41 फैलोज की सेवाएं समाप्त करने के आदेश रायपुर। चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मुख्यमंत्री सुशासन फैलोशिप योजना तहत विभिन्न जिलों एवं विभागों में कार्य कर रहे 41 फैलोज की सेवाएं 31 जनवरी से समाप्त करने के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए सभी कार्यालय प्रमुखों एवं कलेक्टरों से नो-ड्यूज प्रमाण पत्र प्राप्त किया जाएगा तथा फैलोज को अनुभव प्रमाण पत्र देकर कार्य मुक्त किया जाएगा।
महीना: जनवरी 2019
केजरीवाल ने कन्हैया की फाइल 3 महीने लटकाई तो पुलिस को खुद मिल जाएगी मंजूरी
केजरीवाल ने कन्हैया की फाइल 3 महीने लटकाई तो पुलिस को खुद मिल जाएगी मंजूरी नई दिल्ली। दिल्ली सरकार जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय देशद्रोह मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति देने के संबंध में कानूनी सलाह ले रही है। सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और नौ अन्य लोगों के खिलाफ दायर आरोपपत्र को लेकर अदालत ने दिल्ली पुलिस से सवाल किया था कि उन्होंने समुचित अनुमति/मंजूरी के बगैर उनके खिलाफ आरोपपत्र कैसे दायर कर दिया है। शनिवार को अदालत के…
अठावले ने की अन्नाद्रमुक से अपील, NDA में आ जाओ सबको फायदा होगा
अठावले ने की अन्नाद्रमुक से अपील, NDA में आ जाओ सबको फायदा होगा पुडुचेरी। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मंगलवार को तमिलनाडु में सत्ताधारी अन्नाद्रमुक से अनुरोध किया कि वह आने वाले लोकसभा चुनावों के दौरान राजग का साथ दे। पुडुचेरी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के बाद उन्होंने यहां संवाददाता को बताया, ‘‘अन्नाद्रमुक अगर राजग से हाथ मिलाती है तो यह राज्य और अन्नाद्रमुक दोनों के लिये फायदेमंद होगा।’’ अठावले राजग के घटक रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं और उन्होंने यह अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र…
अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ने संजीता चानू पर लगा प्रतिबंध हटाया
अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ने संजीता चानू पर लगा प्रतिबंध हटाया नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय भारोत्तोलक संजीता चानू पर लगा प्रतिबंध बुधवार को हटा दिया। अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ने भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएलएफ) और संजीता को यह जानकारी दी। आईडब्ल्यूएफ की वकील ईवा न्यिरफा ने एक पत्र में कहा, ‘‘प्राप्त सूचना के आधार पर इसका निपटारा करते हुए आईडब्ल्यूएफ ने एथलीट (संजीता चानू) के अस्थायी निलंबन को हटाने का निर्णय लिया है।’’ गौरतलब है कि संजीता ने गोल्ड कोस्ट 2018 राष्ट्रमंडल…
चीन में अब कितने भी बच्चे पैदा करने की मिलेगी इजाजत
चीन में अब कितने भी बच्चे पैदा करने की मिलेगी इजाजत बीजिंग। जनसंख्या वृद्धि दर में गिरावट से जूझ रहा चीन बहुत जल्द अपनी दो बच्चा नीति को खत्म करेगा। वहां अब लोगों को कितने भी बच्चे पैदा करने की अनुमति दी जाएगी। जनसंख्या नीति के एक विशेषज्ञ ने बताया कि मार्च में इससे संबंधित प्रस्ताव संसद में पेश किया जा सकता है। पेकिंग विश्वविद्यालय के जनसंख्या अनुसंधान संस्थान के शोधार्थी म्यू गुआंगजॉन्ग के दावे को दूसरे जनसंख्या विशेषज्ञों ने भी सही बताया है। चीन ने पिछले साल ही कम…
MP में एक और BJP कार्यकर्ता की हत्या,एक सप्ताह में तीसरी वारदात
MP में एक और BJP कार्यकर्ता की हत्या,एक सप्ताह में तीसरी वारदात भोपाल। मध्य प्रदेश में एक के बाद एक लगातार बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या से पूरे राज्य में तनाव की स्थिति है। मध्य प्रदेश में बीते एक हफ्ते में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या का यह तीसरा मामला है। सोमवार को एक और बीजेपी कार्यकर्ता छत्रपाल सिंह रावत की ग्वालियर में हत्या कर दी गई। वहीं जबलपुर में हमले के बाद एक बीजेपी पदाधिकारी मगन सिद्दीकी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बीजेपी पार्टी काडर ने मामले में मध्य…
गुजरात में बिहारियों को अपमानित करने के आरोप में सीएम विजय रुपानी पर FIR के आदेश
गुजरात में बिहारियों को अपमानित करने के आरोप में सीएम विजय रुपानी पर FIR के आदेश मुजफ्फरपुर। बिहारियों को अपमानित करने के आरोप में गुजरात के सीएम विजय रुपानी व कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकुर के खिलाफ एसडीजेएम पश्चिमी सबा आलम के कोर्ट ने कांटी थानाध्यक्ष को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। मामले में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान शिकायतकर्ता के अधिवक्ता सूरज कुमार ने दोनों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश देने का आग्रह कोर्ट से किया। कोर्ट ने अधिवक्ता के आग्रह पर मुहर लगाते…
पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए लगाएं अतिरिक्त कक्षाएं – कलेक्टर
पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए लगाएं अतिरिक्त कक्षाएं – कलेक्टर रायपुर। कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस. ने पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए है वहीं उन्होंने शासकीय स्कूलों में 12वीं कक्षा में अध्ययनरत बच्चों को आईआईटी., ट्रिपल आई. टी., आईआईएम, नीट एनआईटी आदि इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए रायपुर में आवासीय और गैर-आवासीय कोचिंग की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए है। कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस. आज यहां जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में शिक्षा, सर्वशिक्षा…
विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन 23 से
विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन 23 से रायपुर। जिले में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन 23 जनवरी से किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस. ने विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए जिले के सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश जारी किए है। जिले में 23 जनवरी से आयोजित ग्राम सभाओं में गोठान और चारागाह के लिए जमीन के चिन्हाकन किया जाएगा। इसके अलावा पूर्व बैठकों में पारित संकल्पों के क्रियान्वयन संबंधी पालन प्रतिवेदन का प्रस्तुतिकरण, पंचायतों के विगत तिमाही के आय-व्यय की समीक्षा के साथ ही…
मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चलेगा 25 तक
मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चलेगा 25 तक रायपुर। लोकसभा निर्वाचन-2019 के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य 26 दिसंबर से 25 जनवरी तक किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.बसवराजु एस. ने लोगों से अपील की है कि एक जनवरी 2019 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा और किन्ही कारणों से जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नही हो सका है वो आगामी 25 जनवरी तक नाम जुड़वा सकते है। नाम जुड़वाने के लिए संबंधित मतदान केन्द्र में बूथ लेबल…
