निगम कर्मियों व सब्जी कारोबारियों में झड़प

निगम कर्मियों व सब्जी कारोबारियों में झड़प रायपुर। राजधानी रायपुर के शास्त्री मार्केट में सब्जी व्यापरियों और निगम कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई है. यह झड़प बिना सूचना के चालान काटने पर हुआ है. जिसको लेकर सब्जी व्यापारी विरोध करते हुए दुकानों को बंद कर नारेबाजी कर रहे हैं. व्यापारियों का कहना है कि निगम के कर्मचारी कार्रवाई के नाम से परेशान करते है. बिना किसी सूचना दिए ही चालान काटा दिया जाता है. जबकि हम नियम मुताबिक ही दुकान लगाते है. इस दौरान मौके पर पुलिस भी मौजूद…

द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर के रिलीज होते ही युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर के रिलीज होते ही युवा कांग्रेस का प्रदर्शन रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल पर बनी द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर आज रिलीज हो गई है. रिलीज के पहले दिन ही राजधानी रायपुर के 36 मॉल में फि़ल्म को लेकर युवक कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन की वजह से 9.30 बजे का शो पुलिस और मॉल मैनेजर के हस्तक्षेप के बाद 1 घंटे की देरी से 10,30 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरु हुआ. 36 मॉल के बाहर पुलिस ने कड़ा पहरा दे रखा है.…

स्पॉ सेंटर के आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा, 5गिरफ्तार

स्पॉ सेंटर के आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा, 5गिरफ्तार रायपुर। श्याम प्लाजा में संचालित ज़ारा स्पा सेंटर पर पुलिस ने गुरुवार रात 9 बजे दबिश दी है. मौके पर पुलिस ने 4 लड़कियों समेत 1 ग्राहक और स्पॉ सेंटर के मैनेजर को गिरफ्तार किया है. जिस्मफरोशी की शिकायत पर पुलिस ने छापामार कर कार्रवाई की है. सिविल लाइन थाना इलाके का मामला है.पुलिस ने बताया कि एसपी के निर्देश पर पॉइंटर भेजकर छापा मारा गया है. पकड़ी गई सभी लड़कियां नार्थ ईस्ट की रहने वाली हैं. आरोपियों से मोबाइल पर्स…

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर डॉ. रमन को नेताओं ने दी बधाई

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर डॉ. रमन को नेताओं ने दी बधाई नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव में हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को भाजपा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह को बधाई देने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष धरम लाल कौशिक, महामंत्री संगठन पवन साय, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, सुभाष राव, भूपेंद्र सवन्नी, नालिनीश ठोक ने दिल्ली में सांसद अभिषेक सिंह के निवास पर मुलाकात की।

मुख्यमंत्री 12 जनवरी को दुर्ग, नारायणपुर, गिरौदपुरी और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री 12 जनवरी को दुर्ग, नारायणपुर, गिरौदपुरी और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 12 जनवरी को दुर्ग, नारायणपुर, गिरौदपुरी (जिला बलौदाबाजार ) और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भिलाई से सवेरे 10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 10.10 बजे दुर्ग जिले के नेवई स्थित छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय पहंुचेंगे और वहां स्वामी विवेकानंद जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।…

24 घंटे में दोबारा थरथराया जम्मू-कश्मीर, भूकंप से सहमे नागरिक

24 घंटे में दोबारा थरथराया जम्मू-कश्मीर, भूकंप से सहमे नागरिक श्रीनगर। श्रीनगर में शुक्रवार को भूकंप आया और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.0 मापी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में जम्मू कश्मीर में यह दूसरा भूकंप है। इन दोनों भूकंप में से आज का भूकंप सुबह 8.21 बजे आया। बता दें कि भूकंप का केन्द्र पुराने शहर में 10 किलोमीटर की गहराई में केन्द्रित था। उन्होंने बताया…

टेस्ट में सफलता के बाद विश्व कप की तैयारी शुरू करेगा भारत

टेस्ट में सफलता के बाद विश्व कप की तैयारी शुरू करेगा भारत सिडनी। टेस्ट में सफलता के बाद गैरजरूरी विवाद का सामना कर रही भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार से यहां शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के साथ विश्व कप की अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने की कोशिश करेगी। हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल की एक टीवी शो के दौरान महिलाओं के प्रति ‘अनुचित’ टिप्पणी से भारतीय टीम का ध्यान भंग हुआ होगा। पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय से पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी कहा…

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर जनता को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर जनता को दी बधाई रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल 12 जनवरी को महान दार्शनिक और समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वामी विवेकानंद भारत की उन महान विभूतियों में से थे, जिन्होंने देश और दुनिया को मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया। श्री बघेल ने कहा कि हम सबके लिए यह गर्व का…

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के चलते श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग बंद, 24 घंटे में आया दूसरी बार भूकंप

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के चलते श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग बंद, 24 घंटे में आया दूसरी बार भूकंप श्रीनगर। श्रीनगर में शुक्रवार को भूकंप आया और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.0 मापी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में जम्मू कश्मीर में यह दूसरा भूकंप है । इन दोनों भूकंप में से आज का भूकंप सुबह 8.21 बजे आया। भूकंप का केन्द्र पुराने शहर में 10 किलोमीटर की गहराई…

सामान्य वर्ग को 10% आरक्षण के संविधान संशोधन विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सामान्य वर्ग को 10% आरक्षण के संविधान संशोधन विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती नई दिल्ली। सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के संविधान संशोधन विधेयक को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई। यूथ फॉर इक्वेलिटी नामक ग्रुप और डॉ कौशल कांत मिश्रा द्वारा दाखिल की गई याचिका में कहा गया है कि यह संशोधन सुप्रीम कोर्ट के द्वारा तय किए गए 50 फीसदी सीमा का उल्लंघन करता है। गैर सरकारी संगठन यूथ फॉर इक्वेलिटी और कौशल कांत मिश्रा ने याचिका…