मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी को 2 साल की सजा, संसद सदस्यता पर लटकी तलवार! सजा से केजरीवाल, तेजस्वी, अखिलेश को पहुंचा कष्ट!

न्यूज़ डेस्क। देश से लेकर विदेश तक में भारत को बदनाम करने का ठेका उठाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। ‘सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है…’ इस बयान से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने गुरुवार (23 मार्च 2023) को दोषी करार दिया और 2 साल की सजा एवं 15 हजार का जुर्माना भी लगाया। इसके कुछ देर बाद उसी कोर्ट ने उन्हें जमानत भी दे दी। साथ ही सजा को 30 दिन के लिए स्थगित कर दिया। सुनवाई…

Padma Awards 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित, कुमार मंगलम बिड़ला को मिला पद्म भूषण

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किए। ऐलान किए गए 106 पद्म पुरस्कारों में से 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा, प्रसिद्ध वास्तुकार बालकृष्ण दोशी को पद्म विभूषण सम्मान प्रदान किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, गायिका सुमन कल्याणपुर को पद्म भूषण प्रदान किया। आज दो पद्म विभूषण, चार…

छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 : आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक, पत्रकार साथियों के लिए अविस्मरणीय: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा परिसर में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा और छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है, हमारे पत्रकार साथियों के लिए यह बहुत ही अविस्मरणीय दिन रहा है। क्योंकि आज छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 न केवल विधानसभा में प्रस्तुत हुआ, बल्कि पारित भी हुआ है। हमारे पत्रकार साथी जो अपनी जान जोखिम में डालकर, अंदरूनी क्षेत्रों में जाकर खबर लाते हैं। बहुत सारे ऐसे लेख भी लिखते हैं, जिनसे उनको, उनके परिवार के लोगों को खतरा…

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने पर दिल्ली में 6 लोग गिरफ्तार, 100 से ज्यादा पर FIR दर्ज

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली में विवादित पोस्टर लगाए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कई पोस्टर जब्त किए हैं और 100 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की है। तो वहीं, 6 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया है। विशेष सीपी दीपेंद्र पाठक ने बताया कि एक वैन को भी जब्त किया है, जिसमें से कुछ पोस्टर बरामद हुए है। जो पोस्टर लगाए गए थे, उसमें प्रिंटिंग प्रेस का ब्योरा…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को किया 7 करोड़ 4 लाख रूपए का भुगतान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 7 करोड़ 4 लाख रूपए की राशि का ऑनलाइन भुगतान किया, जिसमें 16 फरवरी से 28 फरवरी तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.13 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 25 लाख रूपए, गौठान समितियों को 1.65 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 1.14 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल है। मुख्यमंत्री ने…

H3N2 इंफ्लूएंजा: इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारियों की बढ़ती प्रवृत्ति पर केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

नई दिल्ली, । स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को चेतावनी दी कि देश भर में इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारियों और गंभीर तीव्र श्वसन संबंधी बीमारियों की बढ़ती प्रवृत्ति देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पत्र में कहा, “एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के तहत, जैसा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा बताया गया है, देशभर में आईएलआई/एसएआरआई की बढ़ती प्रवृत्ति देखी जा रही है। इसके अलावा, आईएलआई और एसएआरआई की एकीकृत प्रहरी आधारित निगरानी के अनुसार, इन्फ्लुएंजा ए में वृद्धि दिसंबर 2022 के उत्तरार्ध से देखी गई…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, कोल रॉयल्टी, जीएसटी क्षतिपूर्ति के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से की चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। इस दौरान श्री बघेल ने जनगणना जल्द कराने, जीएसटी क्षतिपूर्ति, कोल रॉयल्टी सहित विभिन्न लंबित मांगों पर प्रधानमंत्री से चर्चा की। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने सीएम हाउस में आयोजित होली महोत्सव का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने होली पर फाग गाते हुए देखा आपको। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राजकीय पशु वनभैंसे का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से जल्द जनगणना…

Chhattisgarh बजट 2023 : CM बघेल का ऐलान, बेरोजगारों को ढाई हज़ार रुपये का मिलेगा बेरोजगारी भत्ता, आरक्षण को लेकर कही यब बात

प्रदेश की जनता के स्नेह और आशीर्वाद से चार वर्ष पूर्व हमें छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का जनादेश मिला था। तब मैंने इस सदन में कहा था कि जनता को हमसे अपार अपेक्षाएं हैं। उन अपेक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरना ही हमारा लक्ष्य है। आज मुझे यह कहते हुए संतोष हो रहा है कि हम जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। 1.    “गढ़बो नवा छत्तीसगढ़“ के ध्येय वाक्य के साथ प्रदेश की प्रगति और खुशहाली के लिए इन चार वर्षों में हमने कई अभूतपूर्व निर्णय लिये हैं। देश…

कट्टर लोग कह रहे हैं ‘मर जा मोदी’, देश कह रहा है ‘मत जा मोदी’: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में आज चुनाव के परिणाम सामने आए। त्रिपुरा-नगालैंड में बीजेपी गठबंधन की सरकार बनना तय है। दोनों ही राज्यों में बहुमत हासिल हो चुका है। मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा है जहां पर किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन दिया। भारत माता की जय के उद्घोष के साथ पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत की। पीएम मोदी ने कहा कि नार्थ ईस्ट के सभी…

अग्निवीर योजना पर दिल्ली हाई कोर्ट की मुहर, बताया देश और सेना के हित में, चुनौती देने वाली याचिकाओं को किया खारिज

नई दिल्ली। सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना में हस्तक्षेप से दिल्ली हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया है। उच्च न्यायालय ने अग्निवीरों की भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की योजना के खिलाफ दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि योजना में हस्तक्षेप के लिए कोई वजह नहीं मिली है और इसलिए सभी याचिकाओं को खारिज किया जाता है। हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि योजना को देशहित और सशस्त्र बलों को बेहतर सुसज्जित करने के लिए तैयार किया गया है।…