पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री सिंहदेव का दौरा कार्यक्रम

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री सिंहदेव का दौरा कार्यक्रम अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, बीस सूत्रीय, वाणिज्यिक कर (जी.एस.टी.) मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव 24 जनवरी को रात्रि 9 बजे दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस द्वारा प्रस्थान कर 25 जनवरी को प्रात: 8.20 बजे अम्बिकापुर पहुंचेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

नक्सली हमले में शहीद जवान टिकेश्वर की प्रतिमा का अनावरण

नक्सली हमले में शहीद जवान टिकेश्वर की प्रतिमा का अनावरण धमतरी। 19 मई 2018 को नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए ग्राम परेवाडीह के जवान टिकेश्वर सिंह ध्रुव की प्रतिमा का अनावरण गुरुवार को किया गया। अब प्रवेश द्वार को शहीद टिकेश्वर ध्रुव द्वार के नाम से जाना जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, कलेक्टर डॉ. सीआर प्रसन्ना, एसपी बालाजी राव सहित शहीद के पिता जहूरराम, माता भगवंत इंद्र, पत्नी तारिणी ध्रुव, भाई भरतलाल, रोशनलाल और उनके बच्चे नम्रता और तमन्ना सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे। मूर्ति अनावरण के दौरान…

भाजपा प्रभारी का आचरण फासीवादी गैर लोकतांत्रिक चरित्र के अनुरूप-कांग्रेस

भाजपा प्रभारी का आचरण फासीवादी गैर लोकतांत्रिक चरित्र के अनुरूप-कांग्रेस रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन के संवाददाताओं के साथ व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एंव संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होता है। मीडिया ही राजनैतिक दलों की बातों गतिविधियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाता है। अनिल जैन का व्यवहार भाजपा के घमंड और बौखलाहट का जीता-जागता सबूत है। छत्तीगसढ़ में विधानसभा चुनावों के बाद लोकसभा चुनाव में भी भाजपा नेताओं की…

34 आरक्षक और 17 प्रधान आरक्षक का तबादला

34 आरक्षक और 17 प्रधान आरक्षक का तबादला बलौदाबाजार। बलौदाबाजार और भाटापारा जिले में 51 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आर्डर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने जारी किए हैं। इनमें 34 आरक्षक और 17 प्रधान आरक्षक शामिल हैं। गणतंत्र दिवस से महज 3 दिन पहले हुए इस तबादले से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इनमें से ज्यादातर आरक्षक थानों में तैनात हैं तो कुछ रक्षित आरक्षी केंद्र में तैनात बताए जा रहे हैं। प्रधान आरक्षक रामगोपाल शर्मा का तबादला थाना गिधौरी से यातायात शाखा भाटापारा किया गया है। वहीं प्रधान आरक्षक…

बहादुर बच्चों को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

बहादुर बच्चों को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गणतंत्र दिवस पर रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में प्रदेश के बहादुर बच्चों का सम्मान करेंगे। इसके पहले उन सभी बहादुर बच्चों ने गुरुवार को मीडिया के समक्ष अपनी बहादुरी की कहानी सुनाई और कहा वे आगे भी अपने दिलो-दिमाग से काम लेते हुए काम करेंगे। इतना ही नहीं, मुसीबत में पड़े लोगों की जान बचाने भी वहां कूद पड़ेंगे।

कार पेड़ से टकराई

कार पेड़ से टकराई रायपुर। आयुर्वेदिक कालेज के पास गुरूवार को सुबह एक कार पेड़ से टकरा गई। कार में सवार परिवार के तीन लोगों को एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। तीनों को मामूली चोटें आना बताया गया है। मामला सरस्वती नगर थाने के अंतर्गत आयुर्वेदिक कॉलेज के पास का है एक तेज रफ्तार आई 20 कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पेड़ से जोरदार टक्कर की वजह से कार सामने से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में पति, पत्नी और एक बच्चा थे। तीनों को…

बाइक सवारों की मौत

बाइक सवारों की मौत रायपुर। सड़क हादसों में घायल हुए दो बाइक सवारों की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों ही हादसे खमतराई थाने के अंतर्गत हुए थे। एक हादसे में मारा गया बाइक सवार अनिल बघेल मण्डला मध्यप्रदेश का रहने वाला था। वह 17 जनवरी को हादसे में घायल हुआ था। बाइक से जाते समय उसे हाइवा गाड़ी ने जोरदार ठोकर मार दिया था। बुधवार को मेकाहारा अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरंग थाने के अंतर्गत रसनी गांव में रहने वाला टोहन साहू बाइक…

पत्नी को किया खुदकुशी करने मजबूर, गिरफ्तार

पत्नी को किया खुदकुशी करने मजबूर, गिरफ्तार रायपुर। अपनी पत्नी को प्रताडि़त कर खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले व्यक्ति को गुरूवार को गिरफ्तार किया गया। महिला के सोसाइड नोट, पीएम रिपोर्ट और आधा दर्जन लोगों के बयान के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की। मामला दो साल पुराना है महिला ने अपने घर के सिलिंग फैन में दुपट्टे से फांसी लगा ली थी। मामला जिले के माना थाना के अंतर्गत टेमरी गांव का है। गीतेश्वर साहू अपनी पत्नी द्रोपदी साहू को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताडि़त किया करता था।…

हसदेव लोक महोत्सव एवं आद्योगिक मेला 30 जनवरी से

हसदेव लोक महोत्सव एवं आद्योगिक मेला 30 जनवरी से जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा, कांसा और कंचन की नगरी चांपा में हसदेव लोक महोत्सव एवं आद्यौगिक मेला का आयोजन 30 जनवरी से किया जा रहा है। यह मेला 1 फरवरी तक चलेगा। मेला का आयोजन स्थानीय भालेराव मैदान में किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला रोजगार कार्यालय द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कौशल विकास और रोजगार मेला सह कैरियर मार्गदर्शन का भी आयोजन किया जा रहा है। हसदेव लोक महोत्सव एवं आद्योगिक मेला के…

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला में सर्टिफिकेशन कार्यक्रम

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला में सर्टिफिकेशन कार्यक्रम गरियाबंद। शासकीय बालक उच्चर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद में आई.एल.एण्ड एफ.एस. स्कील डेवलपमेंट द्वारा नवीन व्यवसायिक शिक्षक के अंतर्गत संचालित आई.टी.ट्रेड के कक्षा दसवीं एवं 12 वीं लेवल के विद्यार्थियों का 2 लेवल चार का आज प्राचार्य श्रीमती वंदना पांडे, स्टेट कॉओर्डिनेटर श्री लोकेश स्वाई एवं आई.टी. प्रशिक्षक श्री प्रकाश सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में एस.एस.सी सर्टिफिकेशन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। संस्था के विद्यार्थियों का नई दिल्ली एन.एस.डी.सी के मार्गदर्शन से आए एस.एस.सी की मूल्यांकनकर्ता श्री सीताराम दास एवं अजरूल हॉक के टीम…