गृहमंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

गृहमंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी दुर्ग। गणतंत्र दिवस समारोह दुर्ग जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघले का दुर्ग जिले के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े। गणतंत्र दिवस समारोह में…

मनमोहक लोकगीतों और लोक नृत्यों से सजा गणतंत्र दिवस समारोह

मनमोहक लोकगीतों और लोक नृत्यों से सजा गणतंत्र दिवस समारोह दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में स्थानीय हायर सेकंडरी स्कूल मैदान पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह छात्र-छात्राओं के मनमोहक सामूहिक लोकनृत्यों से सजा रहा। समारोह में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति एवं लोकगीतों से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं व्यायाम का प्रदर्शन किया गया। नगर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के लगभग 450 छात्र-छात्राओं के द्वारा संगीत की धुन पर आकर्षक व्यायाम (पी.टी.)का प्रदर्शन किया गया। निर्मल निकेतन स्कूल कारली दंतेवाड़ा ने तारे जमीन पे…

जिला पंचायत अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया एवं परेड की सलामी ली

जिला पंचायत अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया एवं परेड की सलामी ली मुंगेली। 70वां गणतंत्र दिवस जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में हर्षोल्लास उमंग एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बघेल ने ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली। इस मौके पर कलेक्टर श्री डी. सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर साथ थे। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया। हर्ष के प्र्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान पर छोड़े गये।…

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने किया ध्वजारोहण

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने किया ध्वजारोहण अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, बीस सूत्रीय, वाणिज्यिक कर (जी.एस.टी.) मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज यहां सरगुजा के संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर के राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री का राज्य की जनता के नाम गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। श्री सिंहदेव ने…

स्कूल शिक्षा मंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

स्कूल शिक्षा मंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली सूरजपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन भी किया। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर के स्टेडियम ग्राउण्ड में आयोजित समारोह में स्कूली बच्चों ने देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। डॉ. प्रेमसाय सिंह ने समारोह में नक्सल अभियान में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इनमें प्लाटून कमांडर स्व: श्री…

कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की झांकी को मिला संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार

कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की झांकी को मिला संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार राजनांदगांव। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में जिले के विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विभागीय गतिविधियों और उपलब्धियों पर केन्द्रित आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इनमें कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की झांकी को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। वन विभाग की झांकी द्वितीय और जिला पंचायत राजनांदगांव की झांकी तृतीय स्थान पर रही। मछली पालन, छश्रीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (क्रेडा), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, जल संसाधन मोंगरा बैराज संभाग,…

कृषि एवं जल संसाधन मंत्री ने मुख्य समारोह में फहराया तिरंगा

कृषि एवं जल संसाधन मंत्री ने मुख्य समारोह में फहराया तिरंगा राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में गणतंत्र दिवस का पर्व रिमझिम बारिश के बीच हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय के सर्वेश्वर दास नगर निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। कृषि मंत्री ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया और शांति के प्रतीक कबूतर छोड़े। समारोह में विकास के प्रतीक स्वरूप…

उच्च शिक्षा मंत्री ने किया ध्वजारोहण

उच्च शिक्षा मंत्री ने किया ध्वजारोहण रायगढ़। रायगढ़ जिले में गणतंत्र दिवस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने ध्वजारोहण किया और संयुक्त परेड की सलामी। उच्च शिक्षा मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री पटेल ने शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाये और तिरंगे गुब्बारे भी उड़ाए। उच्च…

जिला कार्यालय में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

जिला कार्यालय में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण मुंगेली। कलेक्टर श्री डी. सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया तत्पश्चात् राष्ट्रगान गाया गया। इस मौके पर कलेक्टर ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेश नशीने, डिप्टी कलेक्टर श्री आरके तम्बोली, श्री आरआर चुरेंद्र सहित जिला…

शहीदो को दी श्रद्धांजलि

शहीदो को दी श्रद्धांजलि जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज कचहरी चैक स्थित शहीद स्मारक परिसर में पुष्प अर्पित कर देश के वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़, पुलिस अधीक्षक आर.एन.दास, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत, सहित विभिन्न नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।