जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह शासकीय कन्या महाविद्यालय जांजगीर में

जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह शासकीय कन्या महाविद्यालय जांजगीर में जांजगीर-चाम्पा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 9वां राश्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह 25 जनवरी को जिला स्तरीय समारोह शासकीय जाज्जल्वदेव कन्या महाविद्यालय जांजगीर में आयोजित किया गया है। जिसका पंचवाक्य (थीम ) कोई भी मतदाता न छूटे निर्धारित किया है। कार्यक्रम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार बनसोड, आईएएस की मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया है। जिसमें विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा आर.पी.दास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अजीत वसंत, वनमण्डलाधिकारी उत्तम कुमार गुप्ता, सहायक कलेक्टर एवं…

26 व 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित

26 व 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस 30 जनवरी को जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। इन दोनों दिवसों पर जिले की सभी देशी और विदेशी मदिरा की दुकाने पूर्णत: बंद रहेगी। जिले में देशी और विदेशी व मदिरा का क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भण्डारण पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में एंट्री पर पीएम मोदी का तंज कहा – एक परिवार ही पार्टी है

प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में एंट्री पर पीएम मोदी का तंज कहा – एक परिवार ही पार्टी है मुम्बई। प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि लोकतंत्र भाजपा के रगों में दौड़ता है जबकि अन्य के मामलों में परिवार से ही पार्टी बनती है। उनकी यह टिप्पणी गांधी परिवार की सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा के औपचारिक रूप से राजनीति में उतरने के कुछ घंटे बाद आयी। महाराष्ट्र के बारामती, गढ़चिरौली, हिंगोली, नांदेड़ और नंदुरबार के बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए मोदी ने…

लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेसजन पूर्ण शक्ति के साथ जुट जाये-हरनाम

लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेसजन पूर्ण शक्ति के साथ जुट जाये-हरनाम जांजगीर-चांपा। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशी चयन एवं लोकसभा की तैयारी जानने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली के अनुसूचित जाति विभाग के सचिव हरनाम सिंह ने जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा द्वारा आयोजित बैठक को स्थानीय जगनी सेलीब्रेशन में संबोधित करते हुये सभी कांग्रेसजनों से आह्वान करते हुये कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए सभी कांग्रेसजन पूर्ण शक्ति के साथ जुट जाये। यह लड़ाई धार्मिक कट्टरता के खिलाफ लड़ाई है, जिसमें कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप…

दो आपदा पीडि़त को चार-चार लाख आर्थिक सहायता

दो आपदा पीडि़त को चार-चार लाख आर्थिक सहायता बलौदाबाजार। प्राकृतिक आपदा से पीडि़त बलौदाबाजार तहसील के ग्राम अहिल्दा निवासी श्री परमेश्वर एवं कसडोल तहसील के ग्राम खपराडीह निवासी रामकुमारी को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक मदद स्वीकृत की गई है। कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी श्री जे पी पाठक ने सहायता राशि के भुगतान के लिए तहसीलदार को निर्देश जारी कर दिए हैं। यह आर्थिक सहायता राजस्व पुस्तक परिपत्र के धारा 6 के क्रमांक 4 के तहत स्वीकृत की गई है। विदित हो कि श्री परमेश्वर की माता हारबाई पति केजूराम…

नि:शक्तों को पहचान पत्र देने भाटापारा में शिविर 30 जनवरी को

नि:शक्तों को पहचान पत्र देने भाटापारा में शिविर 30 जनवरी को बलौदाबाजार। नि:शक्तों को पहचान पत्र (यू डी आई डी कार्ड)देने के लिए 30 जनवरी को भाटापारा के अग्रसेन भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा। नि:शक्त जनों को यूडीआईडी कार्ड के लिए नि:शक्तता का मेडिकल प्रमाण पत्र, पहचान के लिए आधार कार्ड, फोटो आदि के साथ आवेदन करना होगा।

वन अधिकार मान्यता एक्ट से नागरिक बने अधिकार सम्पन्न – मुख्यमंत्री

वन अधिकार मान्यता एक्ट से नागरिक बने अधिकार सम्पन्न – मुख्यमंत्री रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम-2006 एवं इसके संशोधित नियमों के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा-परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एक्ट के माध्यम से 13 दिसम्बर 2005 से पूर्व वन क्षेत्रों में तीन पीढिय़ों एवं 75 सालों से रहने वाले नागरिकों को लाभान्वित करने का प्रावधान है। जरूरत इस बात की है कि इन…

नलकूप खनन के लिये प्रतिबंध हटा

नलकूप खनन के लिये प्रतिबंध हटा मुंगेली। कलेक्टर श्री डी. सिंह ने कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी की अनुशंसा के आधार पर पूर्व आदेश को निरस्त करते हुए संपूर्ण मुंगेली जिले में सभी प्रयोजन हेतु नलकूप खनन के लिए आगामी आदेश पर्यंत अस्थायी रूप से प्रतिबंध हटा दिया है। उल्लेखनीय है कि पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 (संशोधन अधिनियम 1987) की धारा 6 के प्रावधानों के तहत जिले में पेयजल निस्तार हेतु पानी की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए नलकूप खनन पर प्रतिबंध लगाया गया था तथा सक्षम अधिकारी के अनुमति…

राईस मिलों का भौतिक सत्यापन हेतु जांच दल गठित

राईस मिलों का भौतिक सत्यापन हेतु जांच दल गठित मुंगेली। छत्तीसगढ़ चावल उपार्जन एवं कस्टम मिलिंग आर्डर 2016 के खण्ड 6 के प्रावधान के अनुसार शासकीय धान की कस्टम मिलिंग हेतु पंजीकृत राईस मिलों द्वारा प्रत्येक माह मासिक विवरण प्रस्तुत करना रहता है। इसके लिए जिले में संचालित राईस मिलों का भौतिक सत्यापन 31 जनवरी 2019 तक किये जाने हेतु जांच दल गठित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंगेली अनुभाग के लिये तहसीलदार श्री अविनाश सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार श्री उमाकांत जायसवाल, सहायक खाद्य अधिकारी श्री एसके मिश्रा,…

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन एवं परिवहन का मिलान करने निर्देश

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन एवं परिवहन का मिलान करने निर्देश मुंगेली। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में समितियों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2019 निर्धारित की गई है। अब धान खरीदी हेतु शासकीय अवकाश शनिवार, रविवार को छोड़कर कुछ दिवस शेष है। अंतिम दिवस में कुछ खरीदी केंद्रों में धान तौल उसी दिन नहीं हो पाने के कारण एंट्री के लिए सॉफ्टवेयर खोलने की मांग की जाती है। शासन द्वारा किसी भी स्थिति में ऐसी अनुमति नहीं दी जायेगी। इस संबंध में…