बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मुख्यमंत्री ने गोटा खेला रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंनडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय ‘लईका मड़ई‘ के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर स्कूली बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर छत्तीसगढ़ के परम्परागत खेल गोटा खेल कर उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही उन्होंने यहां के पाम्परिक खेल भौंरा चलाकर उसे अपनी हथेलियों में नचाया। उन्होंने भौंरा को हवा उछाल कर भी उसे अपने हथेलियों में चलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य…
दिन: 31 जनवरी 2019
आत्म अवलोकन कर विद्यार्थी अपनी कमजोरी को अवसर में बदले : भूपेश बघेल
आत्म अवलोकन कर विद्यार्थी अपनी कमजोरी को अवसर में बदले : भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई-3 स्थित डाॅ. खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विद्यार्थियों से कहा कि ऐसा कोई भी लक्ष्य नहीं है, जिसे व्यक्ति हासिल नहीं कर सकता, जरूरत है तो केवल ईमानदार प्रयास, और सही प्लानिंग के साथ कड़ी मेहनत करने की। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए आत्म अवलोकन कर आगे बढ़ने और अपनी कमजोरी को अवसर में बदलने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री…
सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में मसीही समाज का उल्लेखनीय योगदान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में मसीही समाज का उल्लेखनीय योगदान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि मसीही समाज द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। संस्था के द्वारा गरीबों, अनाथों, विधवाओं के जीवन को संवारने का कार्य मानवीय सहृदयता का परिचायक है। इस आशय का विचार मुख्यमंत्री ने कल शाम भिलाई के दशहरा मैदान में राष्ट्रीय मसीही संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि मसीह समाज के कार्यक्रम में आकर उन्हें आनंद की अनुभूति…
मुख्यमंत्री शामिल हुए भक्त गुहा निषाद राज जयंती समारोह में भगवान श्रीराम के पद चिन्हों पर चलने वाला निषाद समाज: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री शामिल हुए भक्त गुहा निषाद राज जयंती समारोह में भगवान श्रीराम के पद चिन्हों पर चलने वाला निषाद समाज: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल शाम दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम भोथली में आयोजित भक्त गुहा निषाद राज जयंती समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि निषाद समाज भगवान श्रीराम के पद चिन्हों पर चलने वाला सरल और सहज समाज है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भक्त गुहा निषाद राज, समाज के आदर्श और गौरव हैं, जिन्होंने भगवान श्रीराम…
शीतलहर के कारण प्रथम पाली में कक्षाएं 8 बजे से होगी संचालित
शीतलहर के कारण प्रथम पाली में कक्षाएं 8 बजे से होगी संचालित मुंगेली। कलेक्टर श्री डी. सिंह ने शीत लहर को ध्यान में रखते हुए छात्रहित में जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त शालाओं के प्राचार्यो एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रथम पाली में संचालन का समय प्रात: 7.30 बजे के स्थान पर 8 बजे से अपरान्ह 11.30 बजे तक किया है। उक्त व्यवस्था 10 फरवरी 2019 तक लागू होगी तथा 11 फरवरी 2019 से शाला पूर्ववत शासन के निर्देशानुसार समय पर संचालित होगी।
मृतक के वारिस के लिए 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
मृतक के वारिस के लिए 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत मुंगेली। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुंगेली द्वारा तहसीलदार के जांच प्रतिवेदन के आधार पर आर्थिक सहायता योजनांतर्गत तहसील व जिला मुंगेली के ग्राम खैरा सेतगंगा निवासी मृतक स्व. मालिकराम आ. देवप्रसाद के निकटतम वारिस पत्नी श्रीमती सोना बाई को 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृति प्रदान की गई है।
नवोदय विद्यालय मल्हार में प्रवेश हेतु पार्श्व परीक्षा 2 फरवरी को
नवोदय विद्यालय मल्हार में प्रवेश हेतु पार्श्व परीक्षा 2 फरवरी को मुंगेली। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा नवमीं के लिये पार्श्व परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय मुंगेली के प्राचार्य ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार जिला बिलासपुर में कक्षा नवमीं के रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु पाश्र्व परीक्षा 2 फरवरी 2019 को सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में प्रवेश के लिये मुंगेली जिले के अभ्यर्थी भी पात्रता रखते हुए आवेदन किये है। उक्त परीक्षा का आयोजन…
विभागीय अधिकारी आमजनों की समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निराकरण करें
विभागीय अधिकारी आमजनों की समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निराकरण करें बालोद। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने अधिकारियों से कहा कि आमजन विभागीय योजनाओं, समस्याओं आदि के संबंध में कार्यालय आते हैं तो अधिकारी उनसे अवश्य मिलें, उनकी समस्याओं को सुने और नियमानुसार त्वरित निराकरण करें। श्रीमती कौशल आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देषित कर रही थी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने स्तर के कार्यों तथा समस्याओं का स्वयं निराकरण करें। कलेक्टर ने निर्देषित किया कि शासकीय कार्यालयों में आमजनों की सहूलियत के…
अधिकारी, कर्मचारियों का प्रशिक्षण संपन्न
अधिकारी, कर्मचारियों का प्रशिक्षण संपन्न जांजगीर-चाम्पा। लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट मशीनों के प्रथम स्तरीय जांच हैदराबाद के इंजीनियरों द्वारा एक फरवरी से जिला निर्वाचन कार्यालय में किया जाएगा। इस हेतु ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनों के प्रथम लेबल जांच को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मास्टर ट्रेनरों द्वारा संलग्न अधिकारी, कर्मचारियों का प्रशिक्षण आज जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में ईव्हीएम और व्हीव्हपैट मशीनों के संचालन, रख-रखाव आदि के संबंध में विस्तापूर्वक जानकारी दी गई।
विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार एवं रंगारंग प्रस्तुति
विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार एवं रंगारंग प्रस्तुति जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ में कोसा, कांसा, कंचन की नगरी चांपा के भालेराव मैदान में आयोजित तीन दिवसीय हसदेव लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेला के दूसरेे दिन आज विभिन्न स्कूलों के बच्चों नेे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदान एवं रंगारंग प्रस्तुतियां दी। अपने प्रस्तुति से कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिये। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने पंथी नृत्य, सुआ नृत्य, करमा नृत्य, डंडा नृत्य और भजन, गायन एवं सामुहिक नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसे…
