बनाकर रोकेगी केन्द्र सरकार, संपत्ति की फर्जी खरीद फरोख्त नई दिल्ली। जमीन और मकान सहित अन्य अचल संपत्ति की खरीद फरोख्त तथा पंजीकरण में फर्जीवाड़े को रोकने के लिये केन्द्र सरकार संपत्ति की मिल्कियत के पुख्ता निर्धारण से संबंधित कानून बनायेगी। आवास एवं शहरी विकास मामलों के मंत्रालय ने एक ही संपत्ति के एक से अधिक गैरकानूनी पंजीकरण को रोकने और संपत्ति की फर्जी बिक्री की समस्या से निपटने के लिये भूमि स्वामित्व (लेंड टाइटिल) अधिनियम बनाने की प्रक्रिया शुरु की है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया…
पंड्या की जगह विजय शंकर भारतीय टीम में, शुभमन गिल को भी मिला मौका
पंड्या की जगह विजय शंकर भारतीय टीम में, शुभमन गिल को भी मिला मौका नई दिल्ली। तमिलनाडु के आलराउंडर विजय शंकर को रविवार को निलंबित हार्दिक पंड्या की जगह आस्ट्रेलिया में मौजूदा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया जबकि उभरते हुए खिलाड़ी शुभमन गिल को 23 जनवरी से शुरू हो रहे न्यूजीलैंड दौरे के लिए पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली। विजय शंकर आलराउंडर पंड्या के विकल्प हैं जबकि गिल न्यूजीलैंड में होने वाले पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और तीन टी20 मैचों की श्रृंखला के…
