न्यूज़ डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड 30 अप्रैल को प्रसारित किया गया है। इस खास कार्यक्रम के दौरान लाखों लोगों ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में इस कार्यक्रम को सुना है। खास बात है कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 100वीं कड़ी का सीधा प्रसारण भी किया गया जो ऐतिहासिक क्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम के दौरान कहा कि अक्टूबर 2014 में विजयादशमी के दिन शुरू हुई ‘मन की बात’ एक “मन…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
‘कांग्रेस के नेताओं ने मुझे 91 बार गालियां दी, वे मुझे गाली देते रहेंगे, मैं देश की सेवा में खुद को समर्पित करता रहूंगा – प्रधानमंत्री मोदी
बीदर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुमनाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कर्नाटक को देश में नंबर वन राज्य बनाने के लिए यहां डबल इंजन सरकार का बने रहना बहुत जरूरी है। जब केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की भाजपा की सरकार की डबल शक्ति लगेगी तो कर्नाटक को नंबर वन बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना ‘जहरीले सांप’ वाले बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलटवार करते हुए कहा इस…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फ्रांस की यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विश्वप्रसिद्ध सोरबोन यूनिवर्सिटी द्वारा छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सीमित एवं स्थानीय संसाधनों की उपयोगिता के साथ आगे बढ़ाने की विशिष्ट पहल के लिए डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल श्री अरोबिंदो फाउंडेशन द्वारा राजधानी रायपुर स्थित होटल सायाजी में आयोजित सोरबोन यूनिवर्सिटी ऑफ पेरिस, फ्रांस के कार्यक्रम ’ग्लोबल अवार्ड्स 2023’ में शामिल हुए। इस अवसर पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक सुरेश कुमार, सोरबोन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. विवेक, अरोबिंदो योग एवं नॉलेज फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ. समरेन्द्र घोष, डॉ. बी.के. स्थापक,…
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 10 DRG जवानों समेत 11 की मौत
न्यूज़ डेक्स (रायपुर)। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बुधवार को बड़ा नक्सली हमला हुआ। दंतेवाड़ा जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट से वाहन के चालक समेत 11 डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) के जवानों की मौत हो गई। दंतेवाड़ा के अरनपुर के पास जवानों के ले जा रहा वाहन नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी की चपेट में आ गया। बड़े धमाके के साथ वाहन के परखच्चे उड़ गए तो इसमें बैठे जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर…
छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में बड़ी उपलब्धि। भारत सरकार ने शहरी आवास योजना में उल्लेखनीय कार्य के लिए छत्तीसगढ़ को किया पुरस्कृत
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में छत्तीसगढ़ राज्य ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में बड़ी उपलब्धि हासिल की है । दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी ने छत्तीसगढ़ को आवास निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिये पुरस्कृत किया है । हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (हडको), नई दिल्ली के 53वें स्थापना दिवस के अवसर पर आवास निर्माण के क्षेत्र में अभिनव प्रयास एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य शहरी विकास अभिकरण छत्तीसगढ़ (State Urban Development Agency…
Sudan crisis : अगर आप मंगल ग्रह पर भी फंसे होंगे तो भारत आपको बचा लेगा! हम ले आए सूडान से अपने नागरिक को, देखती रह गई दुनिया
नई दिल्ली। अफ्रीकी देश सूडान में भीषण जंग चल रही है। सत्ता पर कब्जा करने के लिए सूडान की सेना और एक पैरा मिलिट्री फोर्स के बीच चल रही इस जंग में हजारों भारतीय लोग फंसे थे। पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर पिछले कई दिनों से सूडान में फंसे भारतीय लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए कई देशों के संपर्क में थे। लेकिन आपको ये जानकर खुशी होगी और गर्व होगा कि पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर की कोशिश रंग लाई है। मोदी सरकार सूडान में…
छत्तीसगढ़ की दो पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार
रायपुर। छत्तीसगढ़ की दो पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा जिले के जनपद पंचायत लुन्ड्रा के ग्राम पंचायत नागम तथा धमतरी जिले के नगरी पंचायत के ग्राम सांकरा को पुरस्कृत किया गया। ग्राम पंचायत नागम को गरीबी उन्मूलन एवं आजीविका संवर्धन श्रेणी में तथा सांकरा को स्वस्थ पंचायत थीम में पुरस्कृत किया गया। इन ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के साथ ही 50-50 लाख रूपए की राशि भी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…
Apple Store: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारत में खुला एप्पल का पहला स्टोर, CEO टिम कुक ने किया उद्घाटन
तकनीति डेक्स। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज मंगलवार को भारत में पहला एप्पल स्टोर खुल गया। मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खुले इस स्टोर का उद्घाटन खुद एप्पल के सीईओ टिम कुक ने किया। उन्होंने स्टोर में आए ग्राहकों का खुद स्वागत किया। इस दौरान ग्राहकों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ सी मची रही। अमेरिकी कंपनी ने करीब दो सप्ताह पहले यहां बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) कारोबारी डिस्ट्रिक्ट के एक मॉल में अपना स्टोर खोलने की घोषणा की थी, जिसके बाद से एप्पल के चाहने वालों में…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा दिसम्बर 2022 में राज्य के विभिन्न वर्गों अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और ई.डब्ल्यू.एस. के लोगों को जनसंख्या के आधार पर आरक्षण देने के उद्देश्य से पारित विधेयक के अनुसार आरक्षण के संशोधित प्रावधान को संविधान की नवमीं सूची में शामिल करने का आग्रह किया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा दिसम्बर 2022 में पारित आरक्षण (संशोधन) विधेयक में राज्य में अनुसूचित जाति को 13 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति को 32 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग को 27…
Uttar Pradesh: अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या, हमलावरों को पुलिस ने हिरासत में लिया, दहला प्रयागराज
लखनऊ। माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत हो गई है। दरअसल, अतीक अहमद को मेडिकल के लिए ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर सीधा हमला हुआ है। पुलिस की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस फायरिंग में अतीक और अशरफ शिकार हो गए हैं। फिलहाल अतीक अहमद और अशरफ के शवों को मेडिकल कॉलेज ले गया है। गोलीबारी की घटना कैमरे में दर्ज हुई है क्योंकि मेडिकल जांच के लिए पुलिस द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाने के दौरान मीडियाकर्मी उनके साथ…
