कुंभ मेले में अदृश्य शक्तियों के प्रभाव से आते हैं 12-15 करोड़ लोग : योगी आदित्यनाथ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि कुम्भ मेले के आयोजन में दृश्य और अदृश्य दोनों प्रकार की शक्तियां उपस्थित रहती हैं। हम भले ही अदृश्य शक्तियों को न देख पाते हों, लेकिन इन्हीं के प्रभाव से 12-15 करोड़ लोग इस मेले में खिंचे चले आते हैं। कुम्भ मेला क्षेत्र में अखाड़ों के शिविरों में व्यवस्थाओं और मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए मुहैया कराई जा रही सुविधाओं का…
दिन: 5 जनवरी 2019
मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर धर्माधिकारी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर धर्माधिकारी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पद्मभूषण अलंकरण से सम्मानित, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर शंकर धर्माधिकारी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री बघेल ने शोक संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जन्मे श्री धर्माधिकारी एक महान न्यायविद, गांधीवादी चिंतक और हिन्दी, मराठी, गुजराती और अंग्रेजी भाषाओं के प्रकाण्ड विद्वान थे। उन्होंने इन भाषाओं में कई पुस्तकें लिखी। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने मुम्बई उच्च न्यायालय…
मुख्यमंत्री किसान नेता स्वर्गीय श्री चन्द्राकर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए
मुख्यमंत्री किसान नेता स्वर्गीय श्री चन्द्राकर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड स्थित ग्राम अकतई में छत्तीसगढ़ भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष स्वर्गीय दाऊ युवराज चन्द्राकर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वर्गीय चन्द्राकर के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और स्वर्गीय चन्द्राकर के परिवारजनों को इस दुखद क्षण को सहन करने के लिए ढांढस बंधाया। श्री बघेल ने उन्हें इस दुख…
विज्ञान में महिलाएं सबसे ज्यादा अल्पसंख्यक : स्मृति ईरानी
विज्ञान में महिलाएं सबसे ज्यादा अल्पसंख्यक : स्मृति ईरानी जालंधर। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को यहां कहा कि देश में विज्ञान के क्षेत्र में महिलाएं सर्वाधिक अल्पसंख्यक हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के पेशों में सिर्फ 14 फीसदी महिलाएं हैं। ईरानी यहां आठवीं महिला विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन पर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बोल रही थीं। उन्होंने समाज में महिलाओं के विरुद्ध निहित पूर्वाग्रह का जिक्र करते हुए कहा कि इससे अति प्रतिस्पर्धी विज्ञान-जगत में उनका प्रवेश बाधित होता है। महिला विज्ञान कांग्रेस, भारतीय विज्ञान कांग्रेस…
केदारनाथ धाम समेत कई जगहों पर भारी बर्फबारी, निचले इलाकों में मौसम खराब
केदारनाथ धाम समेत कई जगहों पर भारी बर्फबारी, निचले इलाकों में मौसम खराब रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम (Snowfall in Kedarnath) सहित अनेक स्थानों पर शनिवार को जोरदार बर्फबारी हुई। जबकि निचले इलाकों में मौसम खराब रहा। मौसम के बदलाव के चलते ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई है। इधर लोग दिनभर धूप के लिए तरसते रहे। केदारनाथ में शनिवार सुबह से हो रही बर्फबारी देर सांय तक जारी रही। केदारपुरी सहित आसपास की पहाड़ियों में बर्फ की सफेद चादर फैल गई है। बर्फबारी के चलते यहां पुनर्निर्माण कार्य भी नही हो…
सरकार ने आधार के जरिये सब्सिडी के 90 हजार करोड़ रुपये बचाए : रविशंकर प्रसाद
सरकार ने आधार के जरिये सब्सिडी के 90 हजार करोड़ रुपये बचाए : रविशंकर प्रसाद जालंधर। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि भारत डिजिटल क्रांति में पीछे नहीं रहना चाहता और इस क्षेत्र में दुनिया के नेतृत्व के लिए तैयार है। प्रसाद ने 3 जनवरी से चल रहे विज्ञान कांग्रेस के दौरान विज्ञान संचारक सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर कहा कि भारत पहली औद्योगिक क्रांति में इसलिए पीछे रह गया क्योंकि उस समय हम अंग्रेजों के अधीन थे। आजादी के बाद 1970 के…
तेज धमाके और धुएं के साथ उड़ते विमान का इंजन हुआ बंद, सरकार करेगी जांच
तेज धमाके और धुएं के साथ उड़ते विमान का इंजन हुआ बंद, सरकार करेगी जांच मुंबई। इंडिगो के एयरबस ए320 नियो विमान के एक इंजन के उड़ान के दौरान ‘तेज धमाके के साथ फेल हो जाने के एक ताजा मामले को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है। प्रैट एंड व्हिट्नी इंजन वाले विमान में यह हादसा तीन जनवरी को चेन्नई से कोलकाता की उड़ान के दौरान हुआ था। सूत्रों ने बताया कि विमान को आधे रास्ते से ही वापस चेन्नई लौटाया गया और तब से वह विमान परिचालन…
देश लौटने से नीरव मोदी का इनकार, कहा- मामले का हो रहा राजनीतिकरण
देश लौटने से नीरव मोदी का इनकार, कहा- मामले का हो रहा राजनीतिकरण मुंबई। पीएनबी घोटाला के मुख्य आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने शनिवार को यहां की एक अदालत से कहा कि वह सुरक्षा चिंताओं और उसके मामले के राजनीतिकरण की वजह से वह भारत नहीं लौट सकता। मोदी के वकील ने धन शोधन मामलों के लिये विशेष अदालत के समक्ष प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर जवाब दाखिल किया। ईडी ने अपनी याचिका में हीरा कारोबारी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम (एफईओए) के तहत भगोड़ा घोषित करने…
कबीर जयंती पर प्रदेश में शराब और मांस बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
कबीर जयंती पर प्रदेश में शराब और मांस बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कबीर जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने आज रायपुर जिले के सेमरिया ग्राम (विकासखण्ड-आरंग) में छत्तीसगढ़ कबीर पंथी साहू समाज के तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए समाज के पदाधिकारियों के आग्रह पर यह घोषणा की। अधिवेशन का आज दूसरा दिन था। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समाज की स्मारिका का विमोचन और लगभग…
भारत सही नीतियों के साथ बन सकता है मजबूत आर्थिक ताकत : गडकरी
भारत सही नीतियों के साथ बन सकता है मजबूत आर्थिक ताकत : गडकरी मुंबई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि ‘अच्छे’ नेतृत्व और उचित नीतियों के साथ एक मजबूत आर्थिक ताकत बन सकता है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वह राजनीतिक अर्थों में यह बात नहीं कह रहे हैं। गडकरी ने कहा कि सुशासन और विकास लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 1,400 से अधिक पुराने कानूनों को खत्म कर दिया। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने…
