गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय अटलनगर में ध्वजारोहण रायपुर। पुलिस मुख्यालय अटलनगर रायपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक श्री अभिषेक पाठक (भापुसे) ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। श्री पाठक ने पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी की ओर से सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों और उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
महीना: जनवरी 2019
विभागों ने झांकियों के माध्यम से शासकीय योजनाओं का किया प्रदर्शन
विभागों ने झांकियों के माध्यम से शासकीय योजनाओं का किया प्रदर्शन रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें नर्तक दल द्वारा गौर माड़िया नृत्य, पंथी नृत्य तथा सरगुजा क्षेत्र के दल ने वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुति दी गई। विभाग के द्वारा प्रदर्शित किए गए झांकियों मे कृषि विभाग, पशुधन विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नरवा, गरवा, घुरवा और बारी शीर्षक पर झांकी का प्रस्तुतिकरण किया…
मंत्रालय में हुआ ध्वजारोहण
मंत्रालय में हुआ ध्वजारोहण रायपुर। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में प्रमुख सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। ध्वजारोहण के अवसर पर मंत्रालयीन सुरक्षाकर्मी, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्य समारोह में सुरक्षा बलो, एन.एन.सी., एन.एन.एस., स्काउट-गाइड का शानदार परेड प्रदर्शन
मुख्य समारोह में सुरक्षा बलो, एन.एन.सी., एन.एन.एस., स्काउट-गाइड का शानदार परेड प्रदर्शन रायपुर। राजधानी रायपुर के ऐहिहासिक पुलिस मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सशत्र बलों, पुलिस सेवा, नगर सेना, एन.सी.सी., एन.एस.एस. और स्काउट -गाइड सहित अश्वारोही दल के 22 टुकड़ियों ने शानदार परेड का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें झारखण्ड पुलिस बल ने भी विशेष रूप से हिस्सा लिया। समारोह में सर्वश्रेष्ठ परेड के लिए चयनित दलों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार तीन वर्गों केन्द्रीय दल, राज्य सुरक्षा बल और जुनियर वर्ग में दिया गया। मुख्यमंत्री श्री…
उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए पुलिस अधिकारी, राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित हुए साहसी बच्चे
उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए पुलिस अधिकारी, राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित हुए साहसी बच्चे रायपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक, सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा पदक (जेल), सराहनीय सुधार सेवा पदक, यूनियन होम मिनिस्टर मेडल और राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित किए, जिसमें पुलिस वीरता पदक से श्री रमेश उसेण्डी निरीक्षक, जिला कोण्डागांव,…
छत्तीसगढ़ को यशस्वी राज्य बनाने में सफल होंगे, जहां हर व्यक्ति का स्वावलम्बन राज्य की शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक बनेगा – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ को यशस्वी राज्य बनाने में सफल होंगे, जहां हर व्यक्ति का स्वावलम्बन राज्य की शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक बनेगा – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह को सम्बोधित करते हुए सत्तरवें गणतंत्र दिवस पर राज्य के नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संविधान की रोशनी में गणतंत्र की मजबूती के लगातार प्रयासों से हम छत्तीसगढ़ को ऐसा यशस्वी राज्य बनाने में सफल होंगे, जहां हर व्यक्ति का स्वावलम्बन राज्य…
मुख्यमंत्री का सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी संघ ने किया अभिनंदन
मुख्यमंत्री का सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी संघ ने किया अभिनंदन रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कल रात्रि सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी संघ ने स्थानीय सर्किट हाऊस के सभाकक्ष में सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सुखद संयोग है कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एक साथ उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने एकीकृत मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़ राज्य की शांति व्यवस्था बनाये रखने और राज्य को अपराध मुक्त करने के प्रयास में…
भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 325 रनों का लक्ष्य
भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 325 रनों का लक्ष्य माउंट माउंगानुई। भारत और न्यूजीलैंड (India vs Newzealand) के बीच द ओवल के मैदान पर पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है।विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में शनिवार (26 जनवरी) को चार विकेट पर 324 रन बनाए। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 87, शिखर धवन ने 66 और अंबाती रायडू ने 47 रन की पारी खेली। महेंद्र…
मध्य प्रदेश की बीएसपी विधायक रामाबाई ने कहा- हम सभी मंत्रियों के बाप हैं
मध्य प्रदेश की बीएसपी विधायक रामाबाई ने कहा- हम सभी मंत्रियों के बाप हैं नई दिल्ली। लगातार कोशिशों के बावजूद मंत्री पद पाने में नाकाम रही मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) विधायक रामाबाई (Ramabai) ने कहा कि वह सभी मंत्रियों से ऊपर हैं और मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) की अगुवाई वाली राज्य सरकार की वे किंगमेकर हैं। पथारिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामाबाई ने कहा कि वे मंत्री नहीं बनाए जाने के बावजूद अच्छा काम करती रहेंगी। विधायक रामाबाई ने कहा- “हम बन जाएं तो…
जम्मू-कश्मीर में गणतंत्र दिवस पर सुरक्षाबलों का करारा जवाब, 2 आतंकियों को किया ढेर
जम्मू-कश्मीर में गणतंत्र दिवस पर सुरक्षाबलों का करारा जवाब, 2 आतंकियों को किया ढेर श्रीनगर। जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकियों को सुरक्षाबलों ने करारा जवाब दिया है। श्रीनगर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार को एनकाउंटर (Encounter) हुआ, जिसमें दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया। बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच सोमवार को मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया…
