जिला पंचायत अध्यक्ष लेंगी परेड की सलामी

जिला पंचायत अध्यक्ष लेंगी परेड की सलामी मुंगेली। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बघेल गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2019 को पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजा रोहण करेंगी तथा परेड की सलामी लेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रात: 08.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बघेल 09 बजे ध्वजारोहण करेंगी। प्रात: 09.02 बजे राष्ट्रगान, 09.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जायेगा। 09.15 बजे मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन, 09.35 बजे हर्ष फायर, 09.40 बजे मार्च पास्ट,…

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन जेपी मिश्र विज्ञान महाविद्यालय में

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन जेपी मिश्र विज्ञान महाविद्यालय में मुंगेली। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2019 को जिला स्तरीय 9वें मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन जेपी मिश्रा महाविद्यालय मुंगेली में प्रात: 11 बजे किया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कुंजाम मुख्य अतिथि होंगे। जिसमें जिले के सभी मास्टर ट्रेनरों (जिला स्तरीय/विधानसभा स्तरीय) को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। जिले के सभी मास्टर ट्रेनर्स प्रमाण-पत्र प्राप्त करने हेतु उपस्थित होना सुनिश्चित करें। इसी तरह जिले के सभी शासकीय एवं…

कृषि एवं जल संसाधन मंत्री मुंगेली आयेंगे

कृषि एवं जल संसाधन मंत्री मुंगेली आयेंगे मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट मंत्री श्री रविन्द्र चौबे आज दोपहर 3 बजे बिलासपुर से प्रस्थान कर शाम 4 बजे मुंगेली पहुंचेंगे तथा जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। वे शाम 5.30 बजे मुंगेली से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

जवाहर नवोदय विद्यालय हेतु चयन परीक्षा 2 फरवरी को

जवाहर नवोदय विद्यालय हेतु चयन परीक्षा 2 फरवरी को मुंगेली। जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार जिला बिलासपुर में कक्षा 9वीं के रिक्त स्थान हेतु परीक्षा 2 फरवरी 2019 को प्रात: 10 बजे से 12.30 बजे तक मुंगेली जिले के परीक्षार्थियों के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दाऊपारा मुंगेली के परीक्षा केन्द्र पर आयोजित की जायेगी। उक्त परीक्षा हेतु आवेदक प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाइट ूूूण्दंअवकंलंण्हवअण्पद से डाउनलोड कर सकते है या जवाहर नवोदय विद्यालय चातरखार मुंगेली से भी प्राप्त किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय में…

दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावास

दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावास मुंगेली। फास्टट्रेक कोर्ट/विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) श्रीमती नीलिमा सिंह बघेल ने पीडि़ता के साथ उसके रिश्तेदार मौसा द्वारा बलात्कार किये जाने के मामले में थाना जरहागांव के आरोपी देवलाल उर्फ देवालाल साहू को 10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1000 रूपये अर्थदंड से दंडित किया। अभियोजन ने अपने समर्थन में 12 अभियोजन साक्षियों का परीक्षण न्यायालय के समक्ष कराकर अपना मामला संदेह से परे प्रमाणित किया। पीडि़ता को अतिरिक्त प्रतिकर के रूप में नियमानुसार विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भी…

जेएनयू देशद्रोह मामले पर विचार कर रहा है विधि विभाग : अरविंद केजरीवाल

जेएनयू देशद्रोह मामले पर विचार कर रहा है विधि विभाग : अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश सरकार का विधि विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि देशद्रोह के एक मामले में पूर्व जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर मुकदमा चलाने की मंजूरी दी जाए अथवा नहीं। बहरहाल, उन्होंने केंद्र पर दिल्ली सरकार के कामों में बाधा डालकर ‘‘देशद्रोह’’ करने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने हिंदी में किए गए ट्वीट में कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कन्हैया ने देशद्रोह किया है…

ED ने गोमती रिवर फ्रंट धन शोधन मामले में कई राज्यों में की छापेमारी

ED ने गोमती रिवर फ्रंट धन शोधन मामले में कई राज्यों में की छापेमारी नई दिल्ली/लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 1,500 करोड़ रुपये की लागत वाली गोमती रिवर फ्रंट विकास परियोजना में धन शोधन के आरोपों की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को कई राज्यों में छापेमारी की। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि स्थानीय पुलिस की सहायता से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों की एक टीम ने उत्तर प्रदेश (लखनऊ और नोएडा), दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में आरोपियों और उनके सहयोगियों के विभिन्न परिसरों में…

प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने से भाजपा को फायदा : सुशील मोदी

प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने से भाजपा को फायदा : सुशील मोदी पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में आने से उत्तर प्रदेश में भाजपा को ‘‘लाभ’’ होगा। उन्होंने दावा किया कि इस कदम का उद्देश्य वोटों के बंटवारे से ‘‘सपा-बसपा गठबंधन को चुनौती देना है।’’ लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले बड़ा दांव खेलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को बुधवार को पार्टी महासचिव नियुक्त करते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश…

ममता के गढ़ में स्मृति ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

ममता के गढ़ में स्मृति ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां जयनगर (पश्चिम बंगाल)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पश्चिम बंगाल को पिछली कांग्रेस सरकार की तुलना में अधिक फंड दिया है। ईरानी ने दक्षिणी 24 परगना जिले में एक रैली में कहा कि संप्रग सरकार ने राज्य को एक लाख करोड़ रुपये दिये जबकि मोदी सरकार ने 14 वें वित्त आयोग के तहत राज्य को 2.80 लाख करोड़ रुपये दिये। वरिष्ठ भाजपा नेता ने केंद्र की स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान…

उद्योग मंत्री संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण

उद्योग मंत्री संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण रायपुर। वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा संभागीय मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगें। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री लखमा 25 जनवरी को रायपुर से रवाना होकर कोण्डागांव जिला के बड़े डोंगर होते हुए शाम 4 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। वे यहां 5 बजे नगर निगम स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होंगे। वे…