धान खरीदी केन्द्र के तीन प्रभारी निलंबित, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर बर्खास्त

धान खरीदी केन्द्र के तीन प्रभारी निलंबित, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर बर्खास्त जगदलपुर। कलेक्टर डॉ. अय्याज तम्बोली के निर्देश पर सहकारिता विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए धान खरीदी केन्द्रों में अनियमितता बरतने वाले तीन खरीदी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही एक डाटा एन्ट्री ऑपरेटर की सेवाएं समाप्त कर दी गई है तथा तोकापाल लेम्पस मैनेजर श्री कमलू कश्यप को हटा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 25 जनवरी को अनुविभागीय अधिकारी द्वारा बस्तर तहसील की धान खरीदी केन्द्र बस्तर, तोकापाल तहसील की…

प्रमाण पत्रों की जांच उपरांत दावा आपत्ति 2 फरवरी तक

प्रमाण पत्रों की जांच उपरांत दावा आपत्ति 2 फरवरी तक जगदलपुर। जिला पंचायत द्वारा डी.एम.एफ.टी. योजनांतर्गत जगदलपुर के अधिनस्थ जिला, जनपद पंचायतों में सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य (संविदा) के रिक्त पदों पर नियुक्त के लिए 25 सितम्बर 2018 तक आवेदन-पत्र आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदन पत्रों की प्रारंभिक जांच के उपरांत दावा आपत्ति के लिए सूची का प्रकाशन कर दिया गया है, जिसका अवलोकन जिला पंचायत के सूचना पटल पर एवं जिला पंचायत की वेब साईट पर अवलोकन किया जा सकता है। मुख्य कार्यापालन अधिकारी के प्राप्त जानकारी अनुसार…

किसानों ने सेल्फी ली राहुल संग

किसानों ने सेल्फी ली राहुल संग रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अटलनगर (नया रायपुर) में किसान आभार सम्मेलन में किसानों को कर्जमाफी और 2500 रुपए क्विंटल धान खरीदी का प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान मंच पर पहुंंचते ही कई किसानों के चेहरे काफी खिले हुए थे। उनके उत्साह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मंच पर उन्होने राहुल गांधी के साथ सेल्फी भी ले ली।कर्जमाफी से उत्साहित किसान भागवत का तो उत्साह देखते ही बन रहा था। जैसे ही भागवत मंच पर…

मुख्यमंत्री 29 को विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री 29 को विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल जांजगीर-चांपा। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 29 जनवरी को एक दिवसीय प्रवास पर जांजगीर-चांपा जिला आयेंगे और यहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 1.40 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर स्थित पुलिस ग्राउंड से प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे जिले के नगर पंचायत शिवरीनारायण पहुंचेंगे। श्री बघेल दोपहर 2.20 से 2.30 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 2.30 बजे से अपरान्ह 3.30 बजे तक प्रादेशिक शाकम्बरी महोत्सव मे शामिल होंगे। मुख्यमंत्री…

हसदेव लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेला 30 से

हसदेव लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेला 30 से जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा, कांसा और कंचन की नगरी चांपा स्थित भालेराव मैदान में तीन दिवसीय हसदेव लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेला का आयोजन 30 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है। यह महोत्सव एक फरवरी तक चलेगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत मुख्य अतिथि की आसंदी से दोपहर 12.30 बजे तीन दिवसीय हसदेव लोक महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले की अध्यक्षता में आयोजित शुभारंभ महोत्सव में जांजगीर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री…

हसदेव लोक महोत्सव में होंगे विविध कार्यक्रम

हसदेव लोक महोत्सव में होंगे विविध कार्यक्रम जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा, कांसा और कंचन की नगरी चांपा स्थित भालेराव मैदान में तीन दिवसीय हसदेव लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेला का आयोजन 30 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है। यह महोत्सव एक फरवरी तक चलेगा। इस दौरान विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। समारोह के प्रथम दिन अर्थात 30 जनवरी को सुबह 9.30 बजे से यूथ कैरियर फेस्टिवल, दोपहर 1 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रि 8 बजे से छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार एवं टीम द्वारा अनुज शर्मा नाईट का आयोजन किया…

हसदेव लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेला का समापन एक फरवरी को होगा

हसदेव लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेला का समापन एक फरवरी को होगा जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा, कांसा और कंचन की नगरी चांपा स्थित भालेराव मैदान में 30 जनवरी से आयोजित तीन दिवसीय हसदेव लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेला का समापन एक फरवरी को होगा। प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकस मंत्री श्री शिव कुमार डहरिया मुख्य अतिथि की आसंदी से शाम 4 बजे तीन दिवसीय लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेला का समापन करेंगे। जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले की अध्यक्षता में आयोजित समापन समारोह में जांजगीर…

जनदर्शन कार्यक्रम में सुनी गई लोगों की समस्याएं

जनदर्शन कार्यक्रम में सुनी गई लोगों की समस्याएं जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के निर्देश पर जिला कलेक्टोरेट में आयोजित सप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में अपर कलेक्टर द्वय श्री डी.के. सिंह एवं श्री ए.के. धृतलहरे ने जिले के विभिन्न अंचलों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी और उनके समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। जनदर्शन कार्यक्रम में जांजगीर के न्यू चंदनियापारा की निवासी श्रीमती गोपेश्वरी ने आवेदन देकर बताया कि उनके आवास के समक्ष कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसके…

राहुल गांधी पहुँचे रायपुर, भूपेश बघेल और पुनिया ने की अगवानी

राहुल गांधी पहुँचे रायपुर, भूपेश बघेल और पुनिया ने की अगवानी रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी किसान आभार सम्मेलन को संबोधित करने सोमवार दोपहर रायपुर पहुँच पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश संगठन प्रभारी पीएल पुनिया ने की। राहुल गांधी करीब दो बजकर बीस मिनट पर रायपुर एयरपोर्ट पहुँचे और स्वागत स्वीकारने के बाद व्हीआईपी लॉंज में कुछ देर के लिए गए, जहाँ उन्होने सीएम भूपेश बघेल और संगठन प्रभारी पी एल पुनिया से चर्चा की।

वाल्टेयर रेलमंडल की एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के रंगो में परिवर्तन

वाल्टेयर रेलमंडल की एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के रंगो में परिवर्तन जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के वॉल्टेयर रेलमंडल में चलने वाली यात्री ट्रेनों की बोगियों के रंग बदलने को लेकर रेलवे ने अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत अब एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों की बोगियों के रंगों को बदला जा रहा है। वॉल्टेयर रेलमंडल के प्रवक्ता जयराम बिरलंगी ने बताया कि इस अभियान के तहत एक्सप्रेस ट्रेनों की बोगियों को क्रीम और भूरा रंग से रंगा जा रहा है। छह महीने पहले शुरू किए गए प्रोजेक्ट उत्कृष्ट के तहत पहले सुपरफास्ट…