कॉर्फ बॉल खेल में कुशल होंगे सरगुजा के खिलाड़ी – सिंहदेव अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, बीस सूत्रीय, वाणिज्यिक कर (जी.एस.टी.) मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के निकट सकालो ग्राम में स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में पाँच दिवसीय राष्ट्र स्तरीय कॉर्फ बॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में देश के 16 राज्यों के लगभग 700 खिलाड़ी भाग ले रहें हैं। प्रतियोगिता में पंजाब, जम्म काश्मीर, आईपीएससी, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, विद्या…
दिन: 27 जनवरी 2019
राजस्व मंत्री ने कोरबा जिला मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिवारों का भी किया सम्मान
राजस्व मंत्री ने कोरबा जिला मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिवारों का भी किया सम्मान कोरबा। सत्तरहवां गणतंत्र दिवस कोरबा जिले में धूमधाम से मनाया गया। गणतंत्र दिवस पर आज प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का भी वाचन किया। श्री अग्रवाल ने कोरबा वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए अग्रणी छत्तीसगढ़…
जिम्नास्टिक, मलखंब के अद्भुत प्रदर्षन के साथ इंद्रधनुषी नृत्यों से यादगार बना गणतंत्र दिवस
जिम्नास्टिक, मलखंब के अद्भुत प्रदर्षन के साथ इंद्रधनुषी नृत्यों से यादगार बना गणतंत्र दिवस कोण्डागांव। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम विकासनगर स्टेडियम मैदान में आयोजित था। जहां मुख्य अतिथि विधायक माननीय मोहन मरकाम के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर नीलकंठ टीकाम, पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुजूर, अपर कलेक्टर एस.आर.कुर्रे, सीईओ जिला पंचायत नुपूर राशि पन्ना, एसडीएम टेकचंद अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर खेमलाल वर्मा, आस्था राजपूत, पवन कुमार प्रेमी, सहायक आयुक्त आदिवासी…
जगदलपुर के लालबाग मैदान में उद्योग मंत्री ने किया ध्वजारोहण
जगदलपुर के लालबाग मैदान में उद्योग मंत्री ने किया ध्वजारोहण जगदलपुर। बस्तर जिले में 70 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। लालबाग मैदान में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने हर्ष एवं उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारों और शांति के प्रतीक सफेद कबूतर आसमान में छोड़े। ध्वजारोहण के बाद मंत्री श्री लखमा ने कलेक्टर डॉ. अय्याज तम्बोली और पुलिस अधीक्षक श्री डी श्रवण के…
गृहमंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी
गृहमंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी दुर्ग। गणतंत्र दिवस समारोह दुर्ग जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघले का दुर्ग जिले के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े। गणतंत्र दिवस समारोह में…
मनमोहक लोकगीतों और लोक नृत्यों से सजा गणतंत्र दिवस समारोह
मनमोहक लोकगीतों और लोक नृत्यों से सजा गणतंत्र दिवस समारोह दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में स्थानीय हायर सेकंडरी स्कूल मैदान पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह छात्र-छात्राओं के मनमोहक सामूहिक लोकनृत्यों से सजा रहा। समारोह में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति एवं लोकगीतों से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं व्यायाम का प्रदर्शन किया गया। नगर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के लगभग 450 छात्र-छात्राओं के द्वारा संगीत की धुन पर आकर्षक व्यायाम (पी.टी.)का प्रदर्शन किया गया। निर्मल निकेतन स्कूल कारली दंतेवाड़ा ने तारे जमीन पे…
जिला पंचायत अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया एवं परेड की सलामी ली
जिला पंचायत अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया एवं परेड की सलामी ली मुंगेली। 70वां गणतंत्र दिवस जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में हर्षोल्लास उमंग एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बघेल ने ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली। इस मौके पर कलेक्टर श्री डी. सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर साथ थे। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया। हर्ष के प्र्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान पर छोड़े गये।…
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने किया ध्वजारोहण
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने किया ध्वजारोहण अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, बीस सूत्रीय, वाणिज्यिक कर (जी.एस.टी.) मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज यहां सरगुजा के संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर के राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री का राज्य की जनता के नाम गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। श्री सिंहदेव ने…
स्कूल शिक्षा मंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
स्कूल शिक्षा मंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली सूरजपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन भी किया। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर के स्टेडियम ग्राउण्ड में आयोजित समारोह में स्कूली बच्चों ने देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। डॉ. प्रेमसाय सिंह ने समारोह में नक्सल अभियान में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इनमें प्लाटून कमांडर स्व: श्री…
कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की झांकी को मिला संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार
कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की झांकी को मिला संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार राजनांदगांव। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में जिले के विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विभागीय गतिविधियों और उपलब्धियों पर केन्द्रित आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इनमें कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की झांकी को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। वन विभाग की झांकी द्वितीय और जिला पंचायत राजनांदगांव की झांकी तृतीय स्थान पर रही। मछली पालन, छश्रीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (क्रेडा), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, जल संसाधन मोंगरा बैराज संभाग,…
