रायपुर हॉफ मैराथन दौड़ 24 फरवरी को, ऑनलाईन पंजीयन 15 फरवरी तक

रायपुर हॉफ मैराथन दौड़ 24 फरवरी को, ऑनलाईन पंजीयन 15 फरवरी तक मुंगेली। खेल एवं युवा कल्याण द्वारा राष्ट्रीय स्तर की रायपुर हॉफ मैराथन का आयोजन 24 फरवरी 2019 रविवार को अटल नगर रायपुर में प्रात: 7.30 बजे से आयोजित की जाएगी। यह मैराथन का तीसरा संस्करण होगा। मैराथन में विभिन्न वर्गो में महिला, पुरूष व वरिष्ठ नागरिकों के लिये 21 किमी., 10 किमी., 05 किमी. एवं दिव्यांगों के लिये 03 किमी. ट्रायसिकल रेस व दृष्टि बाधितों के लिये 01 किमी. की दौड़ आयोजित की जायेगी। विजेताओं को लगभग 32…

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया उप जेल में लीगल एण्ड क्लीनिक का शुभारंभ

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया उप जेल में लीगल एण्ड क्लीनिक का शुभारंभ मुंगेली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जी.एस. कुंजाम ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर उप जेल मुंगेली में बंदियों की विधि लाभ हेतु लीगल एण्ड क्लीनिक का शुभारंभ किया। उन्होने बंदियों को विधिक साक्षरता के संबंध में मार्गदर्शन भी किया तथा बंदियों को विधि का ज्ञान सिखाया। इस मौके पर अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती नीलिमा सिंह बघेल, अपर सत्र न्यायाधीश श्री एस.के. जायसवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री शैलेष शर्मा, व्यवहार न्यायाधीश श्री अमित मात्रे ने भी विधिक…

कंपनियों से निवेश राशि वापस दिलाने हेतु प्राप्त आवेदनों पर होगी कार्यवाही

कंपनियों से निवेश राशि वापस दिलाने हेतु प्राप्त आवेदनों पर होगी कार्यवाही मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री डी. सिंह ने पुलिस अधीक्षक मुंगेली को स्मरण पत्र लिखकर कहा है कि छत्तीसगढ़ के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 के अंतर्गत कंपनियों में निवेश राशि वापस दिलाये जाने हेतु प्रस्तुत आवेदन पत्रों पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि आवेदकों द्वारा 38 लाख 44 हजार 836 रूपये का निवेश विभिन्न कंपनियों में किया गया है। परिपक्वता अवधि पश्चात कंपनी द्वारा राशि वापस नहीं की जा रही है। प्राप्त जानकारी…

लाठीचार्ज मामले में 4 के बयान दर्ज

लाठीचार्ज मामले में 4 के बयान दर्ज बिलासपुर। विधानसभा चुनाव से पहले 18 सिंतबर को कांग्रेस भवन में पुलिस द्वारा कांग्रेसियों पर हुए लाठीचार्ज मामले में आज मजिस्ट्रेट के सामने 17 कांग्रेसियों की गवाही होनी थी। जिसमें से 4 कांग्रेसी अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे। बिलासपुर एडीएम व जांच मजिस्ट्रेट बीएस उइके की बेंच में चारों की गवाही दर्ज की गई। मजिस्ट्रेट के समक्ष सबसे पहले शहर अध्यक्ष सीमा पांडेय ने गवाही दी। इसके बाद शहर कांग्रेस संगठन सचिव अजरा खान, कमलेश दुबे और कमल गुप्ता ने अपने अपने बयान…

ननकी राम कंवर ने धान खरीदी की अवधि बढ़ाने की मांग

ननकी राम कंवर ने धान खरीदी की अवधि बढ़ाने की मांग कोरबा। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि 15 फरवरी तक बढ़ाने की मांग राज्य सरकार से की है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया में भारी अव्यवस्था के चलते किसानों का पूरा धान खरीदी केन्द्रों में नहीं पहुंच पाया है। दो दिन बाद 31 जनवरी को धान खरीदी की समय-सीमा समाप्त हो जाएगी। प्रदेश के हजारों किसान समर्थन मूल्य और बोनस से वंचित हो जाएंगे।

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा धरसीवां। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिससे बाइक में सवार दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पिता की गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए रायपुर में भर्ती करवाया गया है. घटना रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के मेटल पार्क के पास हुआ है. जानकारी के मुताबिक धरसीवां के कुकेरा निवासी साहू परिवार में लवकुमार साहू उम्र 10 वर्ष की तबियत खराब होने और कोई साधन न मिलने से उनके…

साइंस व आर्ट एक्जिविशन में स्कूली बच्चों ने दिखाए हूनर

साइंस व आर्ट एक्जिविशन में स्कूली बच्चों ने दिखाए हूनर रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नेशनल कान्वेंट स्कूल सुंदरनगर शाखा में साइंस एवं आर्ट एक्जिविशन का आयोजन किया गया। प्राइमरी स्कूल के विद्याार्थियों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न मॉडल्स प्रदर्शित किया। सोलर कुकर, मोटर बोट, ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट, हीटर, पवन चक्की आदि जैसे वर्किग मॉडल्स ने अभिवावकों व बच्चों का मन मोह लिया। साथ ही एक नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया, जिसमे लक्ष्मण झूला, घड़ी चौक, मोर रायपुर लोगो के मॉडल्स बच्चो व टीचर्स…

नहीं चाहिए मोदी का हिंदुस्तान

नहीं चाहिए मोदी का हिंदुस्तान कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी ने रायपुर के अटलनगर से मोदी को खुली चुनौती दे दी कि हमें नहीं चाहिए मोदी का हिंदुस्तान जहां अनिल अंबानी, नीरव मोदी, माल्या और चौकसी जैसे लोग हिंदुस्तान के लोगों की पैसा छीनते हैं। इसलिए 2019 की लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जितायें और कांग्रेस पार्टी की ओर से वे मंच से बड़ा ऐलान कर गए कि हिंदुस्तान के हर व्यक्ति को मिनिमम इंकम देंगे जो अब तक नहीं हो पाया है। किसानों की ऋणमाफी आभार रैली में छत्तीसगढ़ पहुंचे…

निधन- श्रीमती कमला सिंह

निधन- श्रीमती कमला सिंह जांजगीर-चांपा। भैंसदा के प्रतिष्ठित ठाकुर परिवार के स्व. पलटन सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती कमला सिंह का आज 28 जनवरी को निधन हो गया। वे 97 वर्ष की थी। उनका दाह संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया, जिसमें मुखाग्रि उनके पुत्र आदित्य सिंह द्वारा दिया गया। वे अपने पीछे एक बेटे व तीन बेटियों का भरापूरा परिवार पीछे छोड़ गई है। उनकी अंतिम संस्कार में स्थानीय स्वजातीय बंधु, ग्रामवासी सहित रिश्तेदार बड़ी संख्या में मौजूद थे।

आकस्मिक मृत्यु पर मुआवजा राशि वितरित

आकस्मिक मृत्यु पर मुआवजा राशि वितरित कोण्डागांव। दुर्घटना एवं अकाल मृत्यु होने पर शासन द्वारा मृतक के परिजनों को आर्थिक राशि दिए जाने का प्रावधान है इसी प्रकार के चार प्रकरण में सोलह लाख रूपये की राशि मृतकों के आश्रितों को वितरित की गई। जिला कलेक्टर श्री नीलकंठ टीकाम द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधानों के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों को प्रयोग करते हुए प्राकृतिक आपदा एवं दुर्घटनाओं के कारण सहायता एवं अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें दिनांक 02.10.2018 को पुरनी बाई पति मनसाय उम्र 50वर्ष ग्राम…