कलेक्टर ने किया जरहागांव एवं बरेला धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

कलेक्टर ने किया जरहागांव एवं बरेला धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण मुंगेली। कलेक्टर श्री डी. सिंह ने आज जिले के विकासखण्ड मुंगेली के जरहागांव एवं बरेला धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि कोचिए, बिचौलियों पर निगरानी रखें। वास्तविक किसानों का ही धान क्रय करें। निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक, पटवारी मौजूद पाये गये। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान धान परिवहन, धान खरीदी, टोकन के संबंध में केंद्र प्रभारी से जानकारी ली। उन्होने कहा कि 31 जनवरी धान खरीदी के लिए अंतिम दिवस है…

जिला निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित

जिला निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी. सिंह ने लोकसभा आम निर्वाचन 2019 के लिए भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचन कार्यालय में स्थापित डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर (डीसीसी)-1950 टोल फ्री नम्बर के सफल संचालन हेतु अनुविभागीय अधिकारी बी.एस.एन.एल. मुंगेली को डीसीसी तकनीकी नोडल अधिकारी नामांकित किया है। वे टोल फ्री दूरभाष क्रमांक 1950 के मैपिंग में आ रही तकनीकी समस्या के लिए इनके साथ मोबाईल ऑपरेटर की समस्या का तत्काल निराकरण करायेंगे।

बकायादारों से एक लाख 63 हजार वसूली कर मण्डी निधि में कराया गया जमा

बकायादारों से एक लाख 63 हजार वसूली कर मण्डी निधि में कराया गया जमा मुंगेली। कृषि उपज मंडी समिति मुंगेली में निर्मित शापकम गोदाम तथा सेण्ड्रीशाप को वर्ष 2012-13 तथा 2013-14 में नीलामी के माध्यम से आबंटित किया गया था, जिसमें आबंटितों द्वारा अनुबंध निष्पादन (रजिस्ट्री) नहीं कराया गया था एवं विगत डेढ़-दो वर्षो से किराया बकाया रहा। जिसे भार साधक अधिकारी कृषि उपज मंडी समिति मुंगेली एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मुंगेली श्री अमित गुप्ता के द्वारा संज्ञान में लेकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुये गोदाम सील कर जमा प्रीमियम राशि…

स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान आज से

स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान आज से मुंगेली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य में 30 जनवरी से लेकर 13 फरवरी 2019 तक स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान का आयोजन होगा। कुष्ठ उन्मूलन के लिए जनजागरुकता तथा जनसहभागिता को लेकर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कुष्ठ उन्मूलन अभियान में जनसामान्य की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु लोगो को शपथ दिलाई जाएगी। वर्ष 2019 की प्रथम ग्राम सभा में पंचायत विभाग के मदद से स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की कार्य योजना तैयार की…

आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए जिले के गांवों में लगी बाजार चौपाल

आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए जिले के गांवों में लगी बाजार चौपाल रायपुर। आमजनों की विभिन्न समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण और सुशासन की दिशा में अभिनव पहल करते हुए महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि से रायपुर जिले में बाजार चौपाल की शुरूआत की गई। इसी कड़ी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दीपक सोनी के निर्देशन में आज जिले के 13 ग्राम पंचायतों में बाजार चौपाल आयोजित की गई। इसमें जनपद पंचायत आरंग के ग्राम पंचायत गोढ़ी, समोदा, दरबा, फरफौद, भानसोज, जनपद पंचायत अभनपुर…

धुएं के कारण नहीं हुई बच्चों की मृत्यु

धुएं के कारण नहीं हुई बच्चों की मृत्यु बिलासपुर। सिम्स के चिकित्सा अधीक्षक एवं संयुक्त संचालक डॉ. बी.पी. सिंह और शिशु रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश नहरेल ने बताया कि सिम्स के नवजात गहन चिकित्सा ईकाई में गत् दिवस हुई घटना के बाद प्राईवेट अस्पतालों में स्थानांतरित किये गये बच्चों की मृत्यु की प्रारंभिक जांच की गई है। जांच प्रतिवेदन के अनुसार जिन बच्चों की असमायिक मृत्यु हुई, वे सब पूर्व से गंभीर स्थिति में भर्ती हुये थे एवं किसी भी नवजात की मृत्यु आग से जलने तथा धुएं…

सही में विकास चाहते हैं तो समर्पण करें

सही में विकास चाहते हैं तो समर्पण करें जगदलपुर। पामेड़ एरिया कमेटी द्वारा आज दोपहर पर्चा फेंककर सरकार से नक्सलियों द्वारा विकास कार्यों की मांग करने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने अपील की है। बीजापुर एसपी मोहित गर्ग ने नक्सलियों ने अपील करते हुए कहा कि अगर वे सही में अंदरुनी इलाकों में विकास करना चाहते हैं तो उन्हें सरेंडर कर देना चाहिए। उन्होंने कहा इसके बाद वह सरकार मिलकर आसानी विकास की गंगा बहा सकते हैं। एसपी गर्ग ने कहा देर से ही सही पर यह अच्छी बात…

जोगी ने 4 पूर्व विधायक सहित 6 को किया पार्टी से निलंबित

जोगी ने 4 पूर्व विधायक सहित 6 को किया पार्टी से निलंबित रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के संस्थापक अजीत जोगी ने 4 पूर्व विधायक सहित 6 विधानसभा प्रत्याशियों को पार्टी से निलंबित कर दिया है. जनता कांग्रेस ने सभी को पार्टी की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने की वजह से निलंबित किया है. पार्टी से निलंबित किए गए विधानसभा प्रत्याशियों में पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, चन्द्रभान बारमते, चैतराम साहू, डॉक्टर बालमुकुंद देवांगन, तखतपुर प्रत्याशी संतोष कौशिक और प्रेमनगर प्रत्याशी पंकज तिवारी शामिल हैं. पार्टी की ओर से सभी को कारण…

श्रद्धा विहार कालोनी में अवैध प्लाटिंग पर रोक

श्रद्धा विहार कालोनी में अवैध प्लाटिंग पर रोक रायपुर। बोरियाखुर्द के श्रद्धा कालोनी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग किये जाने की जनशिकायत सही मिली इसे गंभीरता से लेते हुए प्लाटिंगकर्ता द्वारा अवैध रूप से निर्मित की गई मुरम रोड को थ्रीडी के माध्यम से काटकर मुरम को जप्त किया गया। लगभग 1 एकड क्षेत्र में की गई अवैध प्लाटिंग के संबंधित भू स्वामी की जानकारी प्राप्त करने जोन 6 कमिश्नर विनय मिश्रा ने रायपुर तहसीलदार को तत्काल पत्र लिखकर कार्यवाही हेतु शीघ्र जानकारी देने अनुरोध किया गया है। तहसीलदार कार्यालय से…

मुख्य मार्ग में अवैध ठेलों को जप्त कर यातायात की बाधा हटाई

मुख्य मार्ग में अवैध ठेलों को जप्त कर यातायात की बाधा हटाई रायपुर। वार्ड क्रमांक 32 के सडक में अवैध रूप से कब्जा करके व्यवसाय करते मिलने मुख्य मार्ग से अवैध ठेलो को हटाकर जप्त करने की कार्यवाही की गई एवं सडक से यातायात की बाधा को हटाकर नागरिको को सुगम आवागमन की व्यवस्था बहाल किया गया।