लोधी समाज ने किया सीएम भूपेश बघेल का सम्मान भिलाई। पाटन विकासखण्ड के ग्राम मोतीपुर में सीएम का सम्मान किया गया, जिसमें लोधी समाज के सामुदायिक भवन जो नवनिर्मति भवन का लोकार्पण भी किया गया। इस मौके पर मंच में उपस्थित अध्यक्ष जिलापंचायत राजनांदगांव चितलेखा वर्मा ने मुख्यमंत्री से मांग किया कि वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी के बलिदान दिवस 20 मार्च को राज्य में शासकीय अवकाश घोषित किया जाए।अंचल वासियो ने मोतीपुर स्थित सामुदायिक भवन के सामने वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की मूर्ति स्थापना सहित चौक का नाम…
महीना: जनवरी 2019
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत रायपुर। रावाभाठा रोड मेटल पार्क के पास कल शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक में सवार बालक सहित एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची खमतराई पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही ट्रक जप्त कार चालक को हिरासत में लिया है। ग्राम कुकेरा निवासी रवि प्रकाश साहू अपने 10 वर्षीय पुत्र लव कुमार…
देहव्यापार के लिए बाहर से आईं दो युवतियां गिरफ्तार
देहव्यापार के लिए बाहर से आईं दो युवतियां गिरफ्तार बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र के एक होटल से सोमवार की देर रात दो युवतियों पकड़ा गया। पुलिस को शहर में बाहर से युवतियों को लाकर देहव्यापार चलाए जाने की लंबे समय से सूचना मिल रही थी। रात में बाहर से आई दो युवतियों के बाहर से आकर ठहरने की सूचना मिली। इसके बाद महिला पुलिस टीम ने होटल में छापामार कर दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। फिलहाल दोनों युवतियों से पूछताछ की जा रही है। जांच में उन्हें…
मोनेट पॉवर प्लांट में ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत
मोनेट पॉवर प्लांट में ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत रायगढ़। रेडीकास्ट इंडस्ट्रीज के श्रमिक की काम करने के दौरान ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई, मृतक का नाम जहिर वैद्य बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के 24 परगना निवासी जहिर वैद्य रेडीकास्ट इंडस्ट्रीज में श्रमिक का कार्य करता था। मंगलवार को मोनेट इस्पात के एसएमएस में रूप सेटिंग का कार्य करने के दौरान ऊंचाई से गिर गया, उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कंपनी…
नक्सलियों ने यात्री बस को लगाई आग
नक्सलियों ने यात्री बस को लगाई आग सुकमा। उड़ीसा के मलकानगिरी से एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत की खबर सामने आ रही है. नक्सलियों ने एक यात्री बस को जला दिया है. मामला बीती रात का बताया जा रहा है. मलकानगिरी एसपी जगमोहन मीणा ने बताया कि महुपदर से 7 किलोमीटर दूर मुंडागुड़ा इलाके का मामला है. यह इलाका उड़ीसा छत्तीसगढ़ बार्डर से 1 किलोमीटर दूर स्थित है. एसपी के मुताबिक निजी यात्री बस रात में खड़ी थी उस दौरान तकरीबन 50 से 100 की संख्या में हथियारबंद…
मदरसा ए मदनी में उल्लास पूर्वक मना गणतंत्र दिवस
मदरसा ए मदनी में उल्लास पूर्वक मना गणतंत्र दिवस जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा संचालित मदरसा ए मदनी नैला में 70 वॉ गणतंत्र दिवस उल्लास पूर्वक मनाया गया। प्रात: मदरसा में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। जो नैला के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर मदरसा प्रांगण पहुंचने पर ध्वजारोहण नैला मस्जिद के ईमाम मौलाना अजरूद्दीन द्वारा किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मदरसा के अध्यक्ष रफीक सिद्धिकी, पार्षद अरमान खान, शिक्षिका रूबी, साहिन, अतिया बेगम, सचिव खलील…
प्राथमिक शाला औंराईकला में मनाया गणतंत्र दिवस
प्राथमिक शाला औंराईकला में मनाया गणतंत्र दिवस जांजगीर-चांपा। जनपद पंचायत प्राथमिक शाला औंराईकला में 70 वॉ गणतंत्र दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। प्रात: अध्ययरत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जो गांव भ्रमण किया गया। तत्पश्चात विद्यालय प्रांगण में श्रीमती प्रेमबाई यादव सरपंच द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर प्रधान पाठक धरम सिंह, अमरनाथ निर्मलकर, शिक्षिका शमा सिद्धिकी, श्रद्धा साहू, उषा साहू, दशरथ यादव, राजकुमार सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक व छात्र-छात्राओं के पालकगण उपस्थित थे।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने बाबूलाल सेन
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने बाबूलाल सेन जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलीप षाडग़ी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल की अनुशंसा पर नगर के ऊर्जावान एवं क्षेत्र के जाने माने कलाकार बाबूलाल सेन को कांग्रेस के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। ज्ञातब्य हो कि श्री सेन अंकुर सांस्कृतिक रंगमंच के जाने माने कलाकार है तथा जिन्होंने अविनय के क्षेत्र में अॅचल का नाम रोशन किया है। उनकी नियुक्ति से जिले एवं नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं अभिनय व सांस्कृतिक जगत…
मोदी 8 को रायगढ़ से करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद
मोदी 8 को रायगढ़ से करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ फरवरी को रायगढ़ आएंगे। उनकी एक बड़ी सभा होगी। कह सकते हैं लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगें। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आसन्न लोकसभा चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश की मध्य हिंदी प्रांत में पहला कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री मोदी की इस सभा को सफलतम बनाने की महती जवाबदेही संगठन पर है।
जांच पर रोक लगाने मुकेश गुप्ता की मांग हाईकोर्ट ने किया खारिज
जांच पर रोक लगाने मुकेश गुप्ता की मांग हाईकोर्ट ने किया खारिज रायपुर। डीजी मुकेश गुप्ता को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. मुकेश गुप्ता की ओर से जांच पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. मतलब सरकार की ओऱ से मुकेश गुप्ता के खिलाफ दिए गए पुलिस जांच जारी रहेगी. पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने मिक्की मेहता की संदिग्घ मौत मामले में डीजी मुकेश गुप्ता की भूमिका होने का आरोप लगाते हुए भूपेश सरकार से शिकायत कर जांच की मांग की…
