Weather Update-Alert: केदारनाथ-गंगोत्री चार धाम यात्रा पर यात्री रहें सावधान, उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान पर बड़ा अपडेट-अलर्ट

न्यूज़ डेस्क। उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2023 का शुभारंभ होने के साथ ही तीर्थ यात्रियों की भारी संख्या दर्शन करने को पहुंच रही है। चिंता की बात है कि उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में अलर्ट जारी है। आपको बता दें कि केदारनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री समेत चारों धामों में बारिश, और बर्फबारी की वजह से तीर्थ यात्रियों को परेशानी हुई थी। इसके अलावा बारिश के बाद चार धाम यात्रा रूट पर हाईवे बंद होने से गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें लग जातीं हैं। ऐसे में अब दिल्ली-एनसीआर, एमपी, यूपी, राजस्थान समेत देश के अन्य…

#NewParliamentBuilding : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नई संसद के उद्घाटन में न्योते की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने किया ख़ारिज, लगाईं फटकार

नई दिल्ली। नई संसद के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शामिल नहीं करने पर सवाल उठा रही याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज हो गई है। याचिकाकर्ता ने कहा था कि राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं करना संविधान का उल्लंघन है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को याचिका वापस लेने की अनुमति भी नहीं दी। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिकोणीय आकार के नए संसद भवन का उद्घाटन करने जा रहे हैं। शीर्ष न्यायालय की बेंच ने कहा, ‘हमें पता है कि आप ऐसी याचिकाएं क्यों दाखिल करते हैं। हम इस पर…

#Rs75coin : नए संसद भवन के उद्घाटन पर जारी होगा 75 रुपये का विशेष सिक्का, क्या है खासियत?

नई दिल्ली। नये संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर केंद्र सरकार 75 रुपये का विशेष सिक्का जारी करेगी। नए संसद भवन के उद्घाटन को चिह्नित करने के लिए मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार केंद्रीय वित्त मंत्रालय 75 रुपये का सिक्का लॉन्च करने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं। सिक्के का आकार गोलाकार होगा और इसका व्यास 44 मिलीमीटर होगा। सिक्के की संरचना चतुर्धातुक मिश्र धातु की होगी – 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, 5…

#NewParliamentBuilding : सुबह 7:30 बजे पूजा पाठ के साथ शुरू होगा नए संसद भवन का उद्घाटन, पीएम मोदी का संबोधन, दलों का बहिष्कार – स्वीकार के बीच, ऐसा है कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

न्यूज़ डेस्क (BNS)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई 2023 को संसद के नए भवन का उद्घाटन दोपहर 12 बजे करेंगे। हालाँकि, उससे पहले सुबह 7 बजे से ही हवन-पूजन आदि का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। निश्चित किए गए कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक हवन और पूजा किया जाएगा। इस पूजा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह उपस्थित रहेंगे। पूजा का पंडाल महात्मा गाँधी की प्रतिमा के पास लगाया जाएगा। इस दौरान अन्य गणमान्य लोग भी शामिल…

Ashish Vidyarthi Married Again: 60 साल की उम्र में एक बार फिर दूल्हा बने एक्टर विद्यार्थी, रुपाली बरुआ से रचाई शादी, देखें तस्वीरें

मनोरंजन डेस्क (BNS)। बॉलीवुड एक्टर आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में एक बार फिर शादी की है। उन्होंने रुपाली बरुआ को अपना जीवनसाथी बनाया है।आशीष विद्यार्थी और रुपाली की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हो रही हैं। तस्वीरों में आशीष विद्यार्थी और रुपाली बरुआ को पारंपरिक सफेद पोशाक में देखा जा सकता है। रुपाली असम की ट्रेडिशनल वाइट और गोल्डन मेखला चादर में दिखीं। वहीं, आशीष विद्यार्थी ने केरल के ट्रेडिशन को ध्यान में रखते हुए इसी कलर की मुंडू पहनी। बता दें कि आशीष…

#NewParliamentBuilding : नए संसद भवन का विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, राष्ट्रपति से उद्घाटन कराने को लेकर याचिका दायर

न्यूज़ डेस्क। देश के नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ कांग्रेस समेत 19 विपक्षी दलों ने कार्यक्रम के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। लेकिन अब पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे पर पहुंच गया है। राष्ट्रपति से उद्घाटन के लिए याचिका दायर की गई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें यह निर्देश देने की मांग की गई है कि नए संसद भवन का उद्घाटन भारत…

BNS NewsRoom: स्वदेश लौटते ही गरजे PM मोदी, बोले- दुनिया से आंखें मिलाकर भारत का गौरव गान करके आया हूँ, विपक्ष पर भी साधा निशाना

न्यूज़ डेस्क (BNS) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन देशों की सफल यात्रा पूरी कर स्वदेश लौटने पर राजधानी दिल्ली में भव्य स्वागत किया गया। पालम एअरपोर्ट के बाहर भाजपा नेता और कार्यकर्ता तड़के चार बजे अंधेरे में ही जुटना शुरू हो गये थे। प्रधानमंत्री का सबसे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वागत किया, इसके बाद दिल्ली के सांसदों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एअरपोर्ट के बाहर बनाये गये एक मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान देश को मिली…

#NewParliamentBuilding : भाजपा ने किया पलटवार, गिनाए 7 मौके, किस हैसियत से सोनिया-राहुल ने किया शिलान्यास? छत्तीसगढ़ विधानसभा पर घिरी कांग्रेस

न्यूज़ डेस्क। देश में नए संसद के उद्घाटन को लेकर राजनीतिक बवाल जारी है। कांग्रेस सहित विपक्ष के 19 राजनीतिक दल इसका विरोध कर रहे हैं। नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के बहिष्कार में विपक्ष एकजुट हो गया है। नए संसद भवन का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से करने के फैसले से कांग्रेस समेत 20 विपक्षी दल नाराज हैं। इन दलों ने यह कहते हुए समारोह का ही बहिष्कार कर दिया है कि संसद की कस्टोडियन राष्ट्रपति हैं। इसलिए उनसे ही उद्घाटन कराना चाहिए। इस बीच भाजपा…

#Sengol : स्वतंत्रता का प्रतीक ‘सेंगोल’, संविधान में श्रीराम-श्रीकृष्ण विराजमान, पर मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए बदल दिया वेदों की भूमि का इतिहास

न्यूज़ डेस्क। भारत सनातन की भूमि है। ये वेदों की भूमि है। ये धरती है भगवान श्रीराम की, श्रीकृष्ण की, रामायण-महाभारत की। ये वो भूमि है जहाँ वेद व्यास और वाल्मीकि जैसे विद्वान ऋषि एवं लेखक हुए। जिस महाराज भरत के नाम पर इस देश का नामकरण हुआ, उनका जिक्र भी पुराणों से ही आया है। आजकल इनकी चर्चा करने पर कह दिया जाता है कि ये सब तो हिन्दू धर्म की बातें हैं, इनसे भय का माहौल बनता है और एक सेक्युलर देश में ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए।…

#NewParliamentBuilding : बहिष्कार के बहाने विपक्षी एकता का आविष्कार? पहली बार 19 दल साथ, कंही ये 2024 प्लान तो नहीं ?

न्यूज़ डेस्क। देश में नए संसद के उद्घाटन को लेकर राजनीतिक बवाल जारी है। कांग्रेस सहित विपक्ष के 19 राजनीतिक दल इसका विरोध कर रहे हैं।नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के बहिष्कार में विपक्ष एकजुट हो गया है। नए संसद भवन के उद्घाटन में तमाम पार्टियों को शामिल होने के लिए न्योता दिया गया था। मगर उद्घाटन का बहिष्कार की घोषणा करने वाली पहली राजनीतिक पार्टी तृणमूल कांग्रेस थी। बुधवार दोपहर तक नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को न बुलाए जाने के विरोध में…