जनहित में तेजी से फैसले ले रही है सरकार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार आम जनता के हित में तेजी से फैसले ले रही है। हमारी सरकार की यह स्पष्ट मंशा है की निर्णयों पर त्वरित अमल हो और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी सरकार के फैसलों को तत्परता से अमलीजामा पहनाएं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्य संस्कृति की जरूरत पर बल दिया। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय…
दिन: 6 जनवरी 2019
मुख्यमंत्री श्री बघेल 7 जनवरी को गरियाबंद, बेमेतरा और मुंगेली जिले के प्रवास पर रहेंगे
मुख्यमंत्री श्री बघेल 7 जनवरी को गरियाबंद, बेमेतरा और मुंगेली जिले के प्रवास पर रहेंगे रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार 7 जनवरी को गरियाबंद, बेमेतरा और मुंगेली जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे विधानसभा हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.50 बजे गरियाबंद जिले के राजिम पहुंचेंगे और वहां भक्त माता राजिम जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 1.50 बजे राजिम से रवाना होकर दोपहर 2.20 बजे बेमेतरा पंहुचेंगे और वहां से रवाना होकर…
नई मछुआ नीति में मछुआ समाज के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
नई मछुआ नीति में मछुआ समाज के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश सरकार की नई मछुआ नीति मछुआ समाज के हितों को ध्यान में रखकर तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित खारुन पैलेस में छत्तीसगढ़ निषाद समाज के राज्यस्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर समाज की गतिविधियों की वेबसाइट और युवक-युवती परिचय सम्मेलन के अवसर पर प्रकाशित पुस्तिका ’’मिलन मंजूषा’’ का…
छत्तीसगढ़ का गोस्वामी समाज जगत गुरू शंकराचार्य के सिद्धांतों का ध्वजवाहक : CM भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ का गोस्वामी समाज जगत गुरू शंकराचार्य के सिद्धांतों का ध्वजवाहक : CM भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ का सनातन दशनाम गोस्वामी समाज जगत गुरू शंकराचार्य के सिद्धांतों का ध्वजवाहक है। इस समाज का उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज को जोड़े रखने में महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री आज यहां महादेव घाट स्थित छत्तीसगढ़ हरदिया साहू समाज के भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि जगतगुरू…
छत्तीसगढ़ का उरांव समाज प्रगतिशील और शिक्षित समाज : मुख्यमंत्री श्री बघेल
छत्तीसगढ़ का उरांव समाज प्रगतिशील और शिक्षित समाज : मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में छत्तीसगढ़ उरांव आदिवासी समाज द्वारा आयोजित नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि उरांव समाज एक प्रगतिशील और शिक्षित समाज है। पहली बार इस समाज से पांच विधायक चुनकर छत्तीसगढ़ की विधानसभा में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में पहली बार आदिवासी समाज का बेटा राज्य के मुख्य सचिव के पद पर पहुंचा है। उन्होंने…
प्रदेश में कृषि आधारित उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
प्रदेश में कृषि आधारित उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि उनकी सरकार कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देगी, ताकि किसानों को उनकी उपज के लिए बेहतर बाजार और बेहतर मूल्य प्राप्त हो सके और उनमें स्थानीय युवाओं को रोजगार के भी अधिक से अधिक अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान बेमेतरा जिले में भी कृषि आधारित उद्योग लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज रविवार को बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के निकटवर्ती ग्राम रामपुर (भांड़) में आयोजित छत्तीसगढ़…
चौथे दिन भी बारिश का खलल, श्रृंखला जीतने के करीब भारत
चौथे दिन भी बारिश का खलल, श्रृंखला जीतने के करीब भारत सिडनी। भारत बारिश और खराब रोशनी के कारण चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन बड़ी जीत के करीब पहुंचने में नाकाम रहा लेकिन 1988 के बाद आस्ट्रेलिया को पहली बार उसकी सरजमीं पर फालोआन के लिए मजबूर करके टीम इंडिया इस देश में पहली श्रृंखला जीतने की राह पर है।खराब मौसम के कारण चौथे दिन सिर्फ 25.2 ओवर का खेल हो पाया। आस्ट्रेलिया ने फालोआन खेलते हुए दूसरी पारी में चार ओवर में बिना विकेट खोए छह…
अवैध खनन मामले में सीबीआई जांच का सामना कर सकते हैं अखिलेश
अवैध खनन मामले में सीबीआई जांच का सामना कर सकते हैं अखिलेश नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में अवैध रेत खनन के एक मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सीबीआई जांच का सामना कर सकते हैं। दरअसल, जांच एजेंसी ने शनिवार को इस सिलसिले में एक प्राथमिकी सार्वजनिक की है। यह घटनाक्रम ऐसे वक्त हुआ है, जब एक समय में चिर प्रतिद्वंद्वी रही सपा और बसपा ने 2019 के लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा का मुकाबला करने के लिए आपस में हाथ मिलाने के संकेत दिए हैं। सीबीआई हमीरपुर…
कांग्रेस की जरूरत नहीं, भाजपा को हराने के लिए सपा-बसपा ही काफी
कांग्रेस की जरूरत नहीं, भाजपा को हराने के लिए सपा-बसपा ही काफी कोलकाता। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में बसपा के साथ मिल कर आगामी आम चुनाव में भाजपा को हराने में सक्षम है और इसके लिए कांग्रेस जैसी “गैर जरूरी”ताकत की जरूरत नहीं है। हालांकि उन्होंने यह संकेत दिया कि सपा-बसपा गठबंधन रायबरेली एवं अमेठी निर्वाचन क्षेत्र को छोड़ सकता है जिनका लोकसभा में प्रतिनिधित्व क्रमश: संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी करते हैं।…
भाजपा विकास, रक्षा और देश के आत्मसम्मान के मुद्दे पर लड़ेगी चुनाव : अमित शाह
भाजपा विकास, रक्षा और देश के आत्मसम्मान के मुद्दे पर लड़ेगी चुनाव : अमित शाह अगरतला। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव विकास, रक्षा और देश के आत्मसम्मान जैसे मुद्दों पर लड़ेगी।उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा 300 से अधिक सीट जीतेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सत्ता बरकरार रहेगी। भगवा दल ने 2014 के चुनावों में 282 सीटों पर जीत दर्ज की थी जो सरकार बनाने के लिए आवश्यक संख्या से अधिक थी। शाह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘विकास, रक्षा और देश…
