किसान की समस्या का तत्काल हुआ निराकरण

किसान की समस्या का तत्काल हुआ निराकरण बालोद। गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम जुनवानी के 63 वर्षीय किसान श्री तरूण कुमार गजेन्द्र की समस्या का आज यहॉ जनदर्शन कार्यक्रम में तत्काल निराकरण हुआ। किसान ने आज संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित होकर कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल को बताया कि वह गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम जुनवानी का किसान है। उसके पास मात्र 0.69 हेक्टेयर कृषि भूमि है। उसने अक्टूबर 2017 में थ्रेसर खरीदने कृषि विभाग में आवेदन किया था और थ्रेसर की पूरी राशि एक लाख 83 हजार…

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी 98 आमजनों की समस्याएॅ

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी 98 आमजनों की समस्याएॅ बालोद। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल आज संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में जिले के विभिन्न अंचलों से पहुॅंचे 98 आमजनों की समस्याओं तथा मांगों को एक-एक कर सहानुभूतिपूर्वक सुनी। उन्होंने कई आवेदकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया और शेष आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। जनदर्शन कार्यक्रम में ग्राम बडग़ॉव की आसिन बाई ने पेंशन दिलाने, ग्राम चीचा की कुमारी बाई ने वृद्धापेंशन दिलाने, ग्राम कोटगॉव की मंगतीन बाई ने…

मनरेगा के तहत संचालित कार्यों का मजदूरी भुगतान नियमित कराएॅ – कलेक्टर

मनरेगा के तहत संचालित कार्यों का मजदूरी भुगतान नियमित कराएॅ – कलेक्टर बालोद। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने कहा कि महात्मा गॉधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत संचालित कार्यों का मजदूरी भुगतान नियमित कराएॅ। कलेक्टर आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में निर्देषित कर रही थी। उन्होंने नालों तथा नहरों के संवर्धन के लिए संचालित कार्यों तथा कार्यरत मजदूरों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गौठान निर्माण और चारागाह के लिए भूमि चिन्हांकन कर…

कलेक्टर द्वारा गठित टीम धान उपार्जन केन्द्रों में अवैध धान की रोकथाम के लिए कर रही कार्यवाही

कलेक्टर द्वारा गठित टीम धान उपार्जन केन्द्रों में अवैध धान की रोकथाम के लिए कर रही कार्यवाही बालोद। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के निर्देश पर राजस्व विभाग और खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में बिचौलियों के अवैध धान की रोकथाम के लिए आकस्मिक निरीक्षण कर कार्यवाही की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण टीम द्वारा बालोद विकासखण्ड के ग्राम कोहंगाटोला के कोचिया धनसिंह से 23.20 क्विंटल अवैध धान और नरेन्द्र कुमार से 54 क्विंटल अवैध धान, डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम…

बच्चों के अस्थाई संरक्षण के लिए भावी अभिभावकों से आवेदन आमंत्रित

बच्चों के अस्थाई संरक्षण के लिए भावी अभिभावकों से आवेदन आमंत्रित बालोद। जिले में संचालित किषोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत बाल देखरेख संस्थाओं में निवासरत देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों को किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 44 तथा मॉडल गाइड लाइन फॅार फॅास्टर केयर 2016 के प्रावधान अनुसार अस्थाई संरक्षण में दिए जाने हेतु फॉस्टर केयर में जिले के दम्पतियों से आवेदन मंगाए गए हैं। जिला बाल संरक्षण इकाई के जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि फॉस्टर केयर परिवार का…

कलेक्टर ने दिये उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण हेतु नोडल अधिकारियों को निर्देश

कलेक्टर ने दिये उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण हेतु नोडल अधिकारियों को निर्देश मुंगेली। कलेक्टर श्री डी. सिंह ने आज सोमवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय सीमा के अंतर्गत अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि धान खरीदी कुछ दिन शेष है इसलिए नियुक्त नोडल अधिकारी उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण करें तथा कोचिये, बिचौलियों पर निगरानी रखें। शासकीय अस्पतालों का अंतर्विभागीय अधिकारी…

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ मुंगेली। जिले में मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इस संबंध में आज सोमवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कुंजाम ने मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होने वीवीपैट एवं ईव्हीएम मशीन का फीता काटकर मतदाता जागरूकता अभियान की शुरूआत की। वीवीपैट और ईव्हीएम को जिले के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया जायेगा,…

कमिश्नर ने किया बरेला और छतौना मतदान केंद्र का निरीक्षण

कमिश्नर ने किया बरेला और छतौना मतदान केंद्र का निरीक्षण मुंगेली। बिलासपुर संभाग के कमिश्नर श्री टी.सी. महावर ने आज सोमवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मुंगेली जिले के बरेला और छतौना मतदान केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होने बीएलओ और अभिहित अधिकारी से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने एवं संशोधन के चल रहे कार्यो की जानकारी ली। उन्होने निर्देशित किया कि फार्म 6. 7 एवं 8 सावधानीपूर्वक भरें। निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने का काम करते पाये गये। इस मौके पर मुंगेली…

फरवरी एवं मार्च माह का चावल उपलब्ध

फरवरी एवं मार्च माह का चावल उपलब्ध गरियाबंद। गरियाबंद जिले के राशनकार्डधारी को माह फरवरी 2019 में अपने संबंधित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से फरवरी एवं मार्च 2019 दोनों माह का चावल एक साथ प्राप्त कर सकते हैं किन्तु दोनों माह का चावल एकमुश्त खरीदना राशनकार्डधारी के लिए बाध्यकारी नहीं होगा। राशन कार्डधारी अपनी सुविधा के अनुसार एक या दो माह का चावल प्राप्त कर सकेगा। अन्य सामग्री नमक, शक्कर, केरोसीन एवं अनुसूचित क्षेत्रों में चना मासिक पात्रता के अनुसार ही प्राप्त होगा।

सरकारी स्कूलों में बढ़ायी जाएगी शिक्षा की गुणवत्ता – बघेल

सरकारी स्कूलों में बढ़ायी जाएगी शिक्षा की गुणवत्ता – बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे ताकि दूरस्थ ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चे भी निजी स्कूलों के बच्चों के समान ही विविध प्रतिस्पर्धाओं में सफल होकर बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकें। श्री बघेल सोमवार को रायपुर के कोटा स्थित विवेकानंद विद्यापीठ में स्वामी विवेकानंद जी जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस असवर…