सरस मेला का आयोजन 27 जनवरी से 5 फरवरी तक रायपुर। राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 27 जनवरी से 05 फरवरी तक सरस मेला का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत छत्तीसगढ़ सहित देशभर में गठित महिला स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्रियां इस मेले में प्रदर्शित व विक्रय की जाएगी। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष सरस मेला में अन्य राज्यों के 85 एवं छत्तीसगढ़ के 110 महिला स्व-सहायता समूहों ने पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हार्ट में आयोजित सरस मेले में हिस्सा लिया था।…
महीना: जनवरी 2019
उच्च न्यायालय के सहायक ग्रेड-3 की परीक्षा 27 जनवरी को
उच्च न्यायालय के सहायक ग्रेड-3 की परीक्षा 27 जनवरी को रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा उच्च न्यायालय, बिलासपुर के अंतर्गत सहायक ग्रेड-3 एवं सहायक ग्रेड-3 (कम्प्यूटर) की भर्ती परीक्षा 27 जनवरी को व्यापम द्वारा निर्धारित 24 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की गई है। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक होगी। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रीमती पूनम शर्मा को नोडल अधिकारी और कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 6 में कंट्रोल रूम बनाया है जिसका दूरभाष नंबर 0771-2413233 है।
कम्बाईण्ड डिफेन्स सर्विस परीक्षा 3 फरवरी को
कम्बाईण्ड डिफेन्स सर्विस परीक्षा 3 फरवरी को रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित कम्बाईण्ड डिफेन्स सर्विस परीक्षा 03 फरवरी को तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रथम पाली प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एवं तृतीय पाली दोपहर 3 बजे से संध्या 5 बजे तक संचालित होगी। उक्त परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 6 में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
सामाजिक संस्था में हुए दुष्कर्म की दण्डाधिकारी जांच शुरू
सामाजिक संस्था में हुए दुष्कर्म की दण्डाधिकारी जांच शुरू रायपुर। कोपलवाणी वेलफेयर आर्गिनाइजेशन द्वारा मानसिक रूप से अविकसित बालिकाओं के आश्रय गृह घरौंदा में दैनिक समाचार पत्रों में 13 जनवरी को प्रकाशित समाचार 21 वर्षीय बालिका के साथ संस्था में कार्यरत फिजियोथेरिपिस्ट द्वारा अनाचार किया गया, कि घटना प्रकाश में आई है। घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए दण्डाधिकारी जांच की जा रही है। जांच समिति द्वारा सर्वसाधारण को सूचित करते हुए कहा है कि घटना के संबंध में किसी भी व्यक्ति के पास कोई भी…
पुनिया ने ली मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों के प्रमुखों की मैराथन बैठक
पुनिया ने ली मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों के प्रमुखों की मैराथन बैठक रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया कल दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक कांग्रेस के मोर्चा संगठनो, प्रकोष्ठों, विभागों के प्रमुखों से लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रोडमैप, प्रदेश जिला और ब्लाक-विधानसभा स्तर पर संगठन की स्थिति और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरों को लेकर की तैयारी मैराथन बैठकें ली। इन बैठकों में मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और एआईसीसी के अनुसूचित जाति विभाग के हरनाम सिंह, प्रदेश कांग्रेस के समन्वय समिति…
सामान्य वर्ग के आरक्षण छत्तीसगढ़ में भी लागू करने की पहल का स्वागत – कांग्रेस
सामान्य वर्ग के आरक्षण छत्तीसगढ़ में भी लागू करने की पहल का स्वागत – कांग्रेस रायपुर। आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्गो के लोगों छत्तीसगढ़ में भी आरक्षण दिये जाने के कांग्रेस सरकार की तैयारी का कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि कांग्रेस ने सामान्य वर्ग के लोगों को आरक्षण के बिल का सांसद में भी समर्थन किया था और अब छत्तीसगढ़ को लागू किये जाने का परीक्षण करवा रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने भी…
सरोज के बयान से श्रीराम मंदिर पर भाजपा की बदनियत सामने आई
सरोज के बयान से श्रीराम मंदिर पर भाजपा की बदनियत सामने आई रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय द्वारा दिये गये बयान पर जब राम चाहेंगे राम मंदिर बन जायेगा, कांग्रेस ने कड़ा प्रतिवाद किया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा महामंत्री के बयान से भाजपा की भगवान राम मंदिर निर्माण पर बदनियत सामने आयी है। राम मंदिर के नाम पर दो सांसदों से पूर्ण बहुमत तक पहुंचने वाली भाजपा अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनाना ही नहीं चाहती। वह राम…
वेदांता की सोनाखान खदानों की लीज रद्द किये जाने का कांग्रेस ने किया स्वागत
वेदांता की सोनाखान खदानों की लीज रद्द किये जाने का कांग्रेस ने किया स्वागत रायपुर। बालकों को दी गई सोनाखान के जंगलों को रद्द किये जाने की छत्तीसगढ़ सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मात्र 27 टन सोने के लिए सोना खान को खतरे में डालने का रमन सिंह की भाजपा सरकार का फैसला पूरी तरीके से गलत और राज्य के हितों के खिलाफ सोनाखान के जंगलों पर अपनी आजीविका के लिए निर्भर…
5 बिजली कंपनियों को दो कंपनियों में समाहित करने का कांग्रेस ने किया स्वागत
5 बिजली कंपनियों को दो कंपनियों में समाहित करने का कांग्रेस ने किया स्वागत रायपुर। 5 कंपनियों को दो कंपनियों में समाहित करने का कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि दो कंपनी बनाने से कंपनी का खर्च कम होगा बेहतर समन्वय होगा और बिजली की दरें कम की जा सकेंगे। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जो बिजली की दरें हाफ करने का वादा किया था पांच कंपनियों की जगह दो कंपनी बनाने का फैसला…
कृषि एवं जल संसाधन मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं
कृषि एवं जल संसाधन मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं रायपुर। प्रदेश शासन के कृषि एवं जल संसााधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने मंत्रालय (महानदी भवन) स्थित अपने कक्ष में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले आम लोगों के समस्याओं को गंभीरता से सुना और उसके निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर कांकेर विधायक श्री एस.एस. शोरी, बिलासपुर विधायक श्री शैलेष पाण्डेय, धरमजयगढ़ विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया, कोण्डागांव विधायक श्री मोहन मरकाम ने भी मंत्री से भेंटकर अपने क्षेत्र की समस्याओं को…
