जमीन घोटाला मामले में हुड्डा के 30 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी

जमीन घोटाला मामले में हुड्डा के 30 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी नई दिल्ली। सीबीआई की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक हुड्डा के दिल्ली और हरियाणा के कुल 30 ठिकानों पर छापे की कार्रवाई चल रही है। सीबीआई की छापेमारी के समय हुड्डा अपने घर पर ही मौजूद हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा के घर पर आज सीबीआई ने जमीन घोटाला मामले में छापे मारे। सीबीआई की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक हुड्डा के दिल्ली और हरियाणा के…

मताधिकार एक महत्वपूर्ण अधिकार – तिवारी

मताधिकार एक महत्वपूर्ण अधिकार – तिवारी गरियाबंद। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज भावी और नये मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में अवगत कराने जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया समझाने चित्रकला, भाषण, निबंध, रंगोली प्रतियोगिताओं के माध्यम से अवगत कराया गया तथा नये मतदाताओं को ईपिक कार्ड का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर वन विभाग के आक्सन हाल में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी.एल.ओ एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही अपने…

मतदाता ही लोकतंत्र की असली ताकत – कलेक्टर

मतदाता ही लोकतंत्र की असली ताकत – कलेक्टर जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में भी प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य समारोह शासकीय जाज्वल्य देव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर में किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज बनसोड़ ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिले के मतदाताओं को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने मतदाताओं को सम्मानिक किया और नये मतदाताओं…

विधानसभा अध्यक्ष फहराएंगे ध्वजरोहण

विधानसभा अध्यक्ष फहराएंगे ध्वजरोहण जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत मुख्य अतिथि की आसंदी से 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को जिला मुख्यालय जांजगीर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 के मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला स्तरीय समारोह में प्रात: 09 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीय गान और मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, हर्ष फायर, मार्चपास्ट और शहीदी परिजनों का सम्मान किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रात: 9.30 बजे…

सर्व सुविधायुक्त युरिनल को किया गया जनता को सुपुर्द

सर्व सुविधायुक्त युरिनल को किया गया जनता को सुपुर्द सूरजपुर। कलेक्टर श्री के0सी0 देवसेनापति के निर्देशन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री घनश्याम शर्मा से प्राप्त जानकारी अनुसार नगर के भैयाथान रोड वार्ड क्रमांक 06 में स्थित प्रायमरी स्कूल प्रांगण एवं केतका रोड रंगमंच के बगल मंे सर्व सुविधायुक्त युरिनल नगर पालिका के द्वारा बनाया गया है। जिसको आज नगर पालिका अध्यक्ष श्री थलेश्वर साहू द्वारा जनता के लिए शुभारंभ किया गया। पूर्व मंे प्रायमरी स्कूल प्रांगण भैयाथान रोड में स्थान पर जीर्ण शीर्ण युरिनल था, जिससे लोगों को काफी…

शाउमा विद्यालय सरहरी में विभिन्न कार्यक्रम संपन्न

शाउमा विद्यालय सरहरी में विभिन्न कार्यक्रम संपन्न सूरजपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के0सी0 देवसेनापति के निर्देशन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरहरी प्रतापपुर के प्राचार्य से प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरहरी प्रतापपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आज 25 जनवरी 2019 के अवसर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्र/छात्राएं सहित विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

वोटर हेल्प लाईन का शुभारंभ

वोटर हेल्प लाईन का शुभारंभ बेमेतरा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महादेव कावरे के द्वारा मतदाताओं को वोटर लिस्ट में जोड़ने, काटने एवं संशोधन करने तथा चुनाव से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए वोटर हेल्प लाईन नंबर 1950 का शुभारंभ किया गया। नोडल अधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय बेमेतरा (कक्ष क्र. 47) से संपर्क स्थापित किया गया है।

मंत्रालय में ली गई राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ

मंत्रालय में ली गई राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ रायपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में अपर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। अधिकारियों-कर्मचारियों ने शपथ ली कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा…

राजभवन में ली गई राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ

राजभवन में ली गई राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ रायपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज यहां राजभवन में राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री एन.के. चंद्रवंशी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। अधिकारियों-कर्मचारियों ने शपथ ली कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा…

मुख्यमंत्री राजधानी में करेंगे ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री राजधानी में करेंगे ध्वजारोहण रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 26 जनवरी को सुबह 8.55 बजे से राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। मुख्य समारोह के कार्यक्रम के बाद श्री बघेल दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम असोगा, तेलीगुंड्रा, भनसुली (केसरा) गांवों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे रायपुर लौटकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 जनवरी को प्रात: 8:30 बजे राजधानी रायपुर के शंकर नगर…