रायन इंटरनेशनल स्कूल द्वारा दौड़ का आयोजन

रायन इंटरनेशनल स्कूल द्वारा दौड़ का आयोजन रायपुर। रायन इंटरनेशनल स्पोर्ट्स क्लब द्वारा दौड़ का आयोजन मरीन ड्राइव में दिनांक 13-01 -2019 को प्रात: 7.30 बजे आयोजित किया गया है। यह दौड़ मरीन ड्राइव गुरुद्वारा के पास से प्रारम्भ होकर तेलीबांधा चौक, अवन्ति विहार चौक, आकांक्षा स्कूल के रास्ते से रायन स्कूल में समाप्त होगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह, शामिल होंगे।

CBI चीफ के पद से हटाए जाने के 1 दिन बाद वर्मा ने नौकरी से दिया इस्तीफा

CBI चीफ के पद से हटाए जाने के 1 दिन बाद वर्मा ने नौकरी से दिया इस्तीफा नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक आलोक वर्मा ने शुक्रवार को सेवा से इस्तीफा दे दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने गुरूवार को उन्हें सीबीआई निदेशक के पद से हटा दिया था। वर्मा ने अपने त्याग-पत्र में कहा कि यह ‘सामूहिक आत्ममंथन’ का क्षण है। पीटीआई-भाषा ने वर्मा का त्याग-पत्र देखा है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के सचिव को भेजे गए अपने इस्तीफे…

छत्रपति हत्या मामले में राम रहीम समेत 3 अन्य दोषी करार, 17 को होगी सजा

छत्रपति हत्या मामले में राम रहीम समेत 3 अन्य दोषी करार, 17 को होगी सजा पंचकुला। सीबीआई की एक अदालत ने 2002 में पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हुई हत्या के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और तीन अन्य को शुक्रवार को दोषी करार दिया। उन्हें 17 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी। विशेष सीबीआई न्यायाधीश जगदीप सिंह ने यहां डेरा प्रमुख और तीन अन्य को इस मामले में दोषी ठहराया। सीबीआई के वकील एचपीएस वर्मा ने पीटीआई बताया, ‘सभी चार आरोपियों को दोषी ठहराया गया…

मुख्यमंत्री को मिला गायत्री परिवार के 108 कुण्डीय महायज्ञ का आमंत्रण

मुख्यमंत्री को मिला गायत्री परिवार के 108 कुण्डीय महायज्ञ का आमंत्रण रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राज्य अतिथि गृह पहुना में अखिल भारतीय गायत्री परिवार के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकत की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को रायपुर जिले के ग्राम चम्पारण्य में 31 जनवरी से 03 फरवरी और बिलासपुर जिले के ग्राम चिल्हाटी में 21 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित होने वाले 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को अखिल भारतीय गायत्री परिवार के प्रमुख प्रणव…

प्रदेश के आंगनबाड़ी केन्द्रों को अधिक सुविधाजनक बनाने की कवायद

प्रदेश के आंगनबाड़ी केन्द्रों को अधिक सुविधाजनक बनाने की कवायद रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडि़या ने प्रदेश में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को और भी अधिक सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हाल ही में यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। श्रीमती भेंडि़या ने आंगनबाड़ी भवनों में शौचालय, बिजली और पानी की व्यवस्था सहित पूरक पोषण आहार के संबंध में जानकारी ली और अधिकारियों को संचालित सभी आंगनबाड़ी भवनों में शौचालय की व्यवस्था करने के…

बीजापुर में पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन का निर्माण अंतिम चरण में

बीजापुर में पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन का निर्माण अंतिम चरण में रायपुर। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा बस्तर संभाग के अंतर्गत जिला मुख्यालय बीजापुर में लगभग 35 करोड़ रूपए लागत के दो बड़े नये शैक्षणिक भवनों की स्वीकृति दी गई है। इनमें शासकीय पॉलिटेक्निक भवन का निर्माण अंतिम चरण में है। इस भवन के लिए 08 करोड़ 99 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार नवोदय विद्यालय भवन के लिए निविदा प्रक्रिया जारी है। इस भवन के लिए 25 करोड़ 87 लाख रूपए मंजूर किए गए हैं।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय युवा दिवस पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं रायपुर। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं आम नागरिक को दी हैं। राज्यपाल ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा कि स्वामी विवेकानन्द के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी है। स्वामी विवेकानंद का संदेश ‘उठो, जागो, और ध्येय की प्राप्ति तक रूको मतÓ हमेशा देश और दुनिया के युवाओं को…

औंराभाटा-हिरीयापारा सड़क का निर्माण शुरू

औंराभाटा-हिरीयापारा सड़क का निर्माण शुरू रायपुर। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर) जिले के दंतेवाड़ा-टेकनार-बालपेट-गुमड़ा-गीदम मार्ग के अंतर्गत ग्राम औंराभाटा से हिरीयापारा तक सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। लगभग छह किलोमीटर लम्बाई के इस सड़क के लिए आर.आर.पी.-फेस-2 के अंतर्गत पांच करोड़ 83 लाख 77 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। वर्तमान में सड़क की एक ओर मिट्टी भराई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

भानपुरी-मुण्डागांव-नारायणपाल सड़क का निर्माण प्रगति पर

भानपुरी-मुण्डागांव-नारायणपाल सड़क का निर्माण प्रगति पर रायपुर। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा नारायणपुर जिले के अंतर्गत भानपुरी-मुण्डागांव-नारायणपाल सड़क के निर्माण और उन्नयन का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। लगभग 23 किलोमीटर लम्बाई वाले इस मार्ग के लिए 39 करोड़ 99 लाख रूपए मंजूर किए गए हैं। इस कार्य को आगामी जून माह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ने ली विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ने ली विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार ने आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री डी.डी. सिंह, ग्रामोद्योग के सचिव श्री हेमंत पहारे, प्रबंध संचालक माटीकला बोर्ड श्री आलोक अवस्थी, प्रबंध संचालक ग्रामोद्योग श्री नीलमनाम देव एक्का सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।