विद्यार्थियो और पंचायत प्रतिनिधियों ने जाना कृषि की आधुनिक तकनीक जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के निर्देशानुसार कृषि की आधुनिक तकनीक की जानकारी प्राप्त करने के लिए हायर सेकेण्डरी और हाईस्कूल के विद्यार्थियो एवं पंचायत प्रतिनिधियो द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र और कृषि महाविद्यलाय का भ्रमण किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखण्ड डभरा के रमापति हायर सेकेण्डरी स्कूल चंद्रपुर के 64 विद्यार्थियो और जिले के 70 पंचायत प्रतिनिधियो ने कृषि विज्ञान केन्द्र और कृषि महाविद्यालय जांजगीर चांपा का भ्रमण किया और कृषि की आधुनिक तकनीकी के बारे में…
महीना: जनवरी 2019
सुरही कटामी में टी.बी./लेप्रोसी जनजागरण शिविर
सुरही कटामी में टी.बी./लेप्रोसी जनजागरण शिविर मुंगेली। पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम एवं कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत टी.बी./लेप्रोसी जनजागरण शिविर विकासखण्ड लोरमी के बैगा ग्र्राम सुरही कटामी में आयोजित किया गया। जिले में सूदुर पहुंचविहीन बैगा ग्रामों में टीबी एवं लेप्रोसी हेतु स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें संदेहास्पद मरीज पाये जाने पर उनकी उपयुक्त जांच कर चिकित्सा उपलब्ध करायी गई। उक्त ग्रामों में जनजागरण शिविर के लिए एक दिन पूर्व कोटवार के द्वारा मुनादी किया गया एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ और मितानिनो के द्वारा गांव में प्रचार-प्रसार किया…
वाहनों को आग लगाकर नक्सलियों ने फेंके पर्चे
वाहनों को आग लगाकर नक्सलियों ने फेंके पर्चे बलरामपुर। जिले के चांदो थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया मौके पर नक्सलियों के नाम पर्चे फेंके गए। सड़क कार्य में लगे एक पोकलेन और एक हाइवा को आग के हवाले कर दिया गया यह घटना बीती रात 2 से 3 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ हथियारबंद बदमाश वहां आए थे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं। दरअसल चांदो से सवाग की…
भारत, दक्षिण अफ्रीका ने तीन वर्षीय सामरिक कार्यक्रम पर मुहर लगाई
भारत, दक्षिण अफ्रीका ने तीन वर्षीय सामरिक कार्यक्रम पर मुहर लगाई नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत यात्रा पर आए दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने शुक्रवार को रक्षा, सुरक्षा, कारोबार, निवेश, शिक्षा, विज्ञान तथा बहुस्तरीय मंचों पर आपसी सहयोग बढ़ाने को लेकर व्यापक चर्चा की, साथ ही दोनों देशों ने तीन वर्षीय सामरिक कार्यक्रम पर मुहर लगाई। प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति रामफोसा से बातचीत के बाद कहा, ‘‘ हमने हमारे द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा की। हम दोनों इन संबंधों को एक नए स्तर…
देर रात चलती कार में लगी आग
देर रात चलती कार में लगी आग रायपुर। राजधानी में देर रात एक चलती कार में आग लग गई। कार सवारों में आनन-फानन में कार रोककर जान बचाई। कार के आगे का हिस्सा जल चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। तेलीबांधा चौक के पास एक टोयोटा कार में आग लग गई। बोनट से धुंआ उठता देख कार सवार तुरंत नीचे उतर गए और कार बंद कर बोनट पर पानी वगैरह डाला। कार का अगला हिस्सा जल चुका है। कार सवारों से पुलिस…
बस्तर पुलिस की नई पहल, कैलेंडर के माध्यम से चला रही ऑपरेशन घर वापसी
बस्तर पुलिस की नई पहल, कैलेंडर के माध्यम से चला रही ऑपरेशन घर वापसी कांकेर। नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी को खत्म करने के लिए बस्तर पुलिस ऑपरेशन घर वापसी चला रही है. कांकेर जिले के माओवादियों के प्रियजनों के घर जाकर पुलिस कैलेंडर बांट रही है. इस कैलेंडर में बस्तर पुलिस के आला अफसरों के नाम और मोबाइल फोन नंबर दिया गया है. किसी भी माध्यम से माओवादी पुलिस के सामने सरेंडर कर सकते हैं. इसके साथ ही नक्सलियों को सरेंडर…
गणतंत्र दिवस के अवसर पर एयरपोर्ट में की गई खास सजावट
गणतंत्र दिवस के अवसर पर एयरपोर्ट में की गई खास सजावट रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर खास सजावट एवं सेल्फी प्वाइंट की झलक बनाई गई है. जो यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गांधी जी की स्वाच्छता के संदेश को आगे बढ़ाते हुए स्टेचू और पौधे रखे गए है. आने-जाने वाले यात्रियों को आकर्षित करने के लिए रंग बिरंगी लाइट भी लगाई गई है. इसके अलावा गांधी जी की प्रतिमा, दांडी पथ, गांधी जी…
दोरनापाल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़
दोरनापाल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ रायपुर। दोरनापाल क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस के बीच भुठभेड़ की खबर है, जिसमें पुलिस की ओर से जोरदार जवाब से पस्त नक्सली मौके से फरार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, सुकमा के चिंतागुफा थाना क्षेत्र में 25-30 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी की टीम सर्चिंग पर निकली थी. डब्बाकोंटा, पेंटापाड़ के बीच नक्सलियों से टीम की भिड़ंत हो गई. पुलिस की ओर से की गई जोरदार कार्रवाई से कमजोर पड़े नक्सली मौके से फरार हो गए, सर्चिंग टीम ने मौके से बड़ी…
SC/ST act को लेकर दायर याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई कर सकता है कोर्ट
SC/ST act को लेकर दायर याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई कर सकता है कोर्ट नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि वह अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति (अजा/अजजा) अधिनियम 2018 के संशोधनों को चुनौती देने वाली याचिकाओं एवं केंद्र की पुनर्विचार याचिका को उचित पीठ के समक्ष एक साथ सूचीबद्ध करने पर विचार करेगा। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षा वाली एक पीठ ने कहा कि वह विचार करेगी और जो भी जरूरी होगा, किया जाएगा। अटॉर्नी जनरल (महान्यायवादी) के के वेणुगोपाल ने कहा कि न्यायमूर्ति ए के सीकरी…
राजनेताओं पर दर्ज सभी मुकदमे लिए जाएंगे वापस
राजनेताओं पर दर्ज सभी मुकदमे लिए जाएंगे वापस रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज एनएसयूआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर जमकर निशाना साधा। भूपेश बघेल ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि राजनेताओं पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए बघेल ने कहा कि पाकिस्तान के नवाज़ शरीफ़ अभी जेल में है, पर छत्तीसगढ़ का नवाज़ शरीफ अभी भी खुले में घूम रहे हैं। अभी तो फ़ाइल से थोड़ी धूल हटाई तो इतना तिलमिलाए,…
