मुख्यमंत्री ने ली सीएमडीसी बैठक

मुख्यमंत्री ने ली सीएमडीसी बैठक रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज शाम यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम (सीएमडीसी) के संचालक मंडल की बैठक आयोजित की गई।

रामनामी महासभा का बड़े भजन मेला हमारी समृद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक : बघेल

रामनामी महासभा का बड़े भजन मेला हमारी समृद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक : बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायगढ़ जिले के सारंगढ़ विकासखण्ड के ग्राम-उलखर में आयोजित अखिल भारतीय रामनामी महासभा बड़े भजन मेला में शामिल हुए। उन्होंने जैतस्तंभ में पूजा-अर्चना की। श्री बघेल ने बड़े भजन मेले के आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक बताया। रामनामी महासभा की ओर से परम्परागत मोर पंखों से सुसज्जित मुकुट पहनाकर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। श्री बघेल ने हजारों की संख्या में…

मुख्यमंत्री आज बिलासपुर दौरे पर

मुख्यमंत्री आज बिलासपुर दौरे पर रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 18 जनवरी को संभागीय मुख्यालय बिलासपुर के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से अपरान्ह 3.25 बजे हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर बिलासपुर पहुंचेंगे और शाम 4 बजे से रात्रि साढ़े आठ बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे कार द्वारा भिलाई-3 लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री पंजीयन एवं मुद्रांक अधिकारी-कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री पंजीयन एवं मुद्रांक अधिकारी-कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 19 जनवरी को राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ पंजीयन एवं मुद्रांक कार्यपालिक अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण संघ के प्रथम वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में राजस्व, पंजीयन एवं मुद्रांक मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल विशिष्ट अतिथि होंगे। वार्षिक सम्मेलन का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में सुबह साढ़े दस बजे से किया गया है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा भवन निर्माण के लिए चयनित स्थल निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री ने विधानसभा भवन निर्माण के लिए चयनित स्थल निरीक्षण किया रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अटल नगर (नया रायपुर) में विधानसभा भवन, मुख्यमंत्री निवास, मंत्री गणों के निवास और अधिकारियों के निवास के निर्माण के लिए निर्धारित स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कृषि प्रदर्शनी में तिखुर की बर्फी और रागी केक का लिया स्वाद

मुख्यमंत्री ने कृषि प्रदर्शनी में तिखुर की बर्फी और रागी केक का लिया स्वाद रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां इंडियन हॉर्टिकल्चर कांग्रेस के शुभारंभ के अवसर पर कृषि महाविद्यालय रायपुर परिसर में लगाई गई आधुनिक कृषि प्रसंस्करण यंत्रों और कृषि एवं उद्यानिकी उत्पादों पर केंद्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने विभिन्न स्टालों का भ्रमण करके प्रदर्शित प्रसंस्करण यंत्रों कृषि उत्पादों, वर्मी कंपोस्ट और कंपोस्ट खाद के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने तिखुर प्रसंस्करण संयंत्र के अवलोकन के दौरान तिखुर से तैयार बर्फी और रागी…

राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार असावा के निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार असावा के निधन पर शोक व्यक्त किया रायपुर। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक समाचार पत्र अंबिकावाणी के प्रधान संपादक श्री किशन असावा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने स्वर्गीय श्री असावा के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने फेसबुक और ट्वीटर पर दिए लोगों के सवालों के जवाब

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने फेसबुक और ट्वीटर पर दिए लोगों के सवालों के जवाब रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू ने आज फेसबुक और ट्वीटर के जरिए लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने इस दौरान प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बारे में आम जनता को जानकारी दी और इससे जुड़े सवालों के जवाब भी दिए। फेसबुक लाइव के दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने बड़े उत्साह से अनेक युवाओं ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से प्रश्न पूछे। श्री साहू ने सभी प्रश्नों…

सीईओ से फेसबुक पर सीधे संवाद के लिए युवाओं और विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

सीईओ से फेसबुक पर सीधे संवाद के लिए युवाओं और विद्यार्थियों में दिखा उत्साह रायपुर। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू के साथ सीधा संवाद करने के लिए युवाओं में खासा उत्साह रहा। प्रदेश के शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयीन और महाविद्यालीय युवाओं ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया के साथ ही मतदान को लेकर अपनी उत्सुकता और जिज्ञासा दिखाई। श्री साहू ने युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि वे सभी युवा जो…

स्वास्थ्य मंत्री ने सिम्स की समस्याओं की जानकारी ली

स्वास्थ्य मंत्री ने सिम्स की समस्याओं की जानकारी ली बिलासपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव ने सिम्स मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। सिम्स के डीन डॉ.डी.के. पात्रे ने पे्रजेंटेशन के माध्यम से सिम्स में व्याप्त कमियों पर ध्यान आकर्शित कराया। मानव संसाधन की कमी के साथ-साथ सीटी स्कैन मशीन, एमआरआई मशीन, डायलिसिस मशीन के संबंध में जानकारी दी। सिटी स्कैन और एमआरआई मशीन एसईसीएल के सीएसआर मद से सिम्स अस्पताल को प्रदान किया जा रहा है। मशीन खरीदी में आने वाले दिक्कतों को दूर करने…