जन-घोषणा पत्र के वादों को पूरा करने की दिशा में हमारा पहला कदम है तृतीय अनुपूरक – मुख्यमंत्री रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि जन घोषणा पत्र के सभी वादों को सरकार क्रमश: पूरा कर रही है। श्री बघेल ने कहा कि तृतीय अनुपूरक बजट इस दिशा में उनकी सरकार का पहला कदम है। किसानों के 6100 करोड़ रूपए की कर्ज माफी और उनसे 2500 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने के वादे को पूरा करने के लिए भी तृतीय अनुपूरक में आवश्यक राशि का प्रावधान…
महीना: जनवरी 2019
मुख्यमंत्री को लोहण्डीगुड़ा के किसानों ने दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री को लोहण्डीगुड़ा के किसानों ने दिया धन्यवाद रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में विधायक श्री दीपक बैज के नेतृत्व में लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र के किसानों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने बस्तर जिले के लोहाण्डीगुड़ा में लगभग एक दशक पहले टाटा इस्पात संयंत्र की स्थापना के लिए तत्कालीन राज्य शासन द्वारा अधिग्रहित किसानों की निजी भूमि वापस करने के फैसले के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल को धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल ताकरागुडा ग्राम पंचायत के सरपंच श्री किड़मुरा मांडवी ने मुख्यमंत्री बघेल को बताया…
फरसपाल विद्यालय के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात
फरसपाल विद्यालय के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से विधानसभा परिसर में दंतेवाड़ा जिले के ग्राम फरसपाल (विकासखण्ड-गीदम) के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मुलाकात की। श्री बघेल ने विद्यार्थियों से बड़े स्नेह के साथ उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती देवती कर्मा, रायपुर नगर निगम की पूर्व महापौर श्रीमती किरणमयी नायक और फरसपाल विद्यालय के प्राचार्य श्री पी.एस. सोनवानी भी उपस्थित थे। विद्यार्थियों ने विधानसभा…
राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा,भगत ने भाजपा पर बोला हमला
राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा,भगत ने भाजपा पर बोला हमला रायपुर। शीतकालीन सत्र के चौथे दिन आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरु हुई. चर्चा में शामिल होते हुए कांग्रेस विधायक अमरजीत भगत ने भूपेश सरकार को किसानों की सरकार बताया. किसानों के हित मे फैसले का यह काम वहीं कर सकता है, जो किसान रहा हो, और किसानों के दर्द को समझता हो. पिछली भाजपा सरकार का आलोचना करते हुए कहा कि उनके राज में किसानों ने आत्महत्या तक किये. आत्महत्या जैसा कदम कोई ऐसे ही नहीं उठाता। जब…
सामान्य वर्ग को दस फीसदी आरक्षण,कांग्रेस ने बताया छलावा
सामान्य वर्ग को दस फीसदी आरक्षण,कांग्रेस ने बताया छलावा रायपुर। लोकसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सदन में सामान्य वर्ग के आर्थिक रुप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने वाला बिल पारित हो गया। इस बिल पर नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस बिल को मोदी सरकार का चुनावी स्टंट करार दिया है। सिंहदेव के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सवर्णों को साधने की कोशिश की जा रही है।वहीं मंत्री रविंद चौबे ने इस प्रधानमंत्री की घोषणा…
शराब बंदी करें,संवर जायेगा छत्तीसगढ़-जोगी
शराब बंदी करें,संवर जायेगा छत्तीसगढ़-जोगी रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने बेहद गंभीरता से शराब का मसला उठाया. उन्होंने शराब को प्रदेश की बर्बादी की वजह बताई और सरकार से शराबबंदी का वादा पूरा करने के लिए कहा. जोगी ने शराब की लत से बर्बाद होते परिवारों का उदाहरण सदन के सामने रखा. जोगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ भारत का सबसे धनवान प्रदेश है, लेकिन यहां का व्यक्ति इसलिए गरीब है क्योंकि शराब ने उन्हें बर्बाद कर दिया है. न जाने कितनी बहने विधवा हो गई, कितने बच्चे अनाथ हो…
जन घोषणा पत्र, राज्यपाल का अभिभाषण और अनुपूरक बजट में विरोधाभास-जोगी
जन घोषणा पत्र, राज्यपाल का अभिभाषण और अनुपूरक बजट में विरोधाभास-जोगी रायपुर। पांचवीं विधानसभा के पहले सत्र में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रमुख अजीत जोगी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कहा कि मेरे हाथ में तीन दस्तावेज हैं. एक कांग्रेस का जन घोषणा पत्र, एक राज्यपाल का अभिभाषण और एक अनुपूरक बजट, जब मैंने इन तीनों दस्तावेजों को पढ़ा तो मुझे इसमें विरोधाभास लगता है. जोगी ने कहा कि कांग्रेस का जो घोषणा पत्र है, उसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभाओं में दोहराया.…
मुख्यमंत्री से सामरी क्षेत्र के ग्रामीणों की सौजन्य मुलाकात
जीएसटी उपायुक्त सहित चार निरीक्षक से मारपीट,दो ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ जुर्म दर्ज
जीएसटी उपायुक्त सहित चार निरीक्षक से मारपीट,दो ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ जुर्म दर्ज रायपुर। जीएसटी उपायुक्त सहित चार निरीक्षकों से मारपीट करने वाले दो ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ धरसींवा पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। जीएसटी विभाग के उपायुक्त नरेन्द्र वर्मा अपने चार निरीक्षकों के साथ विगत दिनो ग्राम देवरी के पास ओवरलोड वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी बिलासपुर की तरफ से आ रही ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 3571, सीजी 04 जेसी 9284 व एमपी 20 एचबी 4861 को रोके। उक्त ट्रक में आयरन स्टील क्षमता से अधिक मात्र…
निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह को फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष बनाए जाने की मांग
निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह को फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष बनाए जाने की मांग रायपुर। छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने से लोक कलाकारों एवं छालीवुड से जुड़े लोगों में भारी उत्साह है. लोक कलाकारों को अब मान सम्मान मिलने की एक उम्मीद जगी है. इसी उम्मीद में नई सरकार को प्रदेश के अनुभवी निर्माता एवं निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह के साथ छालीवुड के तमाम कलाकारों ने विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शुभकामनाएं दी. इस दौरान फिल्मी कलाकारों ने एकजुट होकर पुष्पेंद्र सिंह को फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष बनाए जाने की…
