न्यूज़ डेक्स। केंद्र की मोदी सरकार की ओर से 2016 में लिए गए नोटबंदी के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया है। 5 जजों की बेंच ने इस मामले में केंद्र सरकार को क्लीन चिट दी है। अदालत ने कहा कि रिकॉर्ड से यह बात साफ है कि सरकार ने इस मामले में आरबीआई से समुचित विचार विमर्श किया था। 6 महीने तक दोनों के बीच विचार हुआ था और इसके बाद ही यह फैसला लिया गया था। ऐसे में सरकार के इस फैसले को सही माना जाता है।…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी का निधन, पीएम मोदी ने मां को दी मुखाग्नि, पंचतत्व में हुई विलीन हीरा बा
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का आज निधन हो गया। पीएम मोदी अपनी मां को अंतिम विदाई देने गांधीनगर पहुंचे। पीएम मोदी ने अपने भाइयों के साथ मां हीराबेन को कंधा दिया और मुखाग्नि दी। इस मौके पर पीएम मोदी के परिवार के सदस्य मौजूद दिखे। बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं को इस मौके पर इकट्ठा होने के लिए मना किया गया था। इससे पहले आज सुबह हीराबेन का निधन हो गया था। वह अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती थीं। शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां…
कोविड-19 : भारत के लिए अगले 40 दिन काफी गंभीर , जनवरी में अचानक से बढ़ सकते हैं कोरोना के केस, एक्सपर्ट ने जताई आशंका
न्यूज़ डेक्स। दुनिया भर में विदेश से लौटे लोगों के कोविड टेस्ट पॉज़िटिव आने और चीन में वायरस के मामलों में भारी वृद्धि के बाद अधिकांश देश विदेश यात्रा को लेकर कई तरह के प्रतिबंध ला रहे हैं। वहीं कोरोना को लेकर भारत के लिए भी चिंता की खबर सामने आ रही है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो अगले 40 दिनों के भीतर भारत के लिए काफी गंभीर हो सकते हैं। जनवरी में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से कहा गया…
Covid-19 Guidelines : UE से भारत आने वाले यात्रियों के लिए गाइडलाइंस जारी, करना होगा इन नियमों का पालन
न्यूज़ डेस्क। चीन में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से आए उछाल को देखते हुए भारत भी सतर्कता बरतने लगा। लोगों को एक बार फिर मास्क लगाने और शारीरिक दूरी का पालन करने का सुझाव दिया जाने लगा है। इसी क्रम में एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत आने वाले यात्रियों के लिए कोविड-उपयुक्त व्यवहार गाइडलाइन जारी की है। इसमें यूएई से आने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि उनका संपूर्ण टीकाकरण होना चाहिए। इसके अलावा यात्रियों को अन्य सावधानियां…
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने की कोरोना से सावधान रहने की अपील, कहा- विश्व में बढ़ रहे मामले
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई देशों में कोविड-19 के मामले बढ़ने का जिक्र करते हुए मन की बात कार्यक्रम में लोगों से इस वायरस से सुरक्षित रहने के लिए एहतियाती उपायों पर अमल करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि लोग सावधान रहें, फेस मास्क पहनें और हाथ को बार-बार धोएं। आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 96वीं और इस वर्ष की अंतिम कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा इस समय बहुत से लोग छुट्टियों के मूड में भी हैं।…
कोविड-19 : चीन में कोरोना की तबाही से भारत सतर्क, सरकार ने जारी किए नए गाइडलाइंस
न्यूज़ डेक्स। चीन सहित विभिन्न देशों में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को लेकर भारत भी अलर्ट है। काल राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ हुई मीटिंग में केंद्र सरकार ने टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट का मंत्र दिया। वहीं, आज केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कुछ नए गाइडलाइंस की घोषणा की है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ”चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर ही आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य होगा। भारत आए इन देशों के किसी भी यात्री…
मोदी सरकार का बड़ा फैसला- 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को अगले एक साल तक मिलता रहेगा फ्री राशन
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत दिए जाने वाले मुफ्त अनाज वाली स्कीम को अगले साल 31 दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसके बारे में जानकारी दी है। मोदी सरकार के इस फैसले का लाभ देश के 81.5 करोड़ लोगों को मिलेगा। उनके मुताबिक इतनी बड़ी आबादी को एक रुपए नहीं देना होगा और उन्हें पूरे साल अनाज उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्र सरकार इस योजना पर हर साल 2 लाख रुपए खर्च करेगी। केंद्र सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा…
COVID19: सूई नहीं, अब नाक से लीजिए कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज, प्राइवेट अस्पतालों में होगा उपलब्ध, जानें डिटेल्स
नई दिल्ली। भारत सरकार ने नेजल वैक्सीन को दी मंजूरी इसका उपयोग हेटेरोलॉगस बूस्टर के रूप में किया जाएगा और यह पहले निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगा। इसे आज से #COVID19 टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा- आधिकारिक सूत्रों ने ये जानकारी दी है, जिसके मुताबिक जिन लोगों ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन ली है वे इसे बूस्टर डोज के रूप में ले सकेंगे। आज से ये कोविन एप पर भी आ जाएगा। बता दें कि भारत बायोटेक की कोविड-19 इंट्रानैसल वैक्सीन ‘इनकोवैक’ (BBV154) को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन, CDSCO…
कोविड-19 ” ‘कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ, PM मोदी ने की हाई-लेवल मीटिंग में दी सलाह, राज्यों को कहा- ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर की सुविधाएँ तैयार रखें
नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। चीन में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। चीन में लाशों का ढेर लगा देने वाले बीएफ.7 की भारत में एंट्री हो चुकी है। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (22 दिसंबर 2022) को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी। बैठक में पीएम मोदी ने कोरोना को लेकर सतर्कता पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर…
COVID-19 BF.7 in India: चीन में कोरोना से हाहाकार, हमें डरने की नहीं, अलर्ट रहने की जरूरत है-10 प्वाइंट्स में जानें वजह
न्यूज़ डेक्स। भारत में ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट BF.7 के चार मामले मिले थे, जिसमें से सभी मरीज होम आइसोलेशन में ही ठीक हो गए थे। चीन में कोविड मामलों में अचानक हुई वृद्धि के पीछे ओमिक्रॉन के इस नये वेरिएंट BF.7 का हाथ है। यह वेरिएंट पहले भी भारत में पाया गया है, लेकिन जिस स्पीड से यह चीन में बढ़ रहा है, उसने केंद्र और राज्यों की चिंता जरूर बढ़ा दी है। इस वजह से भारत सरकार पहले से ज्यादा सतर्क हो गई है। इसकी वजह है कि…
