डीकेएस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल की संविदा भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत

डीकेएस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल की संविदा भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत रायपुर। डीकेएस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में संविदा भर्ती स्टाफ में अपने चहेतों को नौकरी देने का मामला सामने आया है। इसके विरोध में अस्पताल स्टाफ ने सीएम को ज्ञापन सौंपकर मेरिट सूची जारी करने की मांग की है। अस्पताल में कुल 500 पद हैं। इनमें स्टाफ नर्स-236, तकनिशियन-124 , वार्ड बॉय-65, वार्ड आया-20, चौकीदार-25, स्वीपर-20, लिपिक-35 हैं। इन पदों के लिए कुल आवेदनकतार्ओं की संख्या- 20000 है। भर्ती के लिए 10000 आवेदन अकेले वार्ड बॉय पद आए हैं। अस्पताल…

फारेस्ट गार्ड गौतम बन गया डिप्टी कलेक्टर

फारेस्ट गार्ड गौतम बन गया डिप्टी कलेक्टर कवर्धा। छत्तीसगढ के वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी करने वाले गौतमचंद पाटिल पीएससी में सफल रहा। उन्होंने राज्य प्रशासनिक सेवा (पीएससी) परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। अब उसका सपना पूरा हुआ और डिप्टी कलेक्टर के ओहदे पर काम करेगा। शंकराचार्य कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करते ही फॉरेस्ट गार्ड की परीक्षा दिलाई और नौकरी करने लगा। कवर्धा में फॉरेस्ट गार्ड रहते हुए लगातार पीएससी की पढ़ाई को जारी रखा।

प्रियंका के कांग्रेस में आने पर बोले राहुल गांधी, अब हम फ्रंटफुट पर खेलेंगे

प्रियंका के कांग्रेस में आने पर बोले राहुल गांधी, अब हम फ्रंटफुट पर खेलेंगे अमेठी (उप्र)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाये जाने के बाद बुधवार को कहा कि उनके (प्रियंका) आने से उत्तर प्रदेश में एक नये तरीके की सोच आएगी और राजनीति में ‘सकारात्मक’ बदलाव आएगा। राहुल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिशन दिया है कि वे राज्य में कांग्रेस की सच्ची विचारधारा … गरीबों…

प्रियंका गांधी की कांग्रेस में एंट्री, बनीं पार्टी की महासचिव, मिला पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार

प्रियंका गांधी की कांग्रेस में एंट्री, बनीं पार्टी की महासचिव, मिला पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार नई दिल्ली। कांग्रेस संगठन में आज गांधी परिवार के एक और सदस्य की आधिकारिक एंट्री हो गयी। प्रियंका गांधी वाड्रा को आज पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार भी सौंप दिया गया। इस बात की भी चर्चाएं हैं कि प्रियंका रायबरेली से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी क्योंकि उनकी मां और रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। प्रियंका रायबरेली में अपनी मां का कार्य पिछले…

ट्रेनों की सफाई में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को मिला दूसरा स्थान

ट्रेनों की सफाई में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को मिला दूसरा स्थान रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए नित नए प्रयास कर रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की मेहनत धीरे-धीरे रंग भी ला रही है। अच्छी मेहनत के चलते ही ट्रेनों की सफाई में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को देशभर में दूसरा स्थान मिला है। रेलवे बोर्ड ने देशभर के प्रत्येक जोन से बनकर जाने वाली कुछ ट्रेनों की साफ-सफाई का औचक निरीक्षण करवाया था, जिसका रेलवे बोर्ड द्वारा मंगलवार को रैकिंग…

गणतंत्र दिवस पर नए जिलों की घोषणा करे सरकार-जोगी

गणतंत्र दिवस पर नए जिलों की घोषणा करे सरकार-जोगी रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और मरवाही विधायक अजीत जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर मरवाही- पेंड्रा- गौरेला ब्लॉकों को मिलाकर एक नया जिला साथ ही मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी को मिलाकर नया जिला बनाने की घोषणा की जाए। जोगी ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है की गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री 4 नए जिले बनाने की घोषणा करने वाले हैं। इस सन्दर्भ में उन्होंने मुख्यमंत्री को स्मरण कराया है कि 31…

ऋचा शर्मा को मिली केन्द्र में नियुक्ति

ऋचा शर्मा को मिली केन्द्र में नियुक्ति रायपुर। छत्तीसगढ़ की खाद्य सचिव ऋचा शर्मा केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु पविर्तन विभाग की संयुक्त सचिव नियुक्त की गई हैं। केंद्र सरकार की कैबिनेट ने ऑल इंडिया सर्विसेज के 30 अफसरों को पोस्टिंग की है। जिसमें ऋचा शर्र्मा का नाम भी शामिल है। 1994 बैच की आईएएस ऋचा शर्मा वर्तमान में प्रमुख सचिव खाद्य विभाग का प्रभार संभाल रहीं थीं। उन्होंने पिछले साल केंद्रीय सेवा के लिए आवेदन किया था जिसके बाद मंगलवार देर शाम आदेश जारी हो गया।

प्रियंका गांधी के महासचिव बनने पर भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी बधाई

प्रियंका गांधी के महासचिव बनने पर भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी बधाई रायपुर। प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस पार्टी का महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बधाई दी है। सीएम बघेल ने प्रियंका गांधी वाड्रा को बधाई देते हुए ट्वीट किया है कि प्रियंका गांधी जी को नयी जिम्मेदारी के लिए अनंत शुभकामनाएं। कार्यकर्ता कई वर्षों से मांग कर रहे थे कि प्रियंका जी सक्रिय राजनीति में आएं। कार्यकर्ताओं की मांग पूरी करने के लिए राहुल गांधी का…

छग के एक ही परिवार के 4 लोगों की मंडीदीप में मौत

छग के एक ही परिवार के 4 लोगों की मंडीदीप में मौत रायपुर। छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के 4 लोगों की मध्यप्रदेश के मंडीदीप के हिमांशु कॉलोनी में मंगलवार रात को मौत हो गई. मंडीदीप में मौत की खबर से चिंतित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तुरंत पूरी जानकारी लेकर पीडि़त परिवार को मदद करने के निर्देश दिए हैं. मंडीदीप से आई खबर के अनुसार छत्तीसगढ़ निवासी छन्नू का परिवार गंभीर संकट में है. उन्होंने कहा है ऐसा किन परिस्थितियों में हुआ, पता लगाने के साथ ही पीडि़त परिवार को…

अब सांसद बैस का भी दर्द छलका

अब सांसद बैस का भी दर्द छलका रायपुर। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद भाजपा में अंतर्कलह थम नहीं रहा. आखिरकार आज सांसद रमेश बैस का दर्द भी दर्द सामने आ गया। उन्होंने कहा कि रमन सरकार में योजनाओं को लेकर कार्यकर्ता क्या, नेताओं से भी पूछा नहीं जाता था, केवल सरकार योजना बनाती थी, उसे सब को पालन करना पड़ता था. योजना के शुरू होने और क्रियान्वयन को लेकर कहा कि किसी भी योजना के लिए किसी से भी नहीं पूछा जाता था. हालांकि इस बीच रमेश…