LOC पर आतंकियों को मारने से कतराएगी नहीं भारतीय सेना: जनरल बिपिन रावत

LOC पर आतंकियों को मारने से कतराएगी नहीं भारतीय सेना: जनरल बिपिन रावत नई दिल्ली। भारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा पर आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए भारतीय सेना कड़े कदम उठाने में हिचकेगी नहीं। जनरल रावत ने पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा कि भारत की पश्चिमी सीमा से लगने वाला देश आतंकवादी समूहों की मदद कर रहा है और भारतीय सेना उससे प्रभावी ढंग से निपट रही है। सेना दिवस के मौके पर सैनिकों…

कुमारस्वामी के बयानों से नहीं बदले कर्नाटक के हालात, 2 विधायकों ने वापस लिया समर्थन

कुमारस्वामी के बयानों से नहीं बदले कर्नाटक के हालात, 2 विधायकों ने वापस लिया समर्थन बेंगलुरू। कर्नाटक में एच डी कुमारस्वामी नीत कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार से दो विधायकों ने मंगलवार को अपना समर्थन वापस ले लिया। एच नागेश (निर्दलीय) और आर शंकर (केपीजेपी) ने राज्यपाल वजुभाईवाला को पत्र लिख कर अपने इस फैसले से अवगत कराया है। अलग-अलग पत्रों में विधायकों ने कहा है कि वे कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार को दिया अपना समर्थन तत्काल प्रभाव से वापस ले रहे हैं। फिलहाल मुंबई के एक होटल में ठहरे हुए इन विधायकों…

मुख्यमंत्री के हाथों दिव्यांग सुरेन्द्र साहू को मिली ट्रायसिकल

मुख्यमंत्री के हाथों दिव्यांग सुरेन्द्र साहू को मिली ट्रायसिकल रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां भिलाई तीन स्थित उनके निवास में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों और नागरिकों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याएं सुनी और समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। कुम्हारी से आए दिव्यांग श्री सुरेन्द्र साहू ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात कर उनसे ट्रायसिकल दिलाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने सहानुभूतिपूर्वक उनकी समस्या सुनी और श्री साहू को ट्रायसिकल प्रदान की। मुख्यमंत्री के हाथों ट्रायसिकल पाकर श्री साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को…

महाराष्ट्र के नंदुरबार में नाव पलटने से 6 डूबे, 34 लोगों को बचाया गया

महाराष्ट्र के नंदुरबार में नाव पलटने से 6 डूबे, 34 लोगों को बचाया गया महाराष्ट्र। महाराष्ट्र (Maharashtra) के नंदुरबार जिले (Nandurbar District) में भूषणगांव के पास नर्मदा नदी (Narmada River) में एक नाव के पलटने से छह लोगों की डूबकर मौत हो गई जबकि 34 लोगों को बचा लिया गया। नंदुरबार पुलिस कंट्रोल अधिकारी बालासाहेब गेधानी ने बताया कि नाव पर करीब 50 लोग सवार थे जो नदी में जाकर मकस संक्रांति के मौके पर पूजा अर्चना कर रहे थी। ठीक, उसी वक्त ये हादसा हुआ। गांववालों ने पीड़ितों की…

पूर्वजों के सपनों को मिल-जुल कर पूरा करेंगे : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री शामिल हुए पारिवारिक मिलन समारोह में

पूर्वजों के सपनों को मिल-जुल कर पूरा करेंगे : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री शामिल हुए पारिवारिक मिलन समारोह में रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले स्थित अपने पैतृक गृह ग्राम बेलौदी (विकासखण्ड-पाटन) में आयोजित पारिवारिक मिलन और अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के रूप में प्रथम गृह ग्राम आगमन पर परिजनों एवं ग्रामवासियों ने गर्म जोशी और आत्मीयता के साथ श्री बघेल का स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हमारे…

जिसने भी गरीब को लूटा है, उसे चौकीदार सजा दिलवाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

जिसने भी गरीब को लूटा है, उसे चौकीदार सजा दिलवाएगा : प्रधानमंत्री मोदी बलांगीर (ओडिशा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्र की पिछली सरकारों पर ‘‘सल्तनत’’ की तरह शासन करने और देश की समृद्ध विरासत की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए ही नहीं, बल्कि प्राचीन पहचान को आधुनिकता के साथ जोड़ने के लिए भी प्रतिबद्ध है। मोदी ने कहा कि हमारे खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे है, साजिशें की…

CAG का राफेल की जानकारी देने से इनकार, कहा- संसद का विशेषाधिकार हनन होगा

CAG का राफेल की जानकारी देने से इनकार, कहा- संसद का विशेषाधिकार हनन होगा नई दिल्ली। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने विवादित राफेल विमान करार के अपने अंकेक्षण का ब्योरा देने से इनकार कर दिया है। सीएजी ने कहा कि राफेल करार के अंकेक्षण की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है और अभी कोई खुलासा करने से संसद के विशेषाधिकार का हनन होगा। पुणे में रहने वाले कार्यकर्ता विहार दुर्वे की ओर से सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत दायर एक अर्जी पर अपने जवाब में सीएजी ने…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गणतंत्र दिवस पर राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, विधानसभा अध्यक्ष जांजगीर-चाम्पा में ध्वज फहराएंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गणतंत्र दिवस पर राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, विधानसभा अध्यक्ष जांजगीर-चाम्पा में ध्वज फहराएंगे रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री चरणदास महंत जांजगीर-चाम्पा में ध्वज फहराएंगे। प्रदेश के अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण और विधायकगण ध्वजारोहण कर जनता के नाम मुख्यमंत्री द्वारा जारी संदेश का वाचन करेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कल यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से आदेश जारी कर दिया गया…

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को दी बधाई, प्रधानमंत्री श्री मोदी का विमानतल पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया आत्मीय स्वागत

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को दी बधाई, प्रधानमंत्री श्री मोदी का विमानतल पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया आत्मीय स्वागत रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज सवेरे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल (माना) पहुुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुष्प भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल को उनके नेतृत्व में बनी नई सरकार के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रदेश में श्री बघेल के नेतृत्व मे नई सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी का पहली…

ग्रामीण पत्रकारों के लिए मीडिया कार्यशाला

ग्रामीण पत्रकारों के लिए मीडिया कार्यशाला रायपुर। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी)रायपुर द्वारा ग्रामीण अंचल में कार्य करने वाले पत्रकारों के लिए मंगलवार को सुपेला, भिलाई स्थित होटल सेंट्रल पार्क में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला वार्तालाप का आयोजन किया गया। इस मीडिया कार्यशाला का शुभारम्भ छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश नैय्यर ने किया। इस अवसर पर प्रिंट एवं इलेक्टॉनिक मीडिया के पत्रकारगण उपस्थित थे। मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री रमेश नैय्यर ने कहा कि आज पत्रकारिता के सरोकार बदल गए हैं, नकारात्मक खबरों की भरमार हो गयी है।…